“सच्ची दाखलता मैं हूँ; और मेरा पिता किसान है।
World English Bible: “I am the true vine, and my Father is the farmer.
बाइबल · यूहन्ना · अध्याय 15
दाखलता और डालियाँ
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
यीशु कहता है, 'मैं दाखलता हूँ: तुम डालियाँ हो', और सिखाता है कि जो उसमें बने रहते हैं वे बहुत फल लाते हैं, पर उससे अलग होकर वे कुछ नहीं कर सकते। वह आज्ञा देता है कि जैसा उसने उनसे प्रेम रखा वैसे ही वे एक दूसरे से प्रेम रखें, और कहता है, 'इससे बड़ा प्रेम किसी का नहीं कि कोई अपने मित्रों के लिए अपना प्राण दे', और अपने चेलों को दास नहीं बल्कि मित्र कहता है। वह चेतावनी देता है कि संसार उनसे वैसे ही बैर कर सकता है जैसे उसने उससे किया, और सहायक, अर्थात् सत्य के आत्मा, का वचन देता है जो उसकी गवाही देगा।
“सच्ची दाखलता मैं हूँ; और मेरा पिता किसान है।
World English Bible: “I am the true vine, and my Father is the farmer.
जो डाली मुझ में है, और नहीं फलती, उसे वह काट डालता है, और जो फलती है, उसे वह छाँटता है ताकि और फले।
World English Bible: Every branch in me that doesn’t bear fruit, he takes away. Every branch that bears fruit, he prunes, that it may bear more fruit.
तुम तो उस वचन के कारण जो मैंने तुम से कहा है, शुद्ध हो।
World English Bible: You are already pruned clean because of the word which I have spoken to you.
तुम मुझ में बने रहो, और मैं तुम में जैसे डाली यदि दाखलता में बनी न रहे, तो अपने आप से नहीं फल सकती, वैसे ही तुम भी यदि मुझ में बने न रहो तो नहीं फल सकते।
World English Bible: Remain in me, and I in you. As the branch can’t bear fruit by itself unless it remains in the vine, so neither can you, unless you remain in me.
मैं दाखलता हूँ: तुम डालियाँ हो; जो मुझ में बना रहता है, और मैं उसमें, वह बहुत फल फलता है, क्योंकि मुझसे अलग होकर तुम कुछ भी नहीं कर सकते।
World English Bible: I am the vine. You are the branches. He who remains in me and I in him bears much fruit, for apart from me you can do nothing.
यदि कोई मुझ में बना न रहे, तो वह डाली के समान फेंक दिया जाता, और सूख जाता है; और लोग उन्हें बटोरकर आग में झोंक देते हैं, और वे जल जाती हैं।
World English Bible: If a man doesn’t remain in me, he is thrown out as a branch and is withered; and they gather them, throw them into the fire, and they are burned.
यदि तुम मुझ में बने रहो, और मेरी बातें तुम में बनी रहें तो जो चाहो माँगो और वह तुम्हारे लिये हो जाएगा।
World English Bible: If you remain in me, and my words remain in you, you will ask whatever you desire, and it will be done for you.
मेरे पिता की महिमा इसी से होती है, कि तुम बहुत सा फल लाओ, तब ही तुम मेरे चेले ठहरोगे।
World English Bible: “In this my Father is glorified, that you bear much fruit; and so you will be my disciples.
जैसा पिता ने मुझसे प्रेम रखा, वैसे ही मैंने तुम से प्रेम रखा, मेरे प्रेम में बने रहो।
World English Bible: Even as the Father has loved me, I also have loved you. Remain in my love.
यदि तुम मेरी आज्ञाओं को मानोगे, तो मेरे प्रेम में बने रहोगे जैसा कि मैंने अपने पिता की आज्ञाओं को माना है, और उसके प्रेम में बना रहता हूँ।
World English Bible: If you keep my commandments, you will remain in my love, even as I have kept my Father’s commandments and remain in his love.
मैंने ये बातें तुम से इसलिए कही हैं, कि मेरा आनन्द तुम में बना रहे, और तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए।
World English Bible: I have spoken these things to you, that my joy may remain in you, and that your joy may be made full.
“मेरी आज्ञा यह है, कि जैसा मैंने तुम से प्रेम रखा, वैसा ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो।
World English Bible: “This is my commandment, that you love one another, even as I have loved you.
इससे बड़ा प्रेम किसी का नहीं, कि कोई अपने मित्रों के लिये अपना प्राण दे।
World English Bible: Greater love has no one than this, that someone lay down his life for his friends.
जो कुछ मैं तुम्हें आज्ञा देता हूँ, यदि उसे करो, तो तुम मेरे मित्र हो।
World English Bible: You are my friends if you do whatever I command you.
अब से मैं तुम्हें दास न कहूँगा, क्योंकि दास नहीं जानता, कि उसका स्वामी क्या करता है: परन्तु मैंने तुम्हें मित्र कहा है, क्योंकि मैंने जो बातें अपने पिता से सुनीं, वे सब तुम्हें बता दीं।
World English Bible: No longer do I call you servants, for the servant doesn’t know what his lord does. But I have called you friends, for everything that I heard from my Father, I have made known to you.
तुम ने मुझे नहीं चुना परन्तु मैंने तुम्हें चुना है और तुम्हें ठहराया ताकि तुम जाकर फल लाओ; और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से माँगो, वह तुम्हें दे।
World English Bible: You didn’t choose me, but I chose you and appointed you, that you should go and bear fruit, and that your fruit should remain; that whatever you will ask of the Father in my name, he may give it to you.
इन बातों की आज्ञा मैं तुम्हें इसलिए देता हूँ, कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो।
World English Bible: “I command these things to you, that you may love one another.
“ यदि संसार तुम से बैर रखता है , तो तुम जानते हो, कि उसने तुम से पहले मुझसे भी बैर रखा।
World English Bible: If the world hates you, you know that it has hated me before it hated you.
यदि तुम संसार के होते, तो संसार अपनों से प्रेम रखता, परन्तु इस कारण कि तुम संसार के नहीं वरन् मैंने तुम्हें संसार में से चुन लिया है; इसलिए संसार तुम से बैर रखता है।
World English Bible: If you were of the world, the world would love its own. But because you are not of the world, since I chose you out of the world, therefore the world hates you.
जो बात मैंने तुम से कही थी, ‘दास अपने स्वामी से बड़ा नहीं होता,’ उसको याद रखो यदि उन्होंने मुझे सताया, तो तुम्हें भी सताएँगे; यदि उन्होंने मेरी बात मानी, तो तुम्हारी भी मानेंगे।
World English Bible: Remember the word that I said to you: ‘A servant is not greater than his lord.’ If they persecuted me, they will also persecute you. If they kept my word, they will also keep yours.
परन्तु यह सब कुछ वे मेरे नाम के कारण तुम्हारे साथ करेंगे क्योंकि वे मेरे भेजनेवाले को नहीं जानते।
World English Bible: But they will do all these things to you for my name’s sake, because they don’t know him who sent me.
यदि मैं न आता और उनसे बातें न करता, तो वे पापी न ठहरते परन्तु अब उन्हें उनके पाप के लिये कोई बहाना नहीं।
World English Bible: If I had not come and spoken to them, they would not have had sin; but now they have no excuse for their sin.
जो मुझसे बैर रखता है, वह मेरे पिता से भी बैर रखता है।
World English Bible: He who hates me, hates my Father also.
यदि मैं उनमें वे काम न करता, जो और किसी ने नहीं किए तो वे पापी नहीं ठहरते, परन्तु अब तो उन्होंने मुझे और मेरे पिता दोनों को देखा, और दोनों से बैर किया।
World English Bible: If I hadn’t done among them the works which no one else did, they wouldn’t have had sin. But now they have seen and also hated both me and my Father.
और यह इसलिए हुआ, कि वह वचन पूरा हो, जो उनकी व्यवस्था में लिखा है, ‘उन्होंने मुझसे व्यर्थ बैर किया।’
World English Bible: But this happened so that the word may be fulfilled which was written in their law, ‘They hated me without a cause.’
परन्तु जब वह सहायक आएगा, जिसे मैं तुम्हारे पास पिता की ओर से भेजूँगा, अर्थात् सत्य का आत्मा जो पिता की ओर से निकलता है, तो वह मेरी गवाही देगा।
World English Bible: “When the Counselor has come, whom I will send to you from the Father, the Spirit of truth, who proceeds from the Father, he will testify about me.
और तुम भी गवाह हो क्योंकि तुम आरम्भ से मेरे साथ रहे हो।
World English Bible: You will also testify, because you have been with me from the beginning.
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .