फिर वह सब्त के दिन फरीसियों के सरदारों में से किसी के घर में रोटी खाने गया: और वे उसकी घात में थे।
World English Bible: When he went into the house of one of the rulers of the Pharisees on a Sabbath to eat bread, they were watching him.
बाइबल · लूका · अध्याय 14
दीनता और बड़ा भोज
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
सब्त के दिन एक फरीसी के घर भोजन के समय यीशु एक मनुष्य को चंगा करता है और अतिथियों को सलाह देता है कि मुख्य स्थान न ढूँढ़ें, क्योंकि 'जो कोई अपने आप को बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा; और जो कोई अपने आप को छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा।' वह मेज़बानों से कहता है कि कंगालों, अपंगों और अन्धों को बुलाओ, और एक बड़े भोज का दृष्टान्त सुनाता है जिसके बुलाए हुए अतिथि बहाने बनाते हैं, तो मेज़बान अपना घर दूसरों से भर देता है। वह सिखाता है कि उसके पीछे चलने से पहले, गुम्मट बनाने की योजना बनानेवाले की तरह, लागत का हिसाब लगाना चाहिए।
फिर वह सब्त के दिन फरीसियों के सरदारों में से किसी के घर में रोटी खाने गया: और वे उसकी घात में थे।
World English Bible: When he went into the house of one of the rulers of the Pharisees on a Sabbath to eat bread, they were watching him.
वहाँ एक मनुष्य उसके सामने था, जिसे जलोदर का रोग था।
World English Bible: Behold, a certain man who had dropsy was in front of him.
इस पर यीशु ने व्यवस्थापकों और फरीसियों से कहा, “क्या सब्त के दिन अच्छा करना उचित है, कि नहीं?”
World English Bible: Jesus, answering, spoke to the lawyers and Pharisees, saying, “Is it lawful to heal on the Sabbath?”
परन्तु वे चुपचाप रहे। तब उसने उसे हाथ लगाकर चंगा किया, और जाने दिया।
World English Bible: But they were silent. He took him, and healed him, and let him go.
और उनसे कहा, “तुम में से ऐसा कौन है, जिसका पुत्र या बैल कुएँ में गिर जाए और वह सब्त के दिन उसे तुरन्त बाहर न निकाल ले?”
World English Bible: He answered them, “Which of you, if your son or an ox fell into a well, wouldn’t immediately pull him out on a Sabbath day?”
वे इन बातों का कुछ उत्तर न दे सके।
World English Bible: They couldn’t answer him regarding these things.
जब उसने देखा, कि आमन्त्रित लोग कैसे मुख्य-मुख्य जगह चुन लेते हैं तो एक दृष्टान्त देकर उनसे कहा,
World English Bible: He spoke a parable to those who were invited, when he noticed how they chose the best seats, and said to them,
“जब कोई तुझे विवाह में बुलाए, तो मुख्य जगह में न बैठना, कहीं ऐसा न हो, कि उसने तुझ से भी किसी बड़े को नेवता दिया हो।
World English Bible: “When you are invited by anyone to a wedding feast, don’t sit in the best seat, since perhaps someone more honorable than you might be invited by him,
और जिसने तुझे और उसे दोनों को नेवता दिया है, आकर तुझ से कहे, ‘इसको जगह दे,’ और तब तुझे लज्जित होकर सबसे नीची जगह में बैठना पड़े।
World English Bible: and he who invited both of you would come and tell you, ‘Make room for this person.’ Then you would begin, with shame, to take the lowest place.
पर जब तू बुलाया जाए, तो सबसे नीची जगह जा बैठ, कि जब वह, जिसने तुझे नेवता दिया है आए, तो तुझ से कहे ‘हे मित्र, आगे बढ़कर बैठ,’ तब तेरे साथ बैठनेवालों के सामने तेरी बड़ाई होगी।
World English Bible: But when you are invited, go and sit in the lowest place, so that when he who invited you comes, he may tell you, ‘Friend, move up higher.’ Then you will be honored in the presence of all who sit at the table with you.
क्योंकि जो कोई अपने आपको बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा; और जो कोई अपने आपको छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा।”
World English Bible: For everyone who exalts himself will be humbled, and whoever humbles himself will be exalted.”
तब उसने अपने नेवता देनेवाले से भी कहा, “जब तू दिन का या रात का भोज करे, तो अपने मित्रों या भाइयों या कुटुम्बियों या धनवान पड़ोसियों को न बुला, कहीं ऐसा न हो, कि वे भी तुझे नेवता दें, और तेरा बदला हो जाए।
World English Bible: He also said to the one who had invited him, “When you make a dinner or a supper, don’t call your friends, nor your brothers, nor your kinsmen, nor rich neighbors, or perhaps they might also return the favor, and pay you back.
परन्तु जब तू भोज करे, तो कंगालों, टुण्डों, लँगड़ों और अंधों को बुला।
World English Bible: But when you make a feast, ask the poor, the maimed, the lame, or the blind;
तब तू धन्य होगा, क्योंकि उनके पास तुझे बदला देने को कुछ नहीं, परन्तु तुझे धर्मियों के जी उठने पर इसका प्रतिफल मिलेगा।”
World English Bible: and you will be blessed, because they don’t have the resources to repay you. For you will be repaid in the resurrection of the righteous.”
उसके साथ भोजन करनेवालों में से एक ने ये बातें सुनकर उससे कहा, “धन्य है वह, जो परमेश्वर के राज्य में रोटी खाएगा।”
World English Bible: When one of those who sat at the table with him heard these things, he said to him, “Blessed is he who will feast in God’s Kingdom!”
उसने उससे कहा, “किसी मनुष्य ने बड़ा भोज दिया और बहुतों को बुलाया।
World English Bible: But he said to him, “A certain man made a great supper, and he invited many people.
जब भोजन तैयार हो गया, तो उसने अपने दास के हाथ आमन्त्रित लोगों को कहला भेजा, ‘आओ; अब भोजन तैयार है।’
World English Bible: He sent out his servant at supper time to tell those who were invited, ‘Come, for everything is ready now.’
पर वे सब के सब क्षमा माँगने लगे, पहले ने उससे कहा, ‘मैंने खेत मोल लिया है, और अवश्य है कि उसे देखूँ; मैं तुझ से विनती करता हूँ, मुझे क्षमा कर दे।’
World English Bible: They all as one began to make excuses. “The first said to him, ‘I have bought a field, and I must go and see it. Please have me excused.’
दूसरे ने कहा, ‘मैंने पाँच जोड़े बैल मोल लिए हैं, और उन्हें परखने जा रहा हूँ; मैं तुझ से विनती करता हूँ, मुझे क्षमा कर दे।’
World English Bible: “Another said, ‘I have bought five yoke of oxen, and I must go try them out. Please have me excused.’
एक और ने कहा, ‘मैंने विवाह किया है, इसलिए मैं नहीं आ सकता।’
World English Bible: “Another said, ‘I have married a wife, and therefore I can’t come.’
उस दास ने आकर अपने स्वामी को ये बातें कह सुनाईं। तब घर के स्वामी ने क्रोध में आकर अपने दास से कहा, ‘नगर के बाजारों और गलियों में तुरन्त जाकर कंगालों, टुण्डों, लँगड़ों और अंधों को यहाँ ले आओ।’
World English Bible: “That servant came, and told his lord these things. Then the master of the house, being angry, said to his servant, ‘Go out quickly into the streets and lanes of the city, and bring in the poor, maimed, blind, and lame.’
दास ने फिर कहा, ‘हे स्वामी, जैसे तूने कहा था, वैसे ही किया गया है; फिर भी जगह है।’
World English Bible: “The servant said, ‘Lord, it is done as you commanded, and there is still room.’
स्वामी ने दास से कहा, ‘सड़कों पर और बाड़ों की ओर जाकर लोगों को बरबस ले ही आ ताकि मेरा घर भर जाए।
World English Bible: “The lord said to the servant, ‘Go out into the highways and hedges, and compel them to come in, that my house may be filled.
क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि उन आमन्त्रित लोगों में से कोई मेरे भोज को न चखेगा।’”
World English Bible: For I tell you that none of those men who were invited will taste of my supper. For many are called, but few are chosen.’”
और जब बड़ी भीड़ उसके साथ जा रही थी, तो उसने पीछे फिरकर उनसे कहा।
World English Bible: Now great multitudes were going with him. He turned and said to them,
“यदि कोई मेरे पास आए, और अपने पिता और माता और पत्नी और बच्चों और भाइयों और बहनों वरन् अपने प्राण को भी अप्रिय न जाने, तो वह मेरा चेला नहीं हो सकता;
World English Bible: “If anyone comes to me, and doesn’t disregard his own father, mother, wife, children, brothers, and sisters, yes, and his own life also, he can’t be my disciple.
और जो कोई अपना क्रूस न उठाए; और मेरे पीछे न आए; वह भी मेरा चेला नहीं हो सकता।
World English Bible: Whoever doesn’t bear his own cross and come after me, can’t be my disciple.
“तुम में से कौन है कि गढ़ बनाना चाहता हो, और पहले बैठकर खर्च न जोड़े, कि पूरा करने की सामर्थ्य मेरे पास है कि नहीं?
World English Bible: For which of you, desiring to build a tower, doesn’t first sit down and count the cost, to see if he has enough to complete it?
कहीं ऐसा न हो, कि जब नींव डालकर तैयार न कर सके, तो सब देखनेवाले यह कहकर उसका उपहास करेंगे,
World English Bible: Or perhaps, when he has laid a foundation and isn’t able to finish, everyone who sees begins to mock him,
‘यह मनुष्य बनाने तो लगा, पर तैयार न कर सका?’
World English Bible: saying, ‘This man began to build and wasn’t able to finish.’
या कौन ऐसा राजा है, कि दूसरे राजा से युद्ध करने जाता हो, और पहले बैठकर विचार न कर ले कि जो बीस हजार लेकर मुझ पर चढ़ा आता है, क्या मैं दस हजार लेकर उसका सामना कर सकता हूँ, कि नहीं?
World English Bible: Or what king, as he goes to encounter another king in war, will not sit down first and consider whether he is able with ten thousand to meet him who comes against him with twenty thousand?
नहीं तो उसके दूर रहते ही, वह दूत को भेजकर मिलाप करना चाहेगा।
World English Bible: Or else, while the other is yet a great way off, he sends an envoy and asks for conditions of peace.
इसी रीति से तुम में से जो कोई अपना सब कुछ त्याग न दे, तो वह मेरा चेला नहीं हो सकता।
World English Bible: So therefore, whoever of you who doesn’t renounce all that he has, he can’t be my disciple.
“नमक तो अच्छा है, परन्तु यदि नमक का स्वाद बिगड़ जाए, तो वह किस वस्तु से नमकीन किया जाएगा।
World English Bible: “Salt is good, but if the salt becomes flat and tasteless, with what do you season it?
वह न तो भूमि के और न खाद के लिये काम में आता है: उसे तो लोग बाहर फेंक देते हैं। जिसके सुनने के कान हों वह सुन ले।”
World English Bible: It is fit neither for the soil nor for the manure pile. It is thrown out. He who has ears to hear, let him hear.”
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .