इस तरह आकाश और पृथ्वी और उनकी सारी सेना का बनाना समाप्त हो गया।
World English Bible: The heavens, the earth, and all their vast array were finished.
बाइबल · उत्पत्ति · अध्याय 2
अदन की वाटिका
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
परमेश्वर सातवें दिन विश्राम करता है और उसे आशीष देता है। फिर दूसरा वर्णन बताता है कि यहोवा परमेश्वर ने मनुष्य को भूमि की मिट्टी से रचा, उसमें जीवन का श्वास फूँका, उसे अदन की वाटिका में रखा, और भले-बुरे के ज्ञान के वृक्ष का फल खाने से मना किया। परमेश्वर पुरुष की पसली से स्त्री बनाता है, और अध्याय बताता है कि पति और पत्नी एक तन होंगे।
इस तरह आकाश और पृथ्वी और उनकी सारी सेना का बनाना समाप्त हो गया।
World English Bible: The heavens, the earth, and all their vast array were finished.
और परमेश्वर ने अपना काम जिसे वह करता था सातवें दिन समाप्त किया, और उसने अपने किए हुए सारे काम से सातवें दिन विश्राम किया।
World English Bible: On the seventh day God finished his work which he had done; and he rested on the seventh day from all his work which he had done.
और परमेश्वर ने सातवें दिन को आशीष दी और पवित्र ठहराया; क्योंकि उसमें उसने सृष्टि की रचना के अपने सारे काम से विश्राम लिया।
World English Bible: God blessed the seventh day, and made it holy, because he rested in it from all his work of creation which he had done.
आकाश और पृथ्वी की उत्पत्ति का वृत्तान्त यह है कि जब वे उत्पन्न हुए अर्थात् जिस दिन यहोवा परमेश्वर ने पृथ्वी और आकाश को बनाया।
World English Bible: This is the history of the generations of the heavens and of the earth when they were created, in the day that the LORD God made the earth and the heavens.
तब मैदान का कोई पौधा भूमि पर न था, और न मैदान का कोई छोटा पेड़ उगा था, क्योंकि यहोवा परमेश्वर ने पृथ्वी पर जल नहीं बरसाया था, और भूमि पर खेती करने के लिये मनुष्य भी नहीं था।
World English Bible: No plant of the field was yet on the earth, and no herb of the field had yet sprung up; for the LORD God had not caused it to rain on the earth. There was not a man to till the ground,
लेकिन कुहरा पृथ्वी से उठता था जिससे सारी भूमि सिंच जाती थी।
World English Bible: but a mist went up from the earth, and watered the whole surface of the ground.
तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को भूमि की मिट्टी से रचा, और उसके नथनों में जीवन का श्वास फूँक दिया; और आदम जीवित प्राणी बन गया।
World English Bible: The LORD God formed man from the dust of the ground, and breathed into his nostrils the breath of life; and man became a living soul.
और यहोवा परमेश्वर ने पूर्व की ओर, अदन में एक वाटिका लगाई; और वहाँ आदम को जिसे उसने रचा था, रख दिया।
World English Bible: The LORD God planted a garden eastward, in Eden, and there he put the man whom he had formed.
और यहोवा परमेश्वर ने भूमि से सब भाँति के वृक्ष, जो देखने में मनोहर और जिनके फल खाने में अच्छे हैं, उगाए, और वाटिका के बीच में जीवन के वृक्ष को और भले या बुरे के ज्ञान के वृक्ष को भी लगाया।
World English Bible: Out of the ground the LORD God made every tree to grow that is pleasant to the sight, and good for food, including the tree of life in the middle of the garden and the tree of the knowledge of good and evil.
उस वाटिका को सींचने के लिये एक महानदी अदन से निकली और वहाँ से आगे बहकर चार नदियों में बँट गई।
World English Bible: A river went out of Eden to water the garden; and from there it was parted, and became the source of four rivers.
पहली नदी का नाम पीशोन है, यह वही है जो हवीला नाम के सारे देश को जहाँ सोना मिलता है घेरे हुए है।
World English Bible: The name of the first is Pishon: it flows through the whole land of Havilah, where there is gold;
उस देश का सोना उत्तम होता है; वहाँ मोती और सुलैमानी पत्थर भी मिलते हैं।
World English Bible: and the gold of that land is good. Bdellium and onyx stone are also there.
और दूसरी नदी का नाम गीहोन है; यह वही है जो कूश के सारे देश को घेरे हुए है।
World English Bible: The name of the second river is Gihon. It is the same river that flows through the whole land of Cush.
और तीसरी नदी का नाम हिद्देकेल है; यह वही है जो अश्शूर के पूर्व की ओर बहती है। और चौथी नदी का नाम फरात है।
World English Bible: The name of the third river is Hiddekel. This is the one which flows in front of Assyria. The fourth river is the Euphrates.
तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को लेकर अदन की वाटिका में रख दिया, कि वह उसमें काम करे और उसकी रखवाली करे।
World English Bible: The LORD God took the man, and put him into the garden of Eden to cultivate and keep it.
और यहोवा परमेश्वर ने आदम को यह आज्ञा दी, “तू वाटिका के किसी भी वृक्षों का फल खा सकता है;
World English Bible: The LORD God commanded the man, saying, “You may freely eat of every tree of the garden;
पर भले या बुरे के ज्ञान का जो वृक्ष है, उसका फल तू कभी न खाना: क्योंकि जिस दिन तू उसका फल खाएगा उसी दिन अवश्य मर जाएगा।”
World English Bible: but you shall not eat of the tree of the knowledge of good and evil; for in the day that you eat of it, you will surely die.”
फिर यहोवा परमेश्वर ने कहा, “आदम का अकेला रहना अच्छा नहीं; मैं उसके लिये एक ऐसा सहायक बनाऊँगा जो उसके लिये उपयुक्त होगा।”
World English Bible: The LORD God said, “It is not good for the man to be alone. I will make him a helper comparable to him.”
और यहोवा परमेश्वर भूमि में से सब जाति के जंगली पशुओं, और आकाश के सब भाँति के पक्षियों को रचकर आदम के पास ले आया कि देखे, कि वह उनका क्या-क्या नाम रखता है; और जिस-जिस जीवित प्राणी का जो-जो नाम आदम ने रखा वही उसका नाम हो गया।
World English Bible: Out of the ground the LORD God formed every animal of the field, and every bird of the sky, and brought them to the man to see what he would call them. Whatever the man called every living creature became its name.
अतः आदम ने सब जाति के घरेलू पशुओं, और आकाश के पक्षियों, और सब जाति के जंगली पशुओं के नाम रखे; परन्तु आदम के लिये कोई ऐसा सहायक न मिला जो उससे मेल खा सके।
World English Bible: The man gave names to all livestock, and to the birds of the sky, and to every animal of the field; but for man there was not found a helper comparable to him.
तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को गहरी नींद में डाल दिया, और जब वह सो गया तब उसने उसकी एक पसली निकालकर उसकी जगह माँस भर दिया।
World English Bible: The LORD God caused the man to fall into a deep sleep. As the man slept, he took one of his ribs, and closed up the flesh in its place.
और यहोवा परमेश्वर ने उस पसली को जो उसने आदम में से निकाली थी, स्त्री बना दिया; और उसको आदम के पास ले आया।
World English Bible: The LORD God made a woman from the rib which he had taken from the man, and brought her to the man.
तब आदम ने कहा, “अब यह मेरी हड्डियों में की हड्डी और मेरे माँस में का माँस है; इसलिए इसका नाम नारी होगा, क्योंकि यह नर में से निकाली गई है।”
World English Bible: The man said, “This is now bone of my bones, and flesh of my flesh. She will be called ‘woman,’ because she was taken out of Man.”
इस कारण पुरुष अपने माता-पिता को छोड़कर अपनी पत्नी से मिला रहेगा और वे एक ही तन बने रहेंगे।
World English Bible: Therefore a man will leave his father and his mother, and will join with his wife, and they will be one flesh.
आदम और उसकी पत्नी दोनों नंगे थे, पर वे लज्जित न थे।
World English Bible: The man and his wife were both naked, and they were not ashamed.
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .