होम /ऑफ़लाइन टूल फ़ाइल

बिना इंटरनेट · फ़ोटो की तरह भेजिए

ऐसा टूल जो फ़ोटो की तरह भेजा जा सके

बटन दबाइए, एक छोटी फ़ाइल मिलेगी। WhatsApp या Bluetooth से भेजिए। यह किसी भी फ़ोन के ब्राउज़र में खुलती है, इंटरनेट न हो तब भी।

आख़िरी अपडेट: IndiaDigital संपादकों द्वारा जाँचा गया

इमरजेंसी कार्ड

हेल्पलाइन (112, 108, 1930 और भी) दबाकर फ़ोन करने वाली, और आपका भरा हुआ परिवार कार्ड।

सिर्फ़ हेल्पलाइन। परिवार की जानकारी जोड़नी हो तो इमरजेंसी पेज पर कार्ड भरिए। परिवार कार्ड भरें

4 KB की फ़ाइल

EMI कैलकुलेटर

किसी भी लोन की हर महीने की किस्त, कुल ब्याज और कुल चुकाना।

4 KB की फ़ाइल

यूनिट कन्वर्टर

लंबाई, वज़न (तोला और क्विंटल भी), ज़मीन (एकड़, हेक्टेयर, गज़, गुंठा), आयतन और तापमान।

7 KB की फ़ाइल

यह कैसे काम करता है

  • हर फ़ाइल इसी पेज से आपके फ़ोन पर बनती है। बनाने के लिए कुछ भी अपलोड नहीं होता।
  • इमरजेंसी कार्ड वाली फ़ाइल उस कार्ड से बनती है जो आपने इमरजेंसी पेज पर भरा और इस फ़ोन में सेव है। परिवार की जानकारी के लिए पहले वह भरिए।
  • EMI कैलकुलेटर और यूनिट कन्वर्टर में वही हिसाब है जो IndiaDigital के टूल में है।
  • फ़ोन पर "भेजें" दबाने से WhatsApp, Bluetooth और दूसरे ऐप खुलते हैं। कंप्यूटर पर "डाउनलोड" से फ़ाइल सेव होती है।
  • हर फ़ाइल में IndiaDigital का लिंक है, ताकि इंटरनेट आने पर बाकी टूल भी मिलें।

लोग पूछते हैं

दूसरा व्यक्ति इसे कैसे खोलेगा?

WhatsApp या Files ऐप में फ़ाइल पर दबाएँ। यह फ़ोन के ब्राउज़र में खुलेगी। कुछ फ़ोन पूछते हैं कौन सा ऐप: Chrome या कोई भी ब्राउज़र चुनिए।

क्या मेरा इमरजेंसी कार्ड IndiaDigital को जाता है?

नहीं। फ़ाइल आपके फ़ोन पर आपकी लिखी जानकारी से बनती है। इसमें परिवार के नंबर और सेहत की जानकारी है, इसलिए भरोसे वालों को ही भेजिए।

फ़ाइलें कितनी बड़ी हैं?

हर फ़ाइल कुछ KB से लगभग 20 KB तक, एक फ़ोटो से भी छोटी।

क्या कैलकुलेटर कभी पुराना हो जाएगा?

हिसाब नहीं बदलता। इमरजेंसी कार्ड में हेल्पलाइन नंबर फ़ाइल बनाने वाले दिन के हैं; बीच-बीच में नई फ़ाइल बना लीजिए।

क्या इससे मदद मिली?
कुछ ग़लत लग रहा है?

कोई लिखा शब्द नहीं भेजा जाता, सिर्फ़ गिनती होती है। हमारे जाँचकर्ता नेटवर्क के विशेषज्ञ उस हिस्से को जाँचते हैं; सुधार सुधार सूची में दर्ज होते हैं।

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.