मुफ्त · बिना लॉगिन · आपका डेटा आपके डिवाइस पर ही रहता है

फोटो से PDF बनाएं

स्कैनर नहीं है? फ़ोन से दस्तावेज़ की फोटो खींचें, यहाँ सारी फोटो चुनें और एक साफ़ PDF डाउनलोड करें — फ़ॉर्म, ईमेल या WhatsApp के लिए।

Read this page in English →

Drop your files here

or choose from your device. Processed right here in your browser — never uploaded.

PNGJPGUp to 150 MB each
Files never leave your deviceNo sign-up · No watermark

फोटो दिन की रोशनी में, कागज़ को सीधा रखकर और ऊपर से खींचें। इससे PDF साफ़ बनती है और साइज़ भी कम रहता है।

कैसे करें

  1. दस्तावेज़ों की फोटो चुनें (JPG, PNG आदि)।
  2. पेजों का क्रम जाँचें और ज़रूरत हो तो बदलें।
  3. PDF बनाएं और हर पेज देख लें।
  4. डाउनलोड करें; साइज़ ज़्यादा हो तो “PDF का साइज़ छोटा करें” टूल में खोलें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एक PDF में कितनी फोटो डाल सकते हैं?

जितनी चाहें; सीमा सिर्फ़ आपके फ़ोन या कंप्यूटर की मेमोरी की है। हर फोटो एक पेज बनती है।

PDF बहुत बड़ी बन गई, क्या करें?

फ़ोन कैमरे की फोटो कई MB की होती हैं। बनी हुई PDF को “PDF का साइज़ छोटा करें” टूल में खोलकर 200 KB या 500 KB जैसा टारगेट भरें।

iPhone की HEIC फोटो चलेगी?

ज़्यादातर ब्राउज़र में हाँ। अगर कोई फोटो न खुले, तो पहले “HEIC से JPG” टूल से बदल लें।

क्या मेरी फोटो अपलोड होती हैं?

नहीं। फ़ाइल आपके ब्राउज़र में ही प्रोसेस होती है और हमारे सर्वर पर अपलोड नहीं होती। काम पूरा होने के बाद टैब बंद करते ही सब हट जाता है।

क्या आधार कार्ड की PDF बना सकते हैं?

हाँ, आगे और पीछे की फोटो चुनकर एक PDF बना सकते हैं। सरकारी काम के लिए जहाँ उपलब्ध हो, UIDAI की आधिकारिक e-Aadhaar PDF ही बेहतर है।

Search by task, format or tool name.