बाइबल · मरकुस · अध्याय 7

मरकुस 7

शुद्ध और अशुद्ध

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

फरीसी और शास्त्री पूछते हैं कि यीशु के चेले रीति के अनुसार हाथ धोए बिना क्यों खाते हैं, और वह सिखाता है कि बाहर से भीतर जानेवाली कोई वस्तु मनुष्य को अशुद्ध नहीं करती, पर जो मन से निकलता है वही करता है। सूरूफिनीकी जाति की एक यूनानी स्त्री उससे अपनी बेटी को आत्मा से छुड़ाने की विनती करती है, और उसका दृढ़ और नम्र उत्तर सुनकर वह उसकी विनती पूरी करता है। दिकापुलिस में वह एक बहरे और हकलाकर बोलनेवाले मनुष्य को 'इप्फत्तह', अर्थात् 'खुल जा', कहकर चंगा करता है, और लोग कहते हैं, 'उसने सब कुछ अच्छा किया है।'

तब फरीसी और कुछ शास्त्री जो यरूशलेम से आए थे, उसके पास इकट्ठे हुए,

World English Bible: Then the Pharisees and some of the scribes gathered together to him, having come from Jerusalem.

और उन्होंने उसके कई चेलों को अशुद्ध अर्थात् बिना हाथ धोए रोटी खाते देखा।

World English Bible: Now when they saw some of his disciples eating bread with defiled, that is unwashed, hands, they found fault.

(क्योंकि फरीसी और सब यहूदी, प्राचीन परम्परा का पालन करते हैं और जब तक भली भाँति हाथ नहीं धो लेते तब तक नहीं खाते;

World English Bible: (For the Pharisees and all the Jews don’t eat unless they wash their hands and forearms, holding to the tradition of the elders.

और बाजार से आकर, जब तक स्नान नहीं कर लेते, तब तक नहीं खाते; और बहुत सी अन्य बातें हैं, जो उनके पास मानने के लिये पहुँचाई गई हैं, जैसे कटोरों, और लोटों, और तांबे के बरतनों को धोना-माँजना।)

World English Bible: They don’t eat when they come from the marketplace unless they bathe themselves, and there are many other things which they have received to hold to: washings of cups, pitchers, bronze vessels, and couches.)

इसलिए उन फरीसियों और शास्त्रियों ने उससे पूछा, “तेरे चेले क्यों पूर्वजों की परम्पराओं पर नहीं चलते, और बिना हाथ धोए रोटी खाते हैं?”

World English Bible: The Pharisees and the scribes asked him, “Why don’t your disciples walk according to the tradition of the elders, but eat their bread with unwashed hands?”

उसने उनसे कहा, “यशायाह ने तुम कपटियों के विषय में बहुत ठीक भविष्यद्वाणी की; जैसा लिखा है: ‘ये लोग होठों से तो मेरा आदर करते हैं, पर उनका मन मुझसे दूर रहता है।

World English Bible: He answered them, “Well did Isaiah prophesy of you hypocrites, as it is written, ‘This people honors me with their lips, but their heart is far from me.

और ये व्यर्थ मेरी उपासना करते हैं, क्योंकि मनुष्यों की आज्ञाओं को धर्मोपदेश करके सिखाते हैं।’

World English Bible: They worship me in vain, teaching as doctrines the commandments of men.’

क्योंकि तुम परमेश्वर की आज्ञा को टालकर मनुष्यों की रीतियों को मानते हो।”

World English Bible: “For you set aside the commandment of God, and hold tightly to the tradition of men—the washing of pitchers and cups, and you do many other such things.”

और उसने उनसे कहा, “तुम अपनी परम्पराओं को मानने के लिये परमेश्वर की आज्ञा कैसी अच्छी तरह टाल देते हो!

World English Bible: He said to them, “Full well do you reject the commandment of God, that you may keep your tradition.

क्योंकि मूसा ने कहा है, ‘अपने पिता और अपनी माता का आदर कर;’ और ‘जो कोई पिता या माता को बुरा कहे, वह अवश्य मार डाला जाए।’

World English Bible: For Moses said, ‘Honor your father and your mother;’ and, ‘He who speaks evil of father or mother, let him be put to death.’

परन्तु तुम कहते हो कि यदि कोई अपने पिता या माता से कहे, ‘जो कुछ तुझे मुझसे लाभ पहुँच सकता था, वह कुरबान अर्थात् संकल्प हो चुका।’

World English Bible: But you say, ‘If a man tells his father or his mother, “Whatever profit you might have received from me is Corban,”’” that is to say, given to God,

“तो तुम उसको उसके पिता या उसकी माता की कुछ सेवा करने नहीं देते।

World English Bible: “then you no longer allow him to do anything for his father or his mother,

इस प्रकार तुम अपनी परम्पराओं से, जिन्हें तुम ने ठहराया है, परमेश्वर का वचन टाल देते हो; और ऐसे-ऐसे बहुत से काम करते हो।”

World English Bible: making void the word of God by your tradition which you have handed down. You do many things like this.”

और उसने लोगों को अपने पास बुलाकर उनसे कहा, “तुम सब मेरी सुनो, और समझो।

World English Bible: He called all the multitude to himself and said to them, “Hear me, all of you, and understand.

ऐसी तो कोई वस्तु नहीं जो मनुष्य में बाहर से समाकर उसे अशुद्ध करे; परन्तु जो वस्तुएँ मनुष्य के भीतर से निकलती हैं, वे ही उसे अशुद्ध करती हैं।

World English Bible: There is nothing from outside of the man that going into him can defile him; but the things which proceed out of the man are those that defile the man.

यदि किसी के सुनने के कान हों तो सुन ले।”

World English Bible: If anyone has ears to hear, let him hear!”

जब वह भीड़ के पास से घर में गया, तो उसके चेलों ने इस दृष्टान्त के विषय में उससे पूछा।

World English Bible: When he had entered into a house away from the multitude, his disciples asked him about the parable.

उसने उनसे कहा, “क्या तुम भी ऐसे नासमझ हो? क्या तुम नहीं समझते, कि जो वस्तु बाहर से मनुष्य के भीतर जाती है, वह उसे अशुद्ध नहीं कर सकती?

World English Bible: He said to them, “Are you also without understanding? Don’t you perceive that whatever goes into the man from outside can’t defile him,

क्योंकि वह उसके मन में नहीं, परन्तु पेट में जाती है, और शौच में निकल जाती है?” यह कहकर उसने सब भोजनवस्तुओं को शुद्ध ठहराया।

World English Bible: because it doesn’t go into his heart, but into his stomach, then into the latrine, making all foods clean?”

फिर उसने कहा, “जो मनुष्य में से निकलता है, वही मनुष्य को अशुद्ध करता है।

World English Bible: He said, “That which proceeds out of the man, that defiles the man.

क्योंकि भीतर से, अर्थात् मनुष्य के मन से, बुरे-बुरे विचार, व्यभिचार, चोरी, हत्या, परस्त्रीगमन,

World English Bible: For from within, out of the hearts of men, proceed evil thoughts, adulteries, sexual sins, murders, thefts,

लोभ, दुष्टता, छल, लुचपन, कुदृष्टि, निन्दा, अभिमान, और मूर्खता निकलती हैं।

World English Bible: covetings, wickedness, deceit, lustful desires, an evil eye, blasphemy, pride, and foolishness.

ये सब बुरी बातें भीतर ही से निकलती हैं और मनुष्य को अशुद्ध करती हैं।”

World English Bible: All these evil things come from within and defile the man.”

फिर वह वहाँ से उठकर सोर और सीदोन के देशों में आया; और एक घर में गया, और चाहता था, कि कोई न जाने; परन्तु वह छिप न सका।

World English Bible: From there he arose and went away into the borders of Tyre and Sidon. He entered into a house and didn’t want anyone to know it, but he couldn’t escape notice.

और तुरन्त एक स्त्री जिसकी छोटी बेटी में अशुद्ध आत्मा थी, उसकी चर्चा सुनकर आई, और उसके पाँवों पर गिरी।

World English Bible: For a woman whose little daughter had an unclean spirit, having heard of him, came and fell down at his feet.

यह यूनानी और सुरूफ‍िनीकी जाति की थी; और उसने उससे विनती की, कि मेरी बेटी में से दुष्टात्मा निकाल दे।

World English Bible: Now the woman was a Greek, a Syrophoenician by race. She begged him that he would cast the demon out of her daughter.

उसने उससे कहा, “पहले लड़कों को तृप्त होने दे, क्योंकि लड़कों की रोटी लेकर कुत्तों के आगे डालना उचित नहीं है।”

World English Bible: But Jesus said to her, “Let the children be filled first, for it is not appropriate to take the children’s bread and throw it to the dogs.”

उसने उसको उत्तर दिया; “सच है प्रभु; फिर भी कुत्ते भी तो मेज के नीचे बालकों की रोटी के चूर चार खा लेते हैं।”

World English Bible: But she answered him, “Yes, Lord. Yet even the dogs under the table eat the children’s crumbs.”

उसने उससे कहा, “इस बात के कारण चली जा; दुष्टात्मा तेरी बेटी में से निकल गई है।”

World English Bible: He said to her, “For this saying, go your way. The demon has gone out of your daughter.”

और उसने अपने घर आकर देखा कि लड़की खाट पर पड़ी है, और दुष्टात्मा निकल गई है।

World English Bible: She went away to her house, and found the child having been laid on the bed, with the demon gone out.

फिर वह सोर और सीदोन के देशों से निकलकर दिकापुलिस देश से होता हुआ गलील की झील पर पहुँचा।

World English Bible: Again he departed from the borders of Tyre and Sidon, and came to the sea of Galilee through the middle of the region of Decapolis.

और लोगों ने एक बहरे को जो हक्ला भी था, उसके पास लाकर उससे विनती की, कि अपना हाथ उस पर रखे।

World English Bible: They brought to him one who was deaf and had an impediment in his speech. They begged him to lay his hand on him.

तब वह उसको भीड़ से अलग ले गया, और अपनी उँगलियाँ उसके कानों में डाली, और थूककर उसकी जीभ को छुआ।

World English Bible: He took him aside from the multitude privately and put his fingers into his ears; and he spat and touched his tongue.

और स्वर्ग की ओर देखकर आह भरी, और उससे कहा, “इप्फत्तह!” अर्थात् “खुल जा!”

World English Bible: Looking up to heaven, he sighed, and said to him, “Ephphatha!” that is, “Be opened!”

और उसके कान खुल गए, और उसकी जीभ की गाँठ भी खुल गई, और वह साफ-साफ बोलने लगा।

World English Bible: Immediately his ears were opened, and the impediment of his tongue was released, and he spoke clearly.

तब उसने उन्हें चेतावनी दी कि किसी से न कहना; परन्तु जितना उसने उन्हें चिताया उतना ही वे और प्रचार करने लगे।

World English Bible: He commanded them that they should tell no one, but the more he commanded them, so much the more widely they proclaimed it.

और वे बहुत ही आश्चर्य में होकर कहने लगे, “उसने जो कुछ किया सब अच्छा किया है; वह बहरों को सुनने की, और गूँगों को बोलने की शक्ति देता है।”

World English Bible: They were astonished beyond measure, saying, “He has done all things well. He makes even the deaf hear and the mute speak!”

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.