“तब स्वर्ग का राज्य उन दस कुँवारियों के समान होगा जो अपनी मशालें लेकर दूल्हे से भेंट करने को निकलीं।
World English Bible: “Then the Kingdom of Heaven will be like ten virgins who took their lamps and went out to meet the bridegroom.
बाइबल · मत्ती · अध्याय 25
तैयारी और न्याय के दृष्टान्त
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
यीशु दस कुँवारियों के बारे में बताता है, जिनमें से पाँच अपनी मशालों के लिए पर्याप्त तेल लाती हैं और दूल्हे के आने पर तैयार रहती हैं। तोड़ों के दृष्टान्त में जो दास अपने स्वामी के धन का अच्छा उपयोग करते हैं उनकी प्रशंसा होती है, और जो उसे गाड़ देता है उसे डाँटा जाता है। भेड़ों और बकरियों के दृश्य में राजा कहता है कि भूखे, प्यासे, परदेशी, बीमार या बन्दी, अर्थात् 'इन छोटे से छोटों' में से किसी के लिए जो किया गया, वह उसी के लिए किया गया।
“तब स्वर्ग का राज्य उन दस कुँवारियों के समान होगा जो अपनी मशालें लेकर दूल्हे से भेंट करने को निकलीं।
World English Bible: “Then the Kingdom of Heaven will be like ten virgins who took their lamps and went out to meet the bridegroom.
उनमें पाँच मूर्ख और पाँच समझदार थीं।
World English Bible: Five of them were foolish, and five were wise.
मूर्खों ने अपनी मशालें तो लीं, परन्तु अपने साथ तेल नहीं लिया।
World English Bible: Those who were foolish, when they took their lamps, took no oil with them,
परन्तु समझदारों ने अपनी मशालों के साथ अपनी कुप्पियों में तेल भी भर लिया।
World English Bible: but the wise took oil in their vessels with their lamps.
जब दुल्हे के आने में देर हुई, तो वे सब उँघने लगीं, और सो गई।
World English Bible: Now while the bridegroom delayed, they all slumbered and slept.
“आधी रात को धूम मची, कि देखो, दूल्हा आ रहा है, उससे भेंट करने के लिये चलो।
World English Bible: But at midnight there was a cry, ‘Behold! The bridegroom is coming! Come out to meet him!’
तब वे सब कुँवारियाँ उठकर अपनी मशालें ठीक करने लगीं।
World English Bible: Then all those virgins arose, and trimmed their lamps.
और मूर्खों ने समझदारों से कहा, ‘अपने तेल में से कुछ हमें भी दो, क्योंकि हमारी मशालें बुझ रही हैं।’
World English Bible: The foolish said to the wise, ‘Give us some of your oil, for our lamps are going out.’
परन्तु समझदारों ने उत्तर दिया कि कही हमारे और तुम्हारे लिये पूरा न हो; भला तो यह है, कि तुम बेचनेवालों के पास जाकर अपने लिये मोल ले लो।
World English Bible: But the wise answered, saying, ‘What if there isn’t enough for us and you? You go rather to those who sell, and buy for yourselves.’
जब वे मोल लेने को जा रही थीं, तो दूल्हा आ पहुँचा, और जो तैयार थीं, वे उसके साथ विवाह के घर में चलीं गई और द्वार बन्द किया गया।
World English Bible: While they went away to buy, the bridegroom came, and those who were ready went in with him to the wedding feast, and the door was shut.
इसके बाद वे दूसरी कुँवारियाँ भी आकर कहने लगीं, ‘हे स्वामी, हे स्वामी, हमारे लिये द्वार खोल दे।’
World English Bible: Afterward the other virgins also came, saying, ‘Lord, Lord, open to us.’
उसने उत्तर दिया, कि मैं तुम से सच कहता हूँ, मैं तुम्हें नहीं जानता।
World English Bible: But he answered, ‘Most certainly I tell you, I don’t know you.’
इसलिए जागते रहो, क्योंकि तुम न उस दिन को जानते हो, न उस समय को।
World English Bible: Watch therefore, for you don’t know the day nor the hour in which the Son of Man is coming.
“क्योंकि यह उस मनुष्य के समान दशा है जिसने परदेश को जाते समय अपने दासों को बुलाकर अपनी सम्पत्ति उनको सौंप दी।
World English Bible: “For it is like a man going into another country, who called his own servants and entrusted his goods to them.
उसने एक को पाँच तोड़े, दूसरे को दो, और तीसरे को एक; अर्थात् हर एक को उसकी सामर्थ्य के अनुसार दिया, और तब परदेश चला गया।
World English Bible: To one he gave five talents, to another two, to another one, to each according to his own ability. Then he went on his journey.
तब, जिसको पाँच तोड़े मिले थे, उसने तुरन्त जाकर उनसे लेन-देन किया, और पाँच तोड़े और कमाए।
World English Bible: Immediately he who received the five talents went and traded with them, and made another five talents.
इसी रीति से जिसको दो मिले थे, उसने भी दो और कमाए।
World English Bible: In the same way, he also who got the two gained another two.
परन्तु जिसको एक मिला था, उसने जाकर मिट्टी खोदी, और अपने स्वामी का धन छिपा दिया।
World English Bible: But he who received the one talent went away and dug in the earth and hid his lord’s money.
“बहुत दिनों के बाद उन दासों का स्वामी आकर उनसे लेखा लेने लगा।
World English Bible: “Now after a long time the lord of those servants came, and settled accounts with them.
जिसको पाँच तोड़े मिले थे, उसने पाँच तोड़े और लाकर कहा, ‘हे स्वामी, तूने मुझे पाँच तोड़े सौंपे थे, देख मैंने पाँच तोड़े और कमाए हैं।’
World English Bible: He who received the five talents came and brought another five talents, saying, ‘Lord, you delivered to me five talents. Behold, I have gained another five talents in addition to them.’
उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘धन्य हे अच्छे और विश्वासयोग्य दास, तू थोड़े में विश्वासयोग्य रहा; मैं तुझे बहुत वस्तुओं का अधिकारी बनाऊँगा। अपने स्वामी के आनन्द में सहभागी हो।’
World English Bible: “His lord said to him, ‘Well done, good and faithful servant. You have been faithful over a few things, I will set you over many things. Enter into the joy of your lord.’
“और जिसको दो तोड़े मिले थे, उसने भी आकर कहा, ‘हे स्वामी तूने मुझे दो तोड़े सौंपे थे, देख, मैंने दो तोड़े और कमाए।’
World English Bible: “He also who got the two talents came and said, ‘Lord, you delivered to me two talents. Behold, I have gained another two talents in addition to them.’
उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘धन्य हे अच्छे और विश्वासयोग्य दास, तू थोड़े में विश्वासयोग्य रहा, मैं तुझे बहुत वस्तुओं का अधिकारी बनाऊँगा अपने स्वामी के आनन्द में सहभागी हो।’
World English Bible: “His lord said to him, ‘Well done, good and faithful servant. You have been faithful over a few things. I will set you over many things. Enter into the joy of your lord.’
“तब जिसको एक तोड़ा मिला था, उसने आकर कहा, ‘हे स्वामी, मैं तुझे जानता था, कि तू कठोर मनुष्य है: तू जहाँ कहीं नहीं बोता वहाँ काटता है, और जहाँ नहीं छींटता वहाँ से बटोरता है।’
World English Bible: “He also who had received the one talent came and said, ‘Lord, I knew you that you are a hard man, reaping where you didn’t sow, and gathering where you didn’t scatter.
इसलिए मैं डर गया और जाकर तेरा तोड़ा मिट्टी में छिपा दिया; देख, ‘जो तेरा है, वह यह है।’
World English Bible: I was afraid, and went away and hid your talent in the earth. Behold, you have what is yours.’
उसके स्वामी ने उसे उत्तर दिया, कि हे दुष्ट और आलसी दास; जब तू यह जानता था, कि जहाँ मैंने नहीं बोया वहाँ से काटता हूँ; और जहाँ मैंने नहीं छींटा वहाँ से बटोरता हूँ।
World English Bible: “But his lord answered him, ‘You wicked and slothful servant. You knew that I reap where I didn’t sow, and gather where I didn’t scatter.
तो तुझे चाहिए था, कि मेरा धन सर्राफों को दे देता, तब मैं आकर अपना धन ब्याज समेत ले लेता।
World English Bible: You ought therefore to have deposited my money with the bankers, and at my coming I should have received back my own with interest.
इसलिए वह तोड़ा उससे ले लो, और जिसके पास दस तोड़े हैं, उसको दे दो।
World English Bible: Take away therefore the talent from him and give it to him who has the ten talents.
क्योंकि जिस किसी के पास है, उसे और दिया जाएगा; और उसके पास बहुत हो जाएगा: परन्तु जिसके पास नहीं है, उससे वह भी जो उसके पास है, ले लिया जाएगा।
World English Bible: For to everyone who has will be given, and he will have abundance, but from him who doesn’t have, even that which he has will be taken away.
और इस निकम्मे दास को बाहर के अंधेरे में डाल दो, जहाँ रोना और दाँत पीसना होगा।
World English Bible: Throw out the unprofitable servant into the outer darkness, where there will be weeping and gnashing of teeth.’
“जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा में आएगा, और सब स्वर्गदूत उसके साथ आएँगे तो वह अपनी महिमा के सिंहासन पर विराजमान होगा।
World English Bible: “But when the Son of Man comes in his glory, and all the holy angels with him, then he will sit on the throne of his glory.
और सब जातियाँ उसके सामने इकट्ठी की जाएँगी; और जैसा चरवाहा भेड़ों को बकरियों से अलग कर देता है, वैसा ही वह उन्हें एक दूसरे से अलग करेगा।
World English Bible: Before him all the nations will be gathered, and he will separate them one from another, as a shepherd separates the sheep from the goats.
और वह भेड़ों को अपनी दाहिनी ओर और बकरियों को बाईं ओर खड़ी करेगा।
World English Bible: He will set the sheep on his right hand, but the goats on the left.
तब राजा अपनी दाहिनी ओर वालों से कहेगा, ‘हे मेरे पिता के धन्य लोगों, आओ, उस राज्य के अधिकारी हो जाओ, जो जगत के आदि से तुम्हारे लिये तैयार किया हुआ है।
World English Bible: Then the King will tell those on his right hand, ‘Come, blessed of my Father, inherit the Kingdom prepared for you from the foundation of the world;
क्योंकि मैं भूखा था, और तुम ने मुझे खाने को दिया; मैं प्यासा था, और तुम ने मुझे पानी पिलाया, मैं परदेशी था, तुम ने मुझे अपने घर में ठहराया;
World English Bible: for I was hungry and you gave me food to eat. I was thirsty and you gave me drink. I was a stranger and you took me in.
मैं नंगा था, तुम ने मुझे कपड़े पहनाए; मैं बीमार था, तुम ने मेरी सुधि ली, मैं बन्दीगृह में था, तुम मुझसे मिलने आए।’
World English Bible: I was naked and you clothed me. I was sick and you visited me. I was in prison and you came to me.’
“तब धर्मी उसको उत्तर देंगे, ‘हे प्रभु, हमने कब तुझे भूखा देखा और खिलाया? या प्यासा देखा, और पानी पिलाया?
World English Bible: “Then the righteous will answer him, saying, ‘Lord, when did we see you hungry and feed you, or thirsty and give you a drink?
हमने कब तुझे परदेशी देखा और अपने घर में ठहराया या नंगा देखा, और कपड़े पहनाए?
World English Bible: When did we see you as a stranger and take you in, or naked and clothe you?
हमने कब तुझे बीमार या बन्दीगृह में देखा और तुझ से मिलने आए?’
World English Bible: When did we see you sick or in prison and come to you?’
तब राजा उन्हें उत्तर देगा, ‘मैं तुम से सच कहता हूँ, कि तुम ने जो मेरे इन छोटे से छोटे भाइयों में से किसी एक के साथ किया, वह मेरे ही साथ किया।’
World English Bible: “The King will answer them, ‘Most certainly I tell you, because you did it to one of the least of these my brothers, you did it to me.’
“तब वह बाईं ओर वालों से कहेगा, ‘हे श्रापित लोगों, मेरे सामने से उस अनन्त आग में चले जाओ, जो शैतान और उसके दूतों के लिये तैयार की गई है।
World English Bible: Then he will say also to those on the left hand, ‘Depart from me, you cursed, into the eternal fire which is prepared for the devil and his angels;
क्योंकि मैं भूखा था, और तुम ने मुझे खाने को नहीं दिया, मैं प्यासा था, और तुम ने मुझे पानी नहीं पिलाया;
World English Bible: for I was hungry, and you didn’t give me food to eat; I was thirsty, and you gave me no drink;
मैं परदेशी था, और तुम ने मुझे अपने घर में नहीं ठहराया; मैं नंगा था, और तुम ने मुझे कपड़े नहीं पहनाए; बीमार और बन्दीगृह में था, और तुम ने मेरी सुधि न ली।’
World English Bible: I was a stranger, and you didn’t take me in; naked, and you didn’t clothe me; sick, and in prison, and you didn’t visit me.’
“तब वे उत्तर देंगे, ‘हे प्रभु, हमने तुझे कब भूखा, या प्यासा, या परदेशी, या नंगा, या बीमार, या बन्दीगृह में देखा, और तेरी सेवा टहल न की?’
World English Bible: “Then they will also answer, saying, ‘Lord, when did we see you hungry, or thirsty, or a stranger, or naked, or sick, or in prison, and didn’t help you?’
तब वह उन्हें उत्तर देगा, ‘मैं तुम से सच कहता हूँ कि तुम ने जो इन छोटे से छोटों में से किसी एक के साथ नहीं किया, वह मेरे साथ भी नहीं किया।’
World English Bible: “Then he will answer them, saying, ‘Most certainly I tell you, because you didn’t do it to one of the least of these, you didn’t do it to me.’
और ये अनन्त दण्ड भोगेंगे परन्तु धर्मी अनन्त जीवन में प्रवेश करेंगे।”
World English Bible: These will go away into eternal punishment, but the righteous into eternal life.”
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .