बाइबल · मत्ती · अध्याय 14

मत्ती 14

पाँच हज़ार को भोजन और पानी पर चलना

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

चौथाई देश का राजा हेरोदेस एक भोज में यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर कटवा देता है। फिर यीशु पाँच रोटियों और दो मछलियों से स्त्रियों और बालकों को छोड़ लगभग पाँच हज़ार पुरुषों को खिलाता है, और बचे हुए टुकड़ों से बारह टोकरियाँ भरती हैं। उसी रात वह पानी पर चलकर चेलों की नाव के पास आता है और कहता है, 'मैं हूँ; डरो मत', और जब पतरस उसकी ओर चलते हुए डूबने लगता है, तो यीशु उसे थाम लेता है और पूछता है कि उसने सन्देह क्यों किया।

उस समय चौथाई देश के राजा हेरोदेस ने यीशु की चर्चा सुनी।

World English Bible: At that time, Herod the tetrarch heard the report concerning Jesus,

और अपने सेवकों से कहा, “यह यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला है: वह मरे हुओं में से जी उठा है, इसलिए उससे सामर्थ्य के काम प्रगट होते हैं।”

World English Bible: and said to his servants, “This is John the Baptizer. He is risen from the dead. That is why these powers work in him.”

क्योंकि हेरोदेस ने अपने भाई फिलिप्पुस की पत्नी हेरोदियास के कारण, यूहन्ना को पकड़कर बाँधा, और जेलखाने में डाल दिया था।

World English Bible: For Herod had arrested John, bound him, and put him in prison for the sake of Herodias, his brother Philip’s wife.

क्योंकि यूहन्ना ने उससे कहा था, कि इसको रखना तुझे उचित नहीं है।

World English Bible: For John said to him, “It is not lawful for you to have her.”

और वह उसे मार डालना चाहता था, पर लोगों से डरता था, क्योंकि वे उसे भविष्यद्वक्ता मानते थे।

World English Bible: When he would have put him to death, he feared the multitude, because they counted him as a prophet.

पर जब हेरोदेस का जन्मदिन आया, तो हेरोदियास की बेटी ने उत्सव में नाच दिखाकर हेरोदेस को खुश किया।

World English Bible: But when Herod’s birthday came, the daughter of Herodias danced among them and pleased Herod.

इसलिए उसने शपथ खाकर वचन दिया, “जो कुछ तू माँगेगी, मैं तुझे दूँगा।”

World English Bible: Therefore he promised with an oath to give her whatever she should ask.

वह अपनी माता के उकसाने से बोली, “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर थाल में यहीं मुझे मँगवा दे।”

World English Bible: She, being prompted by her mother, said, “Give me here on a platter the head of John the Baptizer.”

राजा दुःखित हुआ, पर अपनी शपथ के, और साथ बैठनेवालों के कारण, आज्ञा दी, कि दे दिया जाए।

World English Bible: The king was grieved, but for the sake of his oaths and of those who sat at the table with him, he commanded it to be given,

और उसने जेलखाने में लोगों को भेजकर यूहन्ना का सिर कटवा दिया।

World English Bible: and he sent and beheaded John in the prison.

और उसका सिर थाल में लाया गया, और लड़की को दिया गया; और वह उसको अपनी माँ के पास ले गई।

World English Bible: His head was brought on a platter and given to the young lady; and she brought it to her mother.

और उसके चेलों ने आकर उसके शव को ले जाकर गाड़ दिया और जाकर यीशु को समाचार दिया।

World English Bible: His disciples came, took the body, and buried it. Then they went and told Jesus.

जब यीशु ने यह सुना, तो नाव पर चढ़कर वहाँ से किसी सुनसान जगह को, एकान्त में चला गया; और लोग यह सुनकर नगर-नगर से पैदल उसके पीछे हो लिए।

World English Bible: Now when Jesus heard this, he withdrew from there in a boat to a deserted place apart. When the multitudes heard it, they followed him on foot from the cities.

उसने निकलकर एक बड़ी भीड़ देखी, और उन पर तरस खाया, और उसने उनके बीमारों को चंगा किया।

World English Bible: Jesus went out, and he saw a great multitude. He had compassion on them and healed their sick.

जब साँझ हुई, तो उसके चेलों ने उसके पास आकर कहा, “यह तो सुनसान जगह है और देर हो रही है, लोगों को विदा किया जाए कि वे बस्तियों में जाकर अपने लिये भोजन मोल लें।”

World English Bible: When evening had come, his disciples came to him, saying, “This place is deserted, and the hour is already late. Send the multitudes away, that they may go into the villages, and buy themselves food.”

यीशु ने उनसे कहा, “उनका जाना आवश्यक नहीं! तुम ही इन्हें खाने को दो।”

World English Bible: But Jesus said to them, “They don’t need to go away. You give them something to eat.”

उन्होंने उससे कहा, “यहाँ हमारे पास पाँच रोटी और दो मछलियों को छोड़ और कुछ नहीं है।”

World English Bible: They told him, “We only have here five loaves and two fish.”

उसने कहा, “उनको यहाँ मेरे पास ले आओ।”

World English Bible: He said, “Bring them here to me.”

तब उसने लोगों को घास पर बैठने को कहा, और उन पाँच रोटियों और दो मछलियों को लिया; और स्वर्ग की ओर देखकर धन्यवाद किया और रोटियाँ तोड़-तोड़कर चेलों को दीं, और चेलों ने लोगों को।

World English Bible: He commanded the multitudes to sit down on the grass; and he took the five loaves and the two fish, and looking up to heaven, he blessed, broke and gave the loaves to the disciples; and the disciples gave to the multitudes.

और सब खाकर तृप्त हो गए, और उन्होंने बचे हुए टुकड़ों से भरी हुई बारह टोकरियाँ उठाई।

World English Bible: They all ate and were filled. They took up twelve baskets full of that which remained left over from the broken pieces.

और खानेवाले स्त्रियों और बालकों को छोड़कर पाँच हजार पुरुषों के लगभग थे।

World English Bible: Those who ate were about five thousand men, in addition to women and children.

और उसने तुरन्त अपने चेलों को नाव पर चढ़ाया, कि वे उससे पहले पार चले जाएँ, जब तक कि वह लोगों को विदा करे।

World English Bible: Immediately Jesus made the disciples get into the boat and go ahead of him to the other side, while he sent the multitudes away.

वह लोगों को विदा करके, प्रार्थना करने को अलग पहाड़ पर चढ़ गया; और साँझ को वह वहाँ अकेला था।

World English Bible: After he had sent the multitudes away, he went up into the mountain by himself to pray. When evening had come, he was there alone.

उस समय नाव झील के बीच लहरों से डगमगा रही थी, क्योंकि हवा सामने की थी।

World English Bible: But the boat was now in the middle of the sea, distressed by the waves, for the wind was contrary.

और वह रात के चौथे पहर झील पर चलते हुए उनके पास आया।

World English Bible: In the fourth watch of the night, Jesus came to them, walking on the sea.

चेले उसको झील पर चलते हुए देखकर घबरा गए, और कहने लगे, “वह भूत है,” और डर के मारे चिल्ला उठे।

World English Bible: When the disciples saw him walking on the sea, they were troubled, saying, “It’s a ghost!” and they cried out for fear.

यीशु ने तुरन्त उनसे बातें की, और कहा, “धैर्य रखो, मैं हूँ; डरो मत।”

World English Bible: But immediately Jesus spoke to them, saying, “Cheer up! It is I! Don’t be afraid.”

पतरस ने उसको उत्तर दिया, “हे प्रभु, यदि तू ही है, तो मुझे अपने पास पानी पर चलकर आने की आज्ञा दे।”

World English Bible: Peter answered him and said, “Lord, if it is you, command me to come to you on the waters.”

उसने कहा, “आ!” तब पतरस नाव पर से उतरकर यीशु के पास जाने को पानी पर चलने लगा।

World English Bible: He said, “Come!” Peter stepped down from the boat and walked on the waters to come to Jesus.

पर हवा को देखकर डर गया, और जब डूबने लगा तो चिल्लाकर कहा, “हे प्रभु, मुझे बचा।”

World English Bible: But when he saw that the wind was strong, he was afraid, and beginning to sink, he cried out, saying, “Lord, save me!”

यीशु ने तुरन्त हाथ बढ़ाकर उसे थाम लिया, और उससे कहा, “हे अल्प विश्वासी, तूने क्यों सन्देह किया?”

World English Bible: Immediately Jesus stretched out his hand, took hold of him, and said to him, “You of little faith, why did you doubt?”

जब वे नाव पर चढ़ गए, तो हवा थम गई।

World English Bible: When they got up into the boat, the wind ceased.

इस पर जो नाव पर थे, उन्होंने उसकी आराधना करके कहा, “सचमुच, तू परमेश्वर का पुत्र है।”

World English Bible: Those who were in the boat came and worshiped him, saying, “You are truly the Son of God!”

वे पार उतरकर गन्नेसरत प्रदेश में पहुँचे।

World English Bible: When they had crossed over, they came to the land of Gennesaret.

और वहाँ के लोगों ने उसे पहचानकर आस-पास के सारे क्षेत्र में कहला भेजा, और सब बीमारों को उसके पास लाए।

World English Bible: When the people of that place recognized him, they sent into all that surrounding region and brought to him all who were sick;

और उससे विनती करने लगे कि वह उन्हें अपने वस्त्र के कोने ही को छूने दे; और जितनों ने उसे छुआ, वे चंगे हो गए।

World English Bible: and they begged him that they might just touch the fringe of his garment. As many as touched it were made whole.

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.