बाइबल · लूका · अध्याय 10

लूका 10

दयालु सामरी; मार्था और मरियम

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

यीशु सत्तर और लोगों को अपने आगे भेजता है, यह कहते हुए कि फसल तो बहुत है पर मज़दूर थोड़े हैं, और वे आनन्द के साथ लौटते हैं। एक व्यवस्थापक पूछता है कि अनन्त जीवन पाने के लिए क्या करे, मानता है कि व्यवस्था परमेश्वर और पड़ोसी से प्रेम रखने को कहती है, और फिर पूछता है, 'मेरा पड़ोसी कौन है?'; यीशु एक सामरी का दृष्टान्त सुनाकर उत्तर देता है, जो उस समय अक्सर तुच्छ समझे जानेवाले समुदाय से था, और जो एक घायल यात्री की सेवा करने रुकता है जिसके पास से एक याजक और एक लेवी निकल गए थे। मार्था और मरियम के घर में यीशु व्यस्त मार्था से कहता है कि उसके पास बैठकर सुननेवाली मरियम ने उत्तम भाग चुना है।

और इन बातों के बाद प्रभु ने सत्तर और मनुष्य नियुक्त किए और जिस-जिस नगर और जगह को वह आप जाने पर था, वहाँ उन्हें दो-दो करके अपने आगे भेजा।

World English Bible: Now after these things, the Lord also appointed seventy others, and sent them two by two ahead of him into every city and place where he was about to come.

और उसने उनसे कहा, “पके खेत बहुत हैं; परन्तु मजदूर थोड़े हैं इसलिए खेत के स्वामी से विनती करो, कि वह अपने खेत काटने को मजदूर भेज दे।

World English Bible: Then he said to them, “The harvest is indeed plentiful, but the laborers are few. Pray therefore to the Lord of the harvest, that he may send out laborers into his harvest.

जाओ; देखों मैं तुम्हें भेड़ों के समान भेड़ियों के बीच में भेजता हूँ।

World English Bible: Go your ways. Behold, I send you out as lambs among wolves.

इसलिए न बटुआ, न झोली, न जूते लो; और न मार्ग में किसी को नमस्कार करो।

World English Bible: Carry no purse, nor wallet, nor sandals. Greet no one on the way.

जिस किसी घर में जाओ, पहले कहो, ‘इस घर पर कल्याण हो।’

World English Bible: Into whatever house you enter, first say, ‘Peace be to this house.’

यदि वहाँ कोई कल्याण के योग्य होगा; तो तुम्हारा कल्याण उस पर ठहरेगा, नहीं तो तुम्हारे पास लौट आएगा।

World English Bible: If a son of peace is there, your peace will rest on him; but if not, it will return to you.

उसी घर में रहो, और जो कुछ उनसे मिले, वही खाओ-पीओ, क्योंकि मजदूर को अपनी मजदूरी मिलनी चाहिए; घर-घर न फिरना।

World English Bible: Remain in that same house, eating and drinking the things they give, for the laborer is worthy of his wages. Don’t go from house to house.

और जिस नगर में जाओ, और वहाँ के लोग तुम्हें उतारें, तो जो कुछ तुम्हारे सामने रखा जाए वही खाओ।

World English Bible: Into whatever city you enter and they receive you, eat the things that are set before you.

वहाँ के बीमारों को चंगा करो: और उनसे कहो, ‘परमेश्वर का राज्य तुम्हारे निकट आ पहुँचा है।’

World English Bible: Heal the sick who are there and tell them, ‘God’s Kingdom has come near to you.’

परन्तु जिस नगर में जाओ, और वहाँ के लोग तुम्हें ग्रहण न करें, तो उसके बाजारों में जाकर कहो,

World English Bible: But into whatever city you enter and they don’t receive you, go out into its streets and say,

‘तुम्हारे नगर की धूल भी, जो हमारे पाँवों में लगी है, हम तुम्हारे सामने झाड़ देते हैं, फिर भी यह जान लो, कि परमेश्वर का राज्य तुम्हारे निकट आ पहुँचा है।’

World English Bible: ‘Even the dust from your city that clings to us, we wipe off against you. Nevertheless know this, that God’s Kingdom has come near to you.’

मैं तुम से कहता हूँ, कि उस दिन उस नगर की दशा से सदोम की दशा अधिक सहने योग्य होगी।

World English Bible: I tell you, it will be more tolerable in that day for Sodom than for that city.

“हाय खुराजीन! हाय बैतसैदा! जो सामर्थ्य के काम तुम में किए गए, यदि वे सोर और सीदोन में किए जाते, तो टाट ओढ़कर और राख में बैठकर वे कब के मन फिराते।

World English Bible: “Woe to you, Chorazin! Woe to you, Bethsaida! For if the mighty works had been done in Tyre and Sidon which were done in you, they would have repented long ago, sitting in sackcloth and ashes.

परन्तु न्याय के दिन तुम्हारी दशा से सोर और सीदोन की दशा अधिक सहने योग्य होगी।

World English Bible: But it will be more tolerable for Tyre and Sidon in the judgment than for you.

और हे कफरनहूम, क्या तू स्वर्ग तक ऊँचा किया जाएगा? तू तो अधोलोक तक नीचे जाएगा।

World English Bible: You, Capernaum, who are exalted to heaven, will be brought down to Hades.

“जो तुम्हारी सुनता है, वह मेरी सुनता है, और जो तुम्हें तुच्छ जानता है, वह मुझे तुच्छ जानता है; और जो मुझे तुच्छ जानता है, वह मेरे भेजनेवाले को तुच्छ जानता है।”

World English Bible: Whoever listens to you listens to me, and whoever rejects you rejects me. Whoever rejects me rejects him who sent me.”

वे सत्तर आनन्द से फिर आकर कहने लगे, “हे प्रभु, तेरे नाम से दुष्टात्मा भी हमारे वश में है।”

World English Bible: The seventy returned with joy, saying, “Lord, even the demons are subject to us in your name!”

उसने उनसे कहा, “मैं शैतान को बिजली के समान स्वर्ग से गिरा हुआ देख रहा था।

World English Bible: He said to them, “I saw Satan having fallen like lightning from heaven.

मैंने तुम्हें साँपों और बिच्छुओं को रौंदने का, और शत्रु की सारी सामर्थ्य पर अधिकार दिया है; और किसी वस्तु से तुम्हें कुछ हानि न होगी।

World English Bible: Behold, I give you authority to tread on serpents and scorpions, and over all the power of the enemy. Nothing will in any way hurt you.

तो भी इससे आनन्दित मत हो, कि आत्मा तुम्हारे वश में हैं, परन्तु इससे आनन्दित हो कि तुम्हारे नाम स्वर्ग पर लिखे हैं।”

World English Bible: Nevertheless, don’t rejoice in this, that the spirits are subject to you, but rejoice that your names are written in heaven.”

उसी घड़ी वह पवित्र आत्मा में होकर आनन्द से भर गया, और कहा, “हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ, कि तूने इन बातों को ज्ञानियों और समझदारों से छिपा रखा, और बालकों पर प्रगट किया, हाँ, हे पिता, क्योंकि तुझे यही अच्छा लगा।

World English Bible: In that same hour, Jesus rejoiced in the Holy Spirit, and said, “I thank you, O Father, Lord of heaven and earth, that you have hidden these things from the wise and understanding, and revealed them to little children. Yes, Father, for so it was well-pleasing in your sight.”

मेरे पिता ने मुझे सब कुछ सौंप दिया है; और कोई नहीं जानता कि पुत्र कौन है, केवल पिता और पिता कौन है यह भी कोई नहीं जानता, केवल पुत्र के और वह जिस पर पुत्र उसे प्रकट करना चाहे।”

World English Bible: Turning to the disciples, he said, “All things have been delivered to me by my Father. No one knows who the Son is, except the Father, and who the Father is, except the Son, and he to whomever the Son desires to reveal him.”

और चेलों की ओर मुड़कर अकेले में कहा, “धन्य हैं वे आँखें, जो ये बातें जो तुम देखते हो देखती हैं,

World English Bible: Turning to the disciples, he said privately, “Blessed are the eyes which see the things that you see,

क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि बहुत से भविष्यद्वक्ताओं और राजाओं ने चाहा, कि जो बातें तुम देखते हो देखें; पर न देखीं और जो बातें तुम सुनते हो सुनें, पर न सुनीं।”

World English Bible: for I tell you that many prophets and kings desired to see the things which you see, and didn’t see them, and to hear the things which you hear, and didn’t hear them.”

तब एक व्यवस्थापक उठा; और यह कहकर, उसकी परीक्षा करने लगा, “हे गुरु, अनन्त जीवन का वारिस होने के लिये मैं क्या करूँ?”

World English Bible: Behold, a certain lawyer stood up and tested him, saying, “Teacher, what shall I do to inherit eternal life?”

उसने उससे कहा, “व्यवस्था में क्या लिखा है? तू कैसे पढ़ता है?”

World English Bible: He said to him, “What is written in the law? How do you read it?”

उसने उत्तर दिया, “तू प्रभु अपने परमेश्वर से अपने सारे मन और अपने सारे प्राण और अपनी सारी शक्ति और अपनी सारी बुद्धि के साथ प्रेम रख; और अपने पड़ोसी से अपने जैसा प्रेम रख।”

World English Bible: He answered, “You shall love the Lord your God with all your heart, with all your soul, with all your strength, and with all your mind; and your neighbor as yourself.”

उसने उससे कहा, “तूने ठीक उत्तर दिया, यही कर तो तू जीवित रहेगा।”

World English Bible: He said to him, “You have answered correctly. Do this, and you will live.”

परन्तु उसने अपने आपको धर्मी ठहराने की इच्छा से यीशु से पूछा, “तो मेरा पड़ोसी कौन है?”

World English Bible: But he, desiring to justify himself, asked Jesus, “Who is my neighbor?”

यीशु ने उत्तर दिया “एक मनुष्य यरूशलेम से यरीहो को जा रहा था, कि डाकुओं ने घेरकर उसके कपड़े उतार लिए, और मारपीट कर उसे अधमरा छोड़कर चले गए।

World English Bible: Jesus answered, “A certain man was going down from Jerusalem to Jericho, and he fell among robbers, who both stripped him and beat him, and departed, leaving him half dead.

और ऐसा हुआ कि उसी मार्ग से एक याजक जा रहा था, परन्तु उसे देखकर कतराकर चला गया।

World English Bible: By chance a certain priest was going down that way. When he saw him, he passed by on the other side.

इसी रीति से एक लेवी उस जगह पर आया, वह भी उसे देखकर कतराकर चला गया।

World English Bible: In the same way a Levite also, when he came to the place and saw him, passed by on the other side.

परन्तु एक सामरी यात्री वहाँ आ निकला, और उसे देखकर तरस खाया।

World English Bible: But a certain Samaritan, as he traveled, came where he was. When he saw him, he was moved with compassion,

और उसके पास आकर और उसके घावों पर तेल और दाखरस डालकर पट्टियाँ बाँधी, और अपनी सवारी पर चढ़ाकर सराय में ले गया, और उसकी सेवा टहल की।

World English Bible: came to him, and bound up his wounds, pouring on oil and wine. He set him on his own animal, brought him to an inn, and took care of him.

दूसरे दिन उसने दो दीनार निकालकर सराय के मालिक को दिए, और कहा, ‘इसकी सेवा टहल करना, और जो कुछ तेरा और लगेगा, वह मैं लौटने पर तुझे दे दूँगा।’

World English Bible: On the next day, when he departed, he took out two denarii, gave them to the host, and said to him, ‘Take care of him. Whatever you spend beyond that, I will repay you when I return.’

अब तेरी समझ में जो डाकुओं में घिर गया था, इन तीनों में से उसका पड़ोसी कौन ठहरा?”

World English Bible: Now which of these three do you think seemed to be a neighbor to him who fell among the robbers?”

उसने कहा, “वही जिसने उस पर तरस खाया।” यीशु ने उससे कहा, “जा, तू भी ऐसा ही कर।”

World English Bible: He said, “He who showed mercy on him.” Then Jesus said to him, “Go and do likewise.”

फिर जब वे जा रहे थे, तो वह एक गाँव में गया, और मार्था नाम एक स्त्री ने उसे अपने घर में स्वागत किया।

World English Bible: As they went on their way, he entered into a certain village, and a certain woman named Martha received him into her house.

और मरियम नामक उसकी एक बहन थी; वह प्रभु के पाँवों के पास बैठकर उसका वचन सुनती थी।

World English Bible: She had a sister called Mary, who also sat at Jesus’ feet and heard his word.

परन्तु मार्था सेवा करते-करते घबरा गई और उसके पास आकर कहने लगी, “हे प्रभु, क्या तुझे कुछ भी चिन्ता नहीं कि मेरी बहन ने मुझे सेवा करने के लिये अकेली ही छोड़ दिया है? इसलिए उससे कह, मेरी सहायता करे।”

World English Bible: But Martha was distracted with much serving, and she came up to him, and said, “Lord, don’t you care that my sister left me to serve alone? Ask her therefore to help me.”

प्रभु ने उसे उत्तर दिया, “मार्था, हे मार्था; तू बहुत बातों के लिये चिन्ता करती और घबराती है।

World English Bible: Jesus answered her, “Martha, Martha, you are anxious and troubled about many things,

परन्तु एक बात अवश्य है, और उस उत्तम भाग को मरियम ने चुन लिया है: जो उससे छीना न जाएगा।”

World English Bible: but one thing is needed. Mary has chosen the good part, which will not be taken away from her.”

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.