बाइबल · यूहन्ना · अध्याय 20

यूहन्ना 20

खाली कब्र और थोमा

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

सप्ताह के पहले दिन भोर को मरियम मगदलीनी देखती है कि कब्र से पत्थर हटा हुआ है, पतरस और वह प्रिय चेला दौड़कर पड़े हुए कफ़न के कपड़े देखते हैं, और जी उठा यीशु बारी में मरियम से मिलता है; जब वह उसका नाम लेकर पुकारता है तो वह उसे पहचान लेती है। उस शाम वह चेलों को दर्शन देता है, कहता है, 'तुम्हें शान्ति मिले; जैसे पिता ने मुझे भेजा है, वैसे ही मैं भी तुम्हें भेजता हूँ', और उन पर फूँककर पवित्र आत्मा देता है। पहले अनुपस्थित थोमा कहता है कि बिना देखे वह विश्वास नहीं करेगा; एक सप्ताह बाद वह यीशु को देखकर कहता है, 'हे मेरे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर!', और यूहन्ना बताता है कि यह पुस्तक इसलिए लिखी गई कि पाठक विश्वास करें और जीवन पाएँ।

सप्ताह के पहले दिन मरियम मगदलीनी भोर को अंधेरा रहते ही कब्र पर आई, और पत्थर को कब्र से हटा हुआ देखा।

World English Bible: Now on the first day of the week, Mary Magdalene went early, while it was still dark, to the tomb, and saw that the stone had been taken away from the tomb.

तब वह दौड़ी और शमौन पतरस और उस दूसरे चेले के पास जिससे यीशु प्रेम रखता था आकर कहा, “वे प्रभु को कब्र में से निकाल ले गए हैं; और हम नहीं जानतीं, कि उसे कहाँ रख दिया है।”

World English Bible: Therefore she ran and came to Simon Peter and to the other disciple whom Jesus loved, and said to them, “They have taken away the Lord out of the tomb, and we don’t know where they have laid him!”

तब पतरस और वह दूसरा चेला निकलकर कब्र की ओर चले।

World English Bible: Therefore Peter and the other disciple went out, and they went toward the tomb.

और दोनों साथ-साथ दौड़ रहे थे, परन्तु दूसरा चेला पतरस से आगे बढ़कर कब्र पर पहले पहुँचा।

World English Bible: They both ran together. The other disciple outran Peter and came to the tomb first.

और झुककर कपड़े पड़े देखे: तो भी वह भीतर न गया।

World English Bible: Stooping and looking in, he saw the linen cloths lying there; yet he didn’t enter in.

तब शमौन पतरस उसके पीछे-पीछे पहुँचा और कब्र के भीतर गया और कपड़े पड़े देखे।

World English Bible: Then Simon Peter came, following him, and entered into the tomb. He saw the linen cloths lying,

और वह अँगोछा जो उसके सिर पर बन्धा हुआ था, कपड़ों के साथ पड़ा हुआ नहीं परन्तु अलग एक जगह लपेटा हुआ देखा।

World English Bible: and the cloth that had been on his head, not lying with the linen cloths, but rolled up in a place by itself.

तब दूसरा चेला भी जो कब्र पर पहले पहुँचा था, भीतर गया और देखकर विश्वास किया।

World English Bible: So then the other disciple who came first to the tomb also entered in, and he saw and believed.

वे तो अब तक पवित्रशास्त्र की वह बात न समझते थे, कि उसे मरे हुओं में से जी उठना होगा।

World English Bible: For as yet they didn’t know the Scripture, that he must rise from the dead.

तब ये चेले अपने घर लौट गए।

World English Bible: So the disciples went away again to their own homes.

परन्तु मरियम रोती हुई कब्र के पास ही बाहर खड़ी रही और रोते-रोते कब्र की ओर झुककर,

World English Bible: But Mary was standing outside at the tomb weeping. So as she wept, she stooped and looked into the tomb,

दो स्वर्गदूतों को उज्‍ज्वल कपड़े पहने हुए एक को सिरहाने और दूसरे को पैताने बैठे देखा, जहाँ यीशु का शव पड़ा था।

World English Bible: and she saw two angels in white sitting, one at the head and one at the feet, where the body of Jesus had lain.

उन्होंने उससे कहा, “हे नारी, तू क्यों रोती है?” उसने उनसे कहा, “वे मेरे प्रभु को उठा ले गए और मैं नहीं जानती कि उसे कहाँ रखा है।”

World English Bible: They asked her, “Woman, why are you weeping?” She said to them, “Because they have taken away my Lord, and I don’t know where they have laid him.”

यह कहकर वह पीछे फिरी और यीशु को खड़े देखा और न पहचाना कि यह यीशु है।

World English Bible: When she had said this, she turned around and saw Jesus standing, and didn’t know that it was Jesus.

यीशु ने उससे कहा, “हे नारी तू क्यों रोती है? किसको ढूँढ़ती है?” उसने माली समझकर उससे कहा, “हे श्रीमान, यदि तूने उसे उठा लिया है तो मुझसे कह कि उसे कहाँ रखा है और मैं उसे ले जाऊँगी।”

World English Bible: Jesus said to her, “Woman, why are you weeping? Who are you looking for?” She, supposing him to be the gardener, said to him, “Sir, if you have carried him away, tell me where you have laid him, and I will take him away.”

यीशु ने उससे कहा, “मरियम!” उसने पीछे फिरकर उससे इब्रानी में कहा, “रब्बूनी!” अर्थात् ‘हे गुरु।’

World English Bible: Jesus said to her, “Mary.” She turned and said to him, “Rabboni!” which is to say, “Teacher!”

यीशु ने उससे कहा, “मुझे मत छू क्योंकि मैं अब तक पिता के पास ऊपर नहीं गया, परन्तु मेरे भाइयों के पास जाकर उनसे कह दे, कि मैं अपने पिता, और तुम्हारे पिता, और अपने परमेश्वर और तुम्हारे परमेश्वर के पास ऊपर जाता हूँ।”

World English Bible: Jesus said to her, “Don’t hold me, for I haven’t yet ascended to my Father; but go to my brothers and tell them, ‘I am ascending to my Father and your Father, to my God and your God.’”

मरियम मगदलीनी ने जाकर चेलों को बताया, “मैंने प्रभु को देखा और उसने मुझसे बातें कहीं।”

World English Bible: Mary Magdalene came and told the disciples that she had seen the Lord, and that he had said these things to her.

उसी दिन जो सप्ताह का पहला दिन था, संध्या के समय जब वहाँ के द्वार जहाँ चेले थे, यहूदियों के डर के मारे बन्द थे, तब यीशु आया और बीच में खड़ा होकर उनसे कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।”

World English Bible: When therefore it was evening on that day, the first day of the week, and when the doors were locked where the disciples were assembled, for fear of the Jews, Jesus came and stood in the middle and said to them, “Peace be to you.”

और यह कहकर उसने अपना हाथ और अपना पंजर उनको दिखाए: तब चेले प्रभु को देखकर आनन्दित हुए।

World English Bible: When he had said this, he showed them his hands and his side. The disciples therefore were glad when they saw the Lord.

यीशु ने फिर उनसे कहा, “तुम्हें शान्ति मिले; जैसे पिता ने मुझे भेजा है, वैसे ही मैं भी तुम्हें भेजता हूँ।”

World English Bible: Jesus therefore said to them again, “Peace be to you. As the Father has sent me, even so I send you.”

यह कहकर उसने उन पर फूँका और उनसे कहा, “पवित्र आत्मा लो।

World English Bible: When he had said this, he breathed on them, and said to them, “Receive the Holy Spirit!

जिनके पाप तुम क्षमा करो वे उनके लिये क्षमा किए गए हैं; जिनके तुम रखो, वे रखे गए हैं।”

World English Bible: If you forgive anyone’s sins, they have been forgiven them. If you retain anyone’s sins, they have been retained.”

परन्तु बारहों में से एक व्यक्ति अर्थात् थोमा जो दिदुमुस कहलाता है, जब यीशु आया तो उनके साथ न था।

World English Bible: But Thomas, one of the twelve, called Didymus, wasn’t with them when Jesus came.

जब और चेले उससे कहने लगे, “हमने प्रभु को देखा है,” तब उसने उनसे कहा, “जब तक मैं उसके हाथों में कीलों के छेद न देख लूँ, और कीलों के छेदों में अपनी उँगली न डाल लूँ, तब तक मैं विश्वास नहीं करूँगा।”

World English Bible: The other disciples therefore said to him, “We have seen the Lord!” But he said to them, “Unless I see in his hands the print of the nails, put my finger into the print of the nails, and put my hand into his side, I will not believe.”

आठ दिन के बाद उसके चेले फिर घर के भीतर थे, और थोमा उनके साथ था, और द्वार बन्द थे, तब यीशु ने आकर और बीच में खड़ा होकर कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।”

World English Bible: After eight days, again his disciples were inside and Thomas was with them. Jesus came, the doors being locked, and stood in the middle, and said, “Peace be to you.”

तब उसने थोमा से कहा, “अपनी उँगली यहाँ लाकर मेरे हाथों को देख और अपना हाथ लाकर मेरे पंजर में डाल और अविश्वासी नहीं परन्तु विश्वासी हो।”

World English Bible: Then he said to Thomas, “Reach here your finger, and see my hands. Reach here your hand, and put it into my side. Don’t be unbelieving, but believing.”

यह सुन थोमा ने उत्तर दिया, “हे मेरे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर!”

World English Bible: Thomas answered him, “My Lord and my God!”

यीशु ने उससे कहा, “तूने तो मुझे देखकर विश्वास किया है? धन्य हैं वे जिन्होंने बिना देखे विश्वास किया।”

World English Bible: Jesus said to him, “Because you have seen me, you have believed. Blessed are those who have not seen and have believed.”

यीशु ने और भी बहुत चिन्ह चेलों के सामने दिखाए, जो इस पुस्तक में लिखे नहीं गए।

World English Bible: Therefore Jesus did many other signs in the presence of his disciples, which are not written in this book;

परन्तु ये इसलिए लिखे गए हैं, कि तुम विश्वास करो, कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है: और विश्वास करके उसके नाम से जीवन पाओ।

World English Bible: but these are written that you may believe that Jesus is the Christ, the Son of God, and that believing you may have life in his name.

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.