बाइबल · उत्पत्ति · अध्याय 7

उत्पत्ति 7

जलप्रलय

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

नूह, उसकी पत्नी, उसके तीन पुत्र और उनकी पत्नियाँ पशुओं के साथ जहाज़ में प्रवेश करते हैं, और परमेश्वर द्वार बन्द कर देता है। चालीस दिन और चालीस रात वर्षा होती है, और पानी इतना बढ़ता है कि ऊँचे पहाड़ भी डूब जाते हैं। भूमि पर का हर जीव नष्ट हो जाता है, और केवल जहाज़ में रहनेवाले ही बचते हैं।

तब यहोवा ने नूह से कहा, “तू अपने सारे घराने समेत जहाज में जा; क्योंकि मैंने इस समय के लोगों में से केवल तुझी को अपनी दृष्टि में धर्मी पाया है।

World English Bible: The LORD said to Noah, “Come with all of your household into the ship, for I have seen your righteousness before me in this generation.

सब जाति के शुद्ध पशुओं में से तो तू सात-सात जोड़े, अर्थात् नर और मादा लेना: पर जो पशु शुद्ध नहीं हैं, उनमें से दो-दो लेना, अर्थात् नर और मादा:

World English Bible: You shall take seven pairs of every clean animal with you, the male and his female. Of the animals that are not clean, take two, the male and his female.

और आकाश के पक्षियों में से भी, सात-सात जोड़े, अर्थात् नर और मादा लेना, कि उनका वंश बचकर सारी पृथ्वी के ऊपर बना रहे।

World English Bible: Also of the birds of the sky, seven and seven, male and female, to keep seed alive on the surface of all the earth.

क्योंकि अब सात दिन और बीतने पर मैं पृथ्वी पर चालीस दिन और चालीस रात तक जल बरसाता रहूँगा; और जितने प्राणी मैंने बनाए हैं उन सब को भूमि के ऊपर से मिटा दूँगा।”

World English Bible: In seven days, I will cause it to rain on the earth for forty days and forty nights. I will destroy every living thing that I have made from the surface of the ground.”

यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार नूह ने किया।

World English Bible: Noah did everything that the LORD commanded him.

नूह की आयु छः सौ वर्ष की थी, जब जल-प्रलय पृथ्वी पर आया।

World English Bible: Noah was six hundred years old when the flood of waters came on the earth.

नूह अपने पुत्रों, पत्नी और बहुओं समेत, जल-प्रलय से बचने के लिये जहाज में गया।

World English Bible: Noah went into the ship with his sons, his wife, and his sons’ wives, because of the floodwaters.

शुद्ध, और अशुद्ध दोनों प्रकार के पशुओं में से, पक्षियों,

World English Bible: Clean animals, unclean animals, birds, and everything that creeps on the ground

और भूमि पर रेंगनेवालों में से भी, दो-दो, अर्थात् नर और मादा, जहाज में नूह के पास गए, जिस प्रकार परमेश्वर ने नूह को आज्ञा दी थी।

World English Bible: went by pairs to Noah into the ship, male and female, as God commanded Noah.

सात दिन के उपरान्त प्रलय का जल पृथ्वी पर आने लगा।

World English Bible: After the seven days, the floodwaters came on the earth.

जब नूह की आयु के छः सौवें वर्ष के दूसरे महीने का सत्रहवाँ दिन आया; उसी दिन बड़े गहरे समुद्र के सब सोते फूट निकले और आकाश के झरोखे खुल गए।

World English Bible: In the six hundredth year of Noah’s life, in the second month, on the seventeenth day of the month, on that day all the fountains of the great deep burst open, and the sky’s windows opened.

और वर्षा चालीस दिन और चालीस रात निरन्तर पृथ्वी पर होती रही।

World English Bible: It rained on the earth forty days and forty nights.

ठीक उसी दिन नूह अपने पुत्र शेम, हाम, और येपेत, और अपनी पत्नी, और तीनों बहुओं समेत,

World English Bible: In the same day Noah, and Shem, Ham, and Japheth—the sons of Noah—and Noah’s wife and the three wives of his sons with them, entered into the ship—

और उनके संग एक-एक जाति के सब जंगली पशु, और एक-एक जाति के सब घरेलू पशु, और एक-एक जाति के सब पृथ्वी पर रेंगनेवाले, और एक-एक जाति के सब उड़नेवाले पक्षी, जहाज में गए।

World English Bible: they, and every animal after its kind, all the livestock after their kind, every creeping thing that creeps on the earth after its kind, and every bird after its kind, every bird of every sort.

जितने प्राणियों में जीवन का श्वास था उनकी सब जातियों में से दो-दो नूह के पास जहाज में गए।

World English Bible: Pairs from all flesh with the breath of life in them went into the ship to Noah.

और जो गए, वह परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार सब जाति के प्राणियों में से नर और मादा गए। तब यहोवा ने जहाज का द्वार बन्द कर दिया।

World English Bible: Those who went in, went in male and female of all flesh, as God commanded him; then the LORD shut him in.

पृथ्वी पर चालीस दिन तक जल-प्रलय होता रहा; और पानी बहुत बढ़ता ही गया, जिससे जहाज ऊपर को उठने लगा, और वह पृथ्वी पर से ऊँचा उठ गया।

World English Bible: The flood was forty days on the earth. The waters increased, and lifted up the ship, and it was lifted up above the earth.

जल बढ़ते-बढ़ते पृथ्वी पर बहुत ही बढ़ गया, और जहाज जल के ऊपर-ऊपर तैरता रहा।

World English Bible: The waters rose, and increased greatly on the earth; and the ship floated on the surface of the waters.

जल पृथ्वी पर अत्यन्त बढ़ गया, यहाँ तक कि सारी धरती पर जितने बड़े-बड़े पहाड़ थे, सब डूब गए।

World English Bible: The waters rose very high on the earth. All the high mountains that were under the whole sky were covered.

जल तो पन्द्रह हाथ ऊपर बढ़ गया, और पहाड़ भी डूब गए।

World English Bible: The waters rose fifteen cubits higher, and the mountains were covered.

और क्या पक्षी, क्या घरेलू पशु, क्या जंगली पशु, और पृथ्वी पर सब चलनेवाले प्राणी, और जितने जन्तु पृथ्वी में बहुतायत से भर गए थे, वे सब, और सब मनुष्य मर गए।

World English Bible: All flesh died that moved on the earth, including birds, livestock, animals, every creeping thing that creeps on the earth, and every man.

जो-जो भूमि पर थे उनमें से जितनों के नथनों में जीवन का श्वास था, सब मर मिटे।

World English Bible: All on the dry land, in whose nostrils was the breath of the spirit of life, died.

और क्या मनुष्य, क्या पशु, क्या रेंगनेवाले जन्तु, क्या आकाश के पक्षी, जो-जो भूमि पर थे, सब पृथ्वी पर से मिट गए; केवल नूह, और जितने उसके संग जहाज में थे, वे ही बच गए।

World English Bible: Every living thing was destroyed that was on the surface of the ground, including man, livestock, creeping things, and birds of the sky. They were destroyed from the earth. Only Noah was left, and those who were with him in the ship.

और जल पृथ्वी पर एक सौ पचास दिन तक प्रबल रहा।

World English Bible: The waters flooded the earth one hundred fifty days.

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.