और वह फिर आराधनालय में गया; और वहाँ एक मनुष्य था, जिसका हाथ सूख गया था।
World English Bible: He entered again into the synagogue, and there was a man there whose hand was withered.
बाइबल · मरकुस · अध्याय 3
बारह चेले और यीशु का सच्चा परिवार
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
यीशु सब्त के दिन एक मनुष्य का सूखा हाथ चंगा करता है, और कुछ लोग उसके विरुद्ध षड्यन्त्र करने लगते हैं, जबकि बहुत से क्षेत्रों से भीड़ उसके पास आती है। एक पहाड़ पर वह बारह को नियुक्त करता है कि वे उसके साथ रहें और प्रचार करने भेजे जाएँ। जब यरूशलेम से आए शास्त्री कहते हैं कि वह बालजबूल की सहायता से दुष्टात्मा निकालता है, तो वह उत्तर देता है कि जिस घर में फूट हो वह स्थिर नहीं रह सकता, और कहता है कि जो कोई परमेश्वर की इच्छा पर चलता है वही उसका भाई, बहन और माता है।
और वह फिर आराधनालय में गया; और वहाँ एक मनुष्य था, जिसका हाथ सूख गया था।
World English Bible: He entered again into the synagogue, and there was a man there whose hand was withered.
और वे उस पर दोष लगाने के लिये उसकी घात में लगे हुए थे, कि देखें, वह सब्त के दिन में उसे चंगा करता है कि नहीं।
World English Bible: They watched him, whether he would heal him on the Sabbath day, that they might accuse him.
उसने सूखे हाथवाले मनुष्य से कहा, “बीच में खड़ा हो।”
World English Bible: He said to the man whose hand was withered, “Stand up.”
और उनसे कहा, “क्या सब्त के दिन भला करना उचित है या बुरा करना, प्राण को बचाना या मारना?” पर वे चुप रहे।
World English Bible: He said to them, “Is it lawful on the Sabbath day to do good or to do harm? To save a life or to kill?” But they were silent.
और उसने उनके मन की कठोरता से उदास होकर, उनको क्रोध से चारों ओर देखा, और उस मनुष्य से कहा, “अपना हाथ बढ़ा।” उसने बढ़ाया, और उसका हाथ अच्छा हो गया।
World English Bible: When he had looked around at them with anger, being grieved at the hardening of their hearts, he said to the man, “Stretch out your hand.” He stretched it out, and his hand was restored as healthy as the other.
तब फरीसी बाहर जाकर तुरन्त हेरोदियों के साथ उसके विरोध में सम्मति करने लगे, कि उसे किस प्रकार नाश करें।
World English Bible: The Pharisees went out, and immediately conspired with the Herodians against him, how they might destroy him.
और यीशु अपने चेलों के साथ झील की ओर चला गया: और गलील से एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली।
World English Bible: Jesus withdrew to the sea with his disciples; and a great multitude followed him from Galilee, from Judea,
और यहूदिया, और यरूशलेम और इदूमिया से, और यरदन के पार, और सोर और सीदोन के आस-पास से एक बड़ी भीड़ यह सुनकर, कि वह कैसे अचम्भे के काम करता है, उसके पास आई।
World English Bible: from Jerusalem, from Idumaea, beyond the Jordan, and those from around Tyre and Sidon. A great multitude, hearing what great things he did, came to him.
और उसने अपने चेलों से कहा, “भीड़ के कारण एक छोटी नाव मेरे लिये तैयार रहे ताकि वे मुझे दबा न सकें।”
World English Bible: He spoke to his disciples that a little boat should stay near him because of the crowd, so that they wouldn’t press on him.
क्योंकि उसने बहुतों को चंगा किया था; इसलिए जितने लोग रोग से ग्रसित थे, उसे छूने के लिये उस पर गिरे पड़ते थे।
World English Bible: For he had healed many, so that as many as had diseases pressed on him that they might touch him.
और अशुद्ध आत्माएँ भी, जब उसे देखती थीं, तो उसके आगे गिर पड़ती थीं, और चिल्लाकर कहती थीं कि तू परमेश्वर का पुत्र है।
World English Bible: The unclean spirits, whenever they saw him, fell down before him and cried, “You are the Son of God!”
और उसने उन्हें कड़ी चेतावनी दी कि, मुझे प्रगट न करना।
World English Bible: He sternly warned them that they should not make him known.
फिर वह पहाड़ पर चढ़ गया, और जिन्हें वह चाहता था उन्हें अपने पास बुलाया; और वे उसके पास चले आए।
World English Bible: He went up into the mountain and called to himself those whom he wanted, and they went to him.
तब उसने बारह को नियुक्त किया, कि वे उसके साथ-साथ रहें, और वह उन्हें भेजे, कि प्रचार करें।
World English Bible: He appointed twelve, that they might be with him, and that he might send them out to preach
और दुष्टात्माओं को निकालने का अधिकार रखें।
World English Bible: and to have authority to heal sicknesses and to cast out demons:
और वे ये हैं शमौन जिसका नाम उसने पतरस रखा।
World English Bible: Simon (to whom he gave the name Peter);
और जब्दी का पुत्र याकूब, और याकूब का भाई यूहन्ना, जिनका नाम उसने बुअनरगिस, अर्थात् गर्जन के पुत्र रखा।
World English Bible: James the son of Zebedee; and John, the brother of James, (whom he called Boanerges, which means, Sons of Thunder);
और अन्द्रियास, और फिलिप्पुस, और बरतुल्मै, और मत्ती, और थोमा, और हलफईस का पुत्र याकूब; और तद्दै, और शमौन कनानी।
World English Bible: Andrew; Philip; Bartholomew; Matthew; Thomas; James, the son of Alphaeus; Thaddaeus; Simon the Zealot;
और यहूदा इस्करियोती, जिसने उसे पकड़वा भी दिया।
World English Bible: and Judas Iscariot, who also betrayed him. Then he came into a house.
और वह घर में आया और ऐसी भीड़ इकट्ठी हो गई, कि वे रोटी भी न खा सके।
World English Bible: The multitude came together again, so that they could not so much as eat bread.
जब उसके कुटुम्बियों ने यह सुना, तो उसे पकड़ने के लिये निकले; क्योंकि कहते थे, कि उसकी सुध-बुध ठिकाने पर नहीं है।
World English Bible: When his friends heard it, they went out to seize him; for they said, “He is insane.”
और शास्त्री जो यरूशलेम से आए थे, यह कहते थे, “उसमें शैतान है,” और यह भी, “वह दुष्टात्माओं के सरदार की सहायता से दुष्टात्माओं को निकालता है।”
World English Bible: The scribes who came down from Jerusalem said, “He has Beelzebul,” and, “By the prince of the demons he casts out the demons.”
और वह उन्हें पास बुलाकर, उनसे दृष्टान्तों में कहने लगा, “शैतान कैसे शैतान को निकाल सकता है?
World English Bible: He summoned them and said to them in parables, “How can Satan cast out Satan?
और यदि किसी राज्य में फूट पड़े, तो वह राज्य कैसे स्थिर रह सकता है?
World English Bible: If a kingdom is divided against itself, that kingdom cannot stand.
और यदि किसी घर में फूट पड़े, तो वह घर क्या स्थिर रह सकेगा?
World English Bible: If a house is divided against itself, that house cannot stand.
और यदि शैतान अपना ही विरोधी होकर अपने में फूट डाले, तो वह क्या बना रह सकता है? उसका तो अन्त ही हो जाता है।
World English Bible: If Satan has risen up against himself, and is divided, he can’t stand, but has an end.
“किन्तु कोई मनुष्य किसी बलवन्त के घर में घुसकर उसका माल लूट नहीं सकता, जब तक कि वह पहले उस बलवन्त को न बाँध ले; और तब उसके घर को लूट लेगा।
World English Bible: But no one can enter into the house of the strong man to plunder unless he first binds the strong man; then he will plunder his house.
“मैं तुम से सच कहता हूँ, कि मनुष्यों के सब पाप और निन्दा जो वे करते हैं, क्षमा की जाएगी।
World English Bible: “Most certainly I tell you, all sins of the descendants of man will be forgiven, including their blasphemies with which they may blaspheme;
परन्तु जो कोई पवित्र आत्मा के विरुद्ध निन्दा करे, वह कभी भी क्षमा न किया जाएगा: वरन् वह अनन्त पाप का अपराधी ठहरता है।”
World English Bible: but whoever may blaspheme against the Holy Spirit never has forgiveness, but is subject to eternal condemnation.”
क्योंकि वे यह कहते थे, कि उसमें अशुद्ध आत्मा है।
World English Bible: —because they said, “He has an unclean spirit.”
और उसकी माता और उसके भाई आए, और बाहर खड़े होकर उसे बुलवा भेजा।
World English Bible: His mother and his brothers came, and standing outside, they sent to him, calling him.
और भीड़ उसके आस-पास बैठी थी, और उन्होंने उससे कहा, “देख, तेरी माता और तेरे भाई बाहर तुझे ढूँढ़ते हैं।”
World English Bible: A multitude was sitting around him, and they told him, “Behold, your mother, your brothers, and your sisters are outside looking for you.”
यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मेरी माता और मेरे भाई कौन हैं?”
World English Bible: He answered them, “Who are my mother and my brothers?”
और उन पर जो उसके आस-पास बैठे थे, दृष्टि करके कहा, “देखो, मेरी माता और मेरे भाई यह हैं।
World English Bible: Looking around at those who sat around him, he said, “Behold, my mother and my brothers!
क्योंकि जो कोई परमेश्वर की इच्छा पर चले, वही मेरा भाई, और बहन और माता है।”
World English Bible: For whoever does the will of God is my brother, my sister, and mother.”
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .