बाइबल · निर्गमन · अध्याय 20

निर्गमन 20

दस आज्ञाएँ

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

निर्गमन, तोराह की दूसरी पुस्तक, बताती है कि परमेश्वर ने मूसा के नेतृत्व में इस्राएलियों को मिस्र की दासता से कैसे छुड़ाया और सीनै पर्वत पर उनसे वाचा बाँधी। परम्परा इसे मूसा की रचना मानती है, जबकि बहुत से विद्वान मानते हैं कि यह सदियों में कई स्रोतों से बनी। अध्याय 20 में दस आज्ञाएँ हैं, जो यहूदी और ईसाई नैतिकता का केन्द्र हैं। इसके मुख्य विषय हैं छुटकारा, वाचा, व्यवस्था और अपने लोगों के बीच परमेश्वर की उपस्थिति।

यह अध्याय संक्षेप में

सीनै पर्वत पर परमेश्वर इस्राएल को दस आज्ञाएँ देता है: किसी दूसरे देवता को न मानना, मूर्ति न बनाना, परमेश्वर का नाम व्यर्थ न लेना, विश्रामदिन को पवित्र मानना, माता-पिता का आदर करना, और हत्या, व्यभिचार, चोरी, झूठी गवाही और लालच न करना। गर्जन और धुएँ से डरे हुए लोग मूसा से कहते हैं कि वही उनसे बात करे, और अध्याय वेदियों के नियमों के साथ समाप्त होता है। यहूदी, कैथोलिक और लूथरन, तथा ऑर्थोडॉक्स और अधिकांश अन्य प्रोटेस्टेंट परम्पराएँ इन आज्ञाओं को थोड़े अलग ढंग से बाँटती और गिनती हैं।

तब परमेश्वर ने ये सब वचन कहे,

World English Bible: God spoke all these words, saying,

“मैं तेरा परमेश्वर यहोवा हूँ, जो तुझे दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल लाया है।

World English Bible: “I am the LORD your God, who brought you out of the land of Egypt, out of the house of bondage.

“तू मुझे छोड़ दूसरों को परमेश्वर करके न मानना।

World English Bible: “You shall have no other gods before me.

“तू अपने लिये कोई मूर्ति खोदकर न बनाना, न किसी की प्रतिमा बनाना, जो आकाश में, या पृथ्वी पर, या पृथ्वी के जल में है।

World English Bible: “You shall not make for yourselves an idol, nor any image of anything that is in the heavens above, or that is on the earth beneath, or that is in the water under the earth:

तू उनको दण्डवत् न करना, और न उनकी उपासना करना; क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा जलन रखनेवाला परमेश्वर हूँ, और जो मुझसे बैर रखते हैं, उनके बेटों, पोतों, और परपोतों को भी पितरों का दण्ड दिया करता हूँ,

World English Bible: you shall not bow yourself down to them, nor serve them, for I, the LORD your God, am a jealous God, visiting the iniquity of the fathers on the children, on the third and on the fourth generation of those who hate me,

और जो मुझसे प्रेम रखते और मेरी आज्ञाओं को मानते हैं, उन हजारों पर करुणा किया करता हूँ।

World English Bible: and showing loving kindness to thousands of those who love me and keep my commandments.

“तू अपने परमेश्वर का नाम व्यर्थ न लेना; क्योंकि जो यहोवा का नाम व्यर्थ ले वह उसको निर्दोष न ठहराएगा।

World English Bible: “You shall not misuse the name of the LORD your God, for the LORD will not hold him guiltless who misuses his name.

“तू विश्रामदिन को पवित्र मानने के लिये स्मरण रखना।

World English Bible: “Remember the Sabbath day, to keep it holy.

छः दिन तो तू परिश्रम करके अपना सब काम-काज करना;

World English Bible: You shall labor six days, and do all your work,

परन्तु सातवाँ दिन तेरे परमेश्वर यहोवा के लिये विश्रामदिन है। उसमें न तो तू किसी भाँति का काम-काज करना, और न तेरा बेटा, न तेरी बेटी, न तेरा दास, न तेरी दासी, न तेरे पशु, न कोई परदेशी जो तेरे फाटकों के भीतर हो।

World English Bible: but the seventh day is a Sabbath to the LORD your God. You shall not do any work in it, you, nor your son, nor your daughter, your male servant, nor your female servant, nor your livestock, nor your stranger who is within your gates;

क्योंकि छः दिन में यहोवा ने आकाश और पृथ्वी, और समुद्र, और जो कुछ उनमें है, सब को बनाया, और सातवें दिन विश्राम किया; इस कारण यहोवा ने विश्रामदिन को आशीष दी और उसको पवित्र ठहराया।

World English Bible: for in six days the LORD made heaven and earth, the sea, and all that is in them, and rested the seventh day; therefore the LORD blessed the Sabbath day, and made it holy.

“तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिससे जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसमें तू बहुत दिन तक रहने पाए।

World English Bible: “Honor your father and your mother, that your days may be long in the land which the LORD your God gives you.

“तू व्यभिचार न करना।

World English Bible: “You shall not commit adultery.

“तू किसी के विरुद्ध झूठी साक्षी न देना।

World English Bible: “You shall not give false testimony against your neighbor.

“तू किसी के घर का लालच न करना; न तो किसी की पत्नी का लालच करना, और न किसी के दास-दासी, या बैल गदहे का, न किसी की किसी वस्तु का लालच करना।”

World English Bible: “You shall not covet your neighbor’s house. You shall not covet your neighbor’s wife, nor his male servant, nor his female servant, nor his ox, nor his donkey, nor anything that is your neighbor’s.”

और सब लोग गरजने और बिजली और नरसिंगे के शब्द सुनते, और धुआँ उठते हुए पर्वत को देखते रहे, और देखके, काँपकर दूर खड़े हो गए;

World English Bible: All the people perceived the thunderings, the lightnings, the sound of the trumpet, and the mountain smoking. When the people saw it, they trembled, and stayed at a distance.

और वे मूसा से कहने लगे, “तू ही हम से बातें कर, तब तो हम सुन सकेंगे; परन्तु परमेश्वर हम से बातें न करे, ऐसा न हो कि हम मर जाएँ।”

World English Bible: They said to Moses, “Speak with us yourself, and we will listen; but don’t let God speak with us, lest we die.”

मूसा ने लोगों से कहा, “डरो मत; क्योंकि परमेश्वर इस निमित्त आया है कि तुम्हारी परीक्षा करे, और उसका भय तुम्हारे मन में बना रहे, कि तुम पाप न करो।”

World English Bible: Moses said to the people, “Don’t be afraid, for God has come to test you, and that his fear may be before you, that you won’t sin.”

और वे लोग तो दूर ही खड़े रहे, परन्तु मूसा उस घोर अंधकार के समीप गया जहाँ परमेश्वर था।

World English Bible: The people stayed at a distance, and Moses came near to the thick darkness where God was.

तब यहोवा ने मूसा से कहा, “तू इस्राएलियों को मेरे ये वचन सुना, कि तुम लोगों ने तो आप ही देखा है कि मैंने तुम्हारे साथ आकाश से बातें की हैं।

World English Bible: The LORD said to Moses, “This is what you shall tell the children of Israel: ‘You yourselves have seen that I have talked with you from heaven.

तुम मेरे साथ किसी को सम्मिलित न करना, अर्थात् अपने लिये चाँदी या सोने से देवताओं को न गढ़ लेना।

World English Bible: You shall most certainly not make gods of silver or gods of gold for yourselves to be alongside me.

मेरे लिये मिट्टी की एक वेदी बनाना, और अपनी भेड़-बकरियों और गाय-बैलों के होमबलि और मेलबलि को उस पर चढ़ाना; जहाँ-जहाँ मैं अपने नाम का स्मरण कराऊँ वहाँ-वहाँ मैं आकर तुम्हें आशीष दूँगा।

World English Bible: You shall make an altar of earth for me, and shall sacrifice on it your burnt offerings and your peace offerings, your sheep and your cattle. In every place where I record my name I will come to you and I will bless you.

और यदि तुम मेरे लिये पत्थरों की वेदी बनाओ, तो तराशे हुए पत्थरों से न बनाना; क्योंकि जहाँ तुम ने उस पर अपना हथियार लगाया वहाँ तू उसे अशुद्ध कर देगा।

World English Bible: If you make me an altar of stone, you shall not build it of cut stones; for if you lift up your tool on it, you have polluted it.

और मेरी वेदी पर सीढ़ी से कभी न चढ़ना, कहीं ऐसा न हो कि तेरा तन उस पर नंगा देख पड़े।”

World English Bible: You shall not go up by steps to my altar, that your nakedness may not be exposed to it.’

निर्गमन पर क्विज़

  1. निर्गमन 20:3 में दी गई पहली आज्ञा क्या है?

  2. निर्गमन 20 किस दिन को स्मरण रखने और पवित्र मानने को कहता है?

  3. निर्गमन 20:12 किसका आदर करने को कहता है?

आपका स्कोर: 0 / 3

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.