जब यीशु उस पहाड़ से उतरा, तो एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली।
World English Bible: When he came down from the mountain, great multitudes followed him.
बाइबल · मत्ती · अध्याय 8
चंगाई और आँधी का थमना
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
यीशु एक कोढ़ी को, एक रोमी सूबेदार के सेवक को, जिसके विश्वास की वह सराहना करता है, और पतरस की सास को चंगा करता है। वह पीछे चलना चाहनेवाले एक व्यक्ति से कहता है कि 'मनुष्य के पुत्र के लिए सिर धरने की भी जगह नहीं है।' जब आँधी चेलों की नाव को डुबाने लगती है तो वह हवा और समुद्र को शान्त करता है, और गदरेनियों के देश में दो मनुष्यों में से दुष्टात्माओं को निकालकर सूअरों के झुण्ड में भेज देता है।
जब यीशु उस पहाड़ से उतरा, तो एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली।
World English Bible: When he came down from the mountain, great multitudes followed him.
और, एक कोढ़ी ने पास आकर उसे प्रणाम किया और कहा, “हे प्रभु यदि तू चाहे, तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”
World English Bible: Behold, a leper came to him and worshiped him, saying, “Lord, if you want to, you can make me clean.”
यीशु ने हाथ बढ़ाकर उसे छुआ, और कहा, “मैं चाहता हूँ, तू शुद्ध हो जा” और वह तुरन्त कोढ़ से शुद्ध हो गया।
World English Bible: Jesus stretched out his hand and touched him, saying, “I want to. Be made clean.” Immediately his leprosy was cleansed.
यीशु ने उससे कहा, “देख, किसी से न कहना, परन्तु जाकर अपने आपको याजक को दिखा और जो चढ़ावा मूसा ने ठहराया है उसे चढ़ा, ताकि उनके लिये गवाही हो।”
World English Bible: Jesus said to him, “See that you tell nobody; but go, show yourself to the priest, and offer the gift that Moses commanded, as a testimony to them.”
और जब वह कफरनहूम में आया तो एक सूबेदार ने उसके पास आकर उससे विनती की,
World English Bible: When he came into Capernaum, a centurion came to him, asking him for help,
“हे प्रभु, मेरा सेवक घर में लकवे का मारा बहुत दुःखी पड़ा है।”
World English Bible: saying, “Lord, my servant lies in the house paralyzed, grievously tormented.”
उसने उससे कहा, “मैं आकर उसे चंगा करूँगा।”
World English Bible: Jesus said to him, “I will come and heal him.”
सूबेदार ने उत्तर दिया, “हे प्रभु, मैं इस योग्य नहीं, कि तू मेरी छत के तले आए, पर केवल मुँह से कह दे तो मेरा सेवक चंगा हो जाएगा।
World English Bible: The centurion answered, “Lord, I’m not worthy for you to come under my roof. Just say the word, and my servant will be healed.
क्योंकि मैं भी पराधीन मनुष्य हूँ, और सिपाही मेरे हाथ में हैं, और जब एक से कहता हूँ, जा, तो वह जाता है; और दूसरे को कि आ, तो वह आता है; और अपने दास से कहता हूँ, कि यह कर, तो वह करता है।”
World English Bible: For I am also a man under authority, having under myself soldiers. I tell this one, ‘Go,’ and he goes; and tell another, ‘Come,’ and he comes; and tell my servant, ‘Do this,’ and he does it.”
यह सुनकर यीशु ने अचम्भा किया, और जो उसके पीछे आ रहे थे उनसे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि मैंने इस्राएल में भी ऐसा विश्वास नहीं पाया।
World English Bible: When Jesus heard it, he marveled and said to those who followed, “Most certainly I tell you, I haven’t found so great a faith, not even in Israel.
और मैं तुम से कहता हूँ, कि बहुत सारे पूर्व और पश्चिम से आकर अब्राहम और इसहाक और याकूब के साथ स्वर्ग के राज्य में बैठेंगे।
World English Bible: I tell you that many will come from the east and the west, and will sit down with Abraham, Isaac, and Jacob in the Kingdom of Heaven,
परन्तु राज्य के सन्तान बाहर अंधकार में डाल दिए जाएँगे: वहाँ रोना और दाँतों का पीसना होगा।”
World English Bible: but the children of the Kingdom will be thrown out into the outer darkness. There will be weeping and gnashing of teeth.”
और यीशु ने सूबेदार से कहा, “जा, जैसा तेरा विश्वास है, वैसा ही तेरे लिये हो।” और उसका सेवक उसी समय चंगा हो गया।
World English Bible: Jesus said to the centurion, “Go your way. Let it be done for you as you have believed.” His servant was healed in that hour.
और यीशु ने पतरस के घर में आकर उसकी सास को तेज बुखार में पड़ा देखा।
World English Bible: When Jesus came into Peter’s house, he saw his wife’s mother lying sick with a fever.
उसने उसका हाथ छुआ और उसका ज्वर उतर गया; और वह उठकर उसकी सेवा करने लगी।
World English Bible: He touched her hand, and the fever left her. So she got up and served him.
जब संध्या हुई तब वे उसके पास बहुत से लोगों को लाए जिनमें दुष्टात्माएँ थीं और उसने उन आत्माओं को अपने वचन से निकाल दिया, और सब बीमारों को चंगा किया।
World English Bible: When evening came, they brought to him many possessed with demons. He cast out the spirits with a word, and healed all who were sick,
ताकि जो वचन यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था वह पूरा हो: “उसने आप हमारी दुर्बलताओं को ले लिया और हमारी बीमारियों को उठा लिया।”
World English Bible: that it might be fulfilled which was spoken through Isaiah the prophet, saying, “He took our infirmities and bore our diseases.”
यीशु ने अपने चारों ओर एक बड़ी भीड़ देखकर झील के उस पार जाने की आज्ञा दी।
World English Bible: Now when Jesus saw great multitudes around him, he gave the order to depart to the other side.
और एक शास्त्री ने पास आकर उससे कहा, “हे गुरु, जहाँ कहीं तू जाएगा, मैं तेरे पीछे-पीछे हो लूँगा।”
World English Bible: A scribe came and said to him, “Teacher, I will follow you wherever you go.”
यीशु ने उससे कहा, “लोमड़ियों के भट और आकाश के पक्षियों के बसेरे होते हैं; परन्तु मनुष्य के पुत्र के लिये सिर धरने की भी जगह नहीं है।”
World English Bible: Jesus said to him, “The foxes have holes and the birds of the sky have nests, but the Son of Man has nowhere to lay his head.”
एक और चेले ने उससे कहा, “हे प्रभु, मुझे पहले जाने दे, कि अपने पिता को गाड़ दूँ।”
World English Bible: Another of his disciples said to him, “Lord, allow me first to go and bury my father.”
यीशु ने उससे कहा, “तू मेरे पीछे हो ले; और मुर्दों को अपने मुर्दे गाड़ने दे।”
World English Bible: But Jesus said to him, “Follow me, and leave the dead to bury their own dead.”
जब वह नाव पर चढ़ा, तो उसके चेले उसके पीछे हो लिए।
World English Bible: When he got into a boat, his disciples followed him.
और, झील में एक ऐसा बड़ा तूफान उठा कि नाव लहरों से ढँपने लगी; और वह सो रहा था।
World English Bible: Behold, a violent storm came up on the sea, so much that the boat was covered with the waves; but he was asleep.
तब उन्होंने पास आकर उसे जगाया, और कहा, “हे प्रभु, हमें बचा, हम नाश हुए जाते हैं।”
World English Bible: The disciples came to him and woke him up, saying, “Save us, Lord! We are dying!”
उसने उनसे कहा, “हे अल्पविश्वासियों, क्यों डरते हो?” तब उसने उठकर आँधी और पानी को डाँटा, और सब शान्त हो गया।
World English Bible: He said to them, “Why are you fearful, O you of little faith?” Then he got up, rebuked the wind and the sea, and there was a great calm.
और वे अचम्भा करके कहने लगे, “यह कैसा मनुष्य है, कि आँधी और पानी भी उसकी आज्ञा मानते हैं।”
World English Bible: The men marveled, saying, “What kind of man is this, that even the wind and the sea obey him?”
जब वह उस पार गदरेनियों के क्षेत्र में पहुँचा, तो दो मनुष्य जिनमें दुष्टात्माएँ थीं कब्रों से निकलते हुए उसे मिले, जो इतने प्रचण्ड थे, कि कोई उस मार्ग से जा नहीं सकता था।
World English Bible: When he came to the other side, into the country of the Gergesenes, two people possessed by demons met him there, coming out of the tombs, exceedingly fierce, so that nobody could pass that way.
और, उन्होंने चिल्लाकर कहा, “हे परमेश्वर के पुत्र, हमारा तुझ से क्या काम? क्या तू समय से पहले हमें दुःख देने यहाँ आया है?”
World English Bible: Behold, they cried out, saying, “What do we have to do with you, Jesus, Son of God? Have you come here to torment us before the time?”
उनसे कुछ दूर बहुत से सूअरों का झुण्ड चर रहा था।
World English Bible: Now there was a herd of many pigs feeding far away from them.
दुष्टात्माओं ने उससे यह कहकर विनती की, “यदि तू हमें निकालता है, तो सूअरों के झुण्ड में भेज दे।”
World English Bible: The demons begged him, saying, “If you cast us out, permit us to go away into the herd of pigs.”
उसने उनसे कहा, “जाओ!” और वे निकलकर सूअरों में घुस गई और सारा झुण्ड टीले पर से झपटकर पानी में जा पड़ा और डूब मरा।
World English Bible: He said to them, “Go!” They came out and went into the herd of pigs; and behold, the whole herd of pigs rushed down the cliff into the sea and died in the water.
और चरवाहे भागे, और नगर में जाकर ये सब बातें और जिनमें दुष्टात्माएँ थीं; उनका सारा हाल कह सुनाया।
World English Bible: Those who fed them fled and went away into the city and told everything, including what happened to those who were possessed with demons.
और सारे नगर के लोग यीशु से भेंट करने को निकल आए और उसे देखकर विनती की, कि हमारे क्षेत्र से बाहर निकल जा।
World English Bible: Behold, all the city came out to meet Jesus. When they saw him, they begged that he would depart from their borders.
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .