इन बातों के पश्चात् यहूदियों का एक पर्व हुआ, और यीशु यरूशलेम को गया।
World English Bible: After these things, there was a feast of the Jews, and Jesus went up to Jerusalem.
बाइबल · यूहन्ना · अध्याय 5
बैतहसदा के कुण्ड पर चंगाई
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
यरूशलेम में बैतहसदा के कुण्ड पर यीशु अड़तीस वर्ष से बीमार एक मनुष्य से कहता है, 'उठ, अपनी खाट उठा और चल फिर', और वह चंगा हो जाता है, पर सब्त का दिन होने के कारण कुछ अधिकारी आपत्ति करते हैं। यीशु उत्तर देता है कि वह अपने पिता का काम कर रहा है, कि पुत्र जीवन देता है, और जो उसका वचन सुनकर विश्वास करता है अनन्त जीवन उसका है, और वह पवित्रशास्त्र की ओर संकेत करता है जो उसकी गवाही देता है। यूहन्ना अक्सर 'यहूदी' शब्द का प्रयोग उन धार्मिक अधिकारियों के लिए करता है जिन्होंने यीशु का विरोध किया, जबकि यीशु और उसके पहले अनुयायी स्वयं यहूदी थे; विद्वान इस भाषा को पहली सदी के अन्त के विवादों का प्रतिबिम्ब मानते हैं, और आज कलीसियाएँ इसका यहूदी लोगों के विरुद्ध उपयोग अस्वीकार करती हैं।
इन बातों के पश्चात् यहूदियों का एक पर्व हुआ, और यीशु यरूशलेम को गया।
World English Bible: After these things, there was a feast of the Jews, and Jesus went up to Jerusalem.
यरूशलेम में भेड़-फाटक के पास एक कुण्ड है, जो इब्रानी भाषा में बैतहसदा कहलाता है, और उसके पाँच ओसारे हैं।
World English Bible: Now in Jerusalem by the sheep gate, there is a pool, which is called in Hebrew, “Bethesda”, having five porches.
इनमें बहुत से बीमार, अंधे, लँगड़े और सूखे अंगवाले (पानी के हिलने की आशा में) पड़े रहते थे।
World English Bible: In these lay a great multitude of those who were sick, blind, lame, or paralyzed, waiting for the moving of the water;
क्योंकि नियुक्त समय पर परमेश्वर के स्वर्गदूत कुण्ड में उतरकर पानी को हिलाया करते थे: पानी हिलते ही जो कोई पहले उतरता, वह चंगा हो जाता था, चाहे उसकी कोई बीमारी क्यों न हो।
World English Bible: for an angel went down at certain times into the pool and stirred up the water. Whoever stepped in first after the stirring of the water was healed of whatever disease he had.
वहाँ एक मनुष्य था, जो अड़तीस वर्ष से बीमारी में पड़ा था।
World English Bible: A certain man was there who had been sick for thirty-eight years.
यीशु ने उसे पड़ा हुआ देखकर और यह जानकर कि वह बहुत दिनों से इस दशा में पड़ा है, उससे पूछा, “क्या तू चंगा होना चाहता है?”
World English Bible: When Jesus saw him lying there, and knew that he had been sick for a long time, he asked him, “Do you want to be made well?”
उस बीमार ने उसको उत्तर दिया, “हे स्वामी, मेरे पास कोई मनुष्य नहीं, कि जब पानी हिलाया जाए, तो मुझे कुण्ड में उतारे; परन्तु मेरे पहुँचते-पहुँचते दूसरा मुझसे पहले उतर जाता है।”
World English Bible: The sick man answered him, “Sir, I have no one to put me into the pool when the water is stirred up, but while I’m coming, another steps down before me.”
यीशु ने उससे कहा, “उठ, अपनी खाट उठा और चल फिर।”
World English Bible: Jesus said to him, “Arise, take up your mat, and walk.”
वह मनुष्य तुरन्त चंगा हो गया, और अपनी खाट उठाकर चलने फिरने लगा।
World English Bible: Immediately, the man was made well, and took up his mat and walked. Now that day was a Sabbath.
वह सब्त का दिन था। इसलिए यहूदी उससे जो चंगा हुआ था, कहने लगे, “आज तो सब्त का दिन है, तुझे खाट उठानी उचित नहीं।”
World English Bible: So the Jews said to him who was cured, “It is the Sabbath. It is not lawful for you to carry the mat.”
उसने उन्हें उत्तर दिया, “जिसने मुझे चंगा किया, उसी ने मुझसे कहा, ‘अपनी खाट उठाकर चल फिर।’”
World English Bible: He answered them, “He who made me well said to me, ‘Take up your mat and walk.’ ”
उन्होंने उससे पूछा, “वह कौन मनुष्य है, जिसने तुझ से कहा, ‘खाट उठा और, चल फिर’?”
World English Bible: Then they asked him, “Who is the man who said to you, ‘Take up your mat and walk’?”
परन्तु जो चंगा हो गया था, वह नहीं जानता था कि वह कौन है; क्योंकि उस जगह में भीड़ होने के कारण यीशु वहाँ से हट गया था।
World English Bible: But he who was healed didn’t know who it was, for Jesus had withdrawn, a crowd being in the place.
इन बातों के बाद वह यीशु को मन्दिर में मिला, तब उसने उससे कहा, “देख, तू तो चंगा हो गया है; फिर से पाप मत करना, ऐसा न हो कि इससे कोई भारी विपत्ति तुझ पर आ पड़े।”
World English Bible: Afterward Jesus found him in the temple and said to him, “Behold, you are made well. Sin no more, so that nothing worse happens to you.”
उस मनुष्य ने जाकर यहूदियों से कह दिया, कि जिसने मुझे चंगा किया, वह यीशु है।
World English Bible: The man went away, and told the Jews that it was Jesus who had made him well.
इस कारण यहूदी यीशु को सताने लगे, क्योंकि वह ऐसे-ऐसे काम सब्त के दिन करता था।
World English Bible: For this cause the Jews persecuted Jesus and sought to kill him, because he did these things on the Sabbath.
इस पर यीशु ने उनसे कहा, “मेरा पिता परमेश्वर अब तक काम करता है, और मैं भी काम करता हूँ।”
World English Bible: But Jesus answered them, “My Father is still working, so I am working, too.”
इस कारण यहूदी और भी अधिक उसके मार डालने का प्रयत्न करने लगे, कि वह न केवल सब्त के दिन की विधि को तोड़ता, परन्तु परमेश्वर को अपना पिता कहकर, अपने आपको परमेश्वर के तुल्य ठहराता था।
World English Bible: For this cause therefore the Jews sought all the more to kill him, because he not only broke the Sabbath, but also called God his own Father, making himself equal with God.
इस पर यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, पुत्र आप से कुछ नहीं कर सकता, केवल वह जो पिता को करते देखता है, क्योंकि जिन-जिन कामों को वह करता है, उन्हें पुत्र भी उसी रीति से करता है।
World English Bible: Jesus therefore answered them, “Most certainly, I tell you, the Son can do nothing of himself, but what he sees the Father doing. For whatever things he does, these the Son also does likewise.
क्योंकि पिता पुत्र से प्यार करता है और जो-जो काम वह आप करता है, वह सब उसे दिखाता है; और वह इनसे भी बड़े काम उसे दिखाएगा, ताकि तुम अचम्भा करो।
World English Bible: For the Father has affection for the Son, and shows him all things that he himself does. He will show him greater works than these, that you may marvel.
क्योंकि जैसा पिता मरे हुओं को उठाता और जिलाता है, वैसा ही पुत्र भी जिन्हें चाहता है, उन्हें जिलाता है।
World English Bible: For as the Father raises the dead and gives them life, even so the Son also gives life to whom he desires.
पिता किसी का न्याय भी नहीं करता, परन्तु न्याय करने का सब काम पुत्र को सौंप दिया है,
World English Bible: For the Father judges no one, but he has given all judgment to the Son,
इसलिए कि सब लोग जैसे पिता का आदर करते हैं वैसे ही पुत्र का भी आदर करें; जो पुत्र का आदर नहीं करता, वह पिता का जिसने उसे भेजा है, आदर नहीं करता।
World English Bible: that all may honor the Son, even as they honor the Father. He who doesn’t honor the Son doesn’t honor the Father who sent him.
मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, जो मेरा वचन सुनकर मेरे भेजनेवाले पर विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसका है, और उस पर दण्ड की आज्ञा नहीं होती परन्तु वह मृत्यु से पार होकर जीवन में प्रवेश कर चुका है।
World English Bible: “Most certainly I tell you, he who hears my word and believes him who sent me has eternal life, and doesn’t come into judgment, but has passed out of death into life.
“मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, वह समय आता है, और अब है, जिसमें मृतक परमेश्वर के पुत्र का शब्द सुनेंगे, और जो सुनेंगे वे जीएँगे।
World English Bible: Most certainly I tell you, the hour comes, and now is, when the dead will hear the Son of God’s voice; and those who hear will live.
क्योंकि जिस रीति से पिता अपने आप में जीवन रखता है, उसी रीति से उसने पुत्र को भी यह अधिकार दिया है कि अपने आप में जीवन रखे;
World English Bible: For as the Father has life in himself, even so he gave to the Son also to have life in himself.
वरन् उसे न्याय करने का भी अधिकार दिया है, इसलिए कि वह मनुष्य का पुत्र है।
World English Bible: He also gave him authority to execute judgment, because he is a son of man.
इससे अचम्भा मत करो; क्योंकि वह समय आता है, कि जितने कब्रों में हैं, उसका शब्द सुनकर निकलेंगे।
World English Bible: Don’t marvel at this, for the hour comes in which all who are in the tombs will hear his voice
जिन्होंने भलाई की है, वे जीवन के पुनरुत्थान के लिये जी उठेंगे और जिन्होंने बुराई की है, वे दण्ड के पुनरुत्थान के लिये जी उठेंगे।
World English Bible: and will come out; those who have done good, to the resurrection of life; and those who have done evil, to the resurrection of judgment.
“मैं अपने आप से कुछ नहीं कर सकता; जैसा सुनता हूँ, वैसा न्याय करता हूँ, और मेरा न्याय सच्चा है; क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, परन्तु अपने भेजनेवाले की इच्छा चाहता हूँ।
World English Bible: I can of myself do nothing. As I hear, I judge; and my judgment is righteous, because I don’t seek my own will, but the will of my Father who sent me.
यदि मैं आप ही अपनी गवाही दूँ; तो मेरी गवाही सच्ची नहीं।
World English Bible: “If I testify about myself, my witness is not valid.
एक और है जो मेरी गवाही देता है, और मैं जानता हूँ कि मेरी जो गवाही वह देता है, वह सच्ची है।
World English Bible: It is another who testifies about me. I know that the testimony which he testifies about me is true.
तुम ने यूहन्ना से पुछवाया और उसने सच्चाई की गवाही दी है।
World English Bible: You have sent to John, and he has testified to the truth.
परन्तु मैं अपने विषय में मनुष्य की गवाही नहीं चाहता; फिर भी मैं ये बातें इसलिए कहता हूँ, कि तुम्हें उद्धार मिले।
World English Bible: But the testimony which I receive is not from man. However, I say these things that you may be saved.
वह तो जलता और चमकता हुआ दीपक था; और तुम्हें कुछ देर तक उसकी ज्योति में, मगन होना अच्छा लगा।
World English Bible: He was the burning and shining lamp, and you were willing to rejoice for a while in his light.
परन्तु मेरे पास जो गवाही है, वह यूहन्ना की गवाही से बड़ी है: क्योंकि जो काम पिता ने मुझे पूरा करने को सौंपा है अर्थात् यही काम जो मैं करता हूँ, वे मेरे गवाह हैं, कि पिता ने मुझे भेजा है।
World English Bible: But the testimony which I have is greater than that of John; for the works which the Father gave me to accomplish, the very works that I do, testify about me, that the Father has sent me.
और पिता जिसने मुझे भेजा है, उसी ने मेरी गवाही दी है: तुम ने न कभी उसका शब्द सुना, और न उसका रूप देखा है;
World English Bible: The Father himself, who sent me, has testified about me. You have neither heard his voice at any time, nor seen his form.
और उसके वचन को मन में स्थिर नहीं रखते, क्योंकि जिसे उसने भेजा तुम उस पर विश्वास नहीं करते।
World English Bible: You don’t have his word living in you, because you don’t believe him whom he sent.
तुम पवित्रशास्त्र में ढूँढ़ते हो, क्योंकि समझते हो कि उसमें अनन्त जीवन तुम्हें मिलता है, और यह वही है, जो मेरी गवाही देता है;
World English Bible: “You search the Scriptures, because you think that in them you have eternal life; and these are they which testify about me.
फिर भी तुम जीवन पाने के लिये मेरे पास आना नहीं चाहते।
World English Bible: Yet you will not come to me, that you may have life.
मैं मनुष्यों से आदर नहीं चाहता।
World English Bible: I don’t receive glory from men.
परन्तु मैं तुम्हें जानता हूँ, कि तुम में परमेश्वर का प्रेम नहीं।
World English Bible: But I know you, that you don’t have God’s love in yourselves.
मैं अपने पिता परमेश्वर के नाम से आया हूँ, और तुम मुझे ग्रहण नहीं करते; यदि कोई और अपने ही नाम से आए, तो उसे ग्रहण कर लोगे।
World English Bible: I have come in my Father’s name, and you don’t receive me. If another comes in his own name, you will receive him.
तुम जो एक दूसरे से आदर चाहते हो और वह आदर जो एकमात्र परमेश्वर की ओर से है, नहीं चाहते, किस प्रकार विश्वास कर सकते हो?
World English Bible: How can you believe, who receive glory from one another, and you don’t seek the glory that comes from the only God?
यह न समझो, कि मैं पिता के सामने तुम पर दोष लगाऊँगा, तुम पर दोष लगानेवाला तो है, अर्थात् मूसा है जिस पर तुम ने भरोसा रखा है।
World English Bible: “Don’t think that I will accuse you to the Father. There is one who accuses you, even Moses, on whom you have set your hope.
क्योंकि यदि तुम मूसा पर विश्वास करते, तो मुझ पर भी विश्वास करते, इसलिए कि उसने मेरे विषय में लिखा है।
World English Bible: For if you believed Moses, you would believe me; for he wrote about me.
परन्तु यदि तुम उसकी लिखी हुई बातों पर विश्वास नहीं करते, तो मेरी बातों पर क्यों विश्वास करोगे?”
World English Bible: But if you don’t believe his writings, how will you believe my words?”
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .