बाइबल · उत्पत्ति · अध्याय 11

उत्पत्ति 11

बाबेल का गुम्मट

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

एक ही भाषा बोलनेवाले लोग अपना नाम करने के लिए एक नगर और आकाश तक पहुँचनेवाला गुम्मट बनाने लगते हैं। यहोवा उनकी भाषा में गड़बड़ी डाल देता है और उन्हें पृथ्वी पर फैला देता है, इसलिए उस स्थान का नाम बाबेल पड़ता है। फिर अध्याय शेम से तेरह तक की वंशावली देता है, जिसका पुत्र अब्राम, जो बाद में अब्राहम कहलाया, उसके साथ कसदियों के ऊर से कनान की ओर चलता है और हारान में बस जाता है।

सारी पृथ्वी पर एक ही भाषा, और एक ही बोली थी।

World English Bible: The whole earth was of one language and of one speech.

उस समय लोग पूर्व की ओर चलते-चलते शिनार देश में एक मैदान पाकर उसमें बस गए।

World English Bible: As they traveled east, they found a plain in the land of Shinar, and they lived there.

तब वे आपस में कहने लगे, “आओ, हम ईंटें बना-बनाकर भली भाँति आग में पकाएँ।” और उन्होंने पत्थर के स्थान पर ईंट से, और मिट्टी के गारे के स्थान में चूने से काम लिया।

World English Bible: They said to one another, “Come, let’s make bricks, and burn them thoroughly.” They had brick for stone, and they used tar for mortar.

फिर उन्होंने कहा, “आओ, हम एक नगर और एक मीनार बना लें, जिसकी चोटी आकाश से बातें करे, इस प्रकार से हम अपना नाम करें, ऐसा न हो कि हमको सारी पृथ्वी पर फैलना पड़े।”

World English Bible: They said, “Come, let’s build ourselves a city, and a tower whose top reaches to the sky, and let’s make a name for ourselves, lest we be scattered abroad on the surface of the whole earth.”

जब लोग नगर और गुम्मट बनाने लगे; तब उन्हें देखने के लिये यहोवा उतर आया।

World English Bible: The LORD came down to see the city and the tower, which the children of men built.

और यहोवा ने कहा, “मैं क्या देखता हूँ, कि सब एक ही दल के हैं और भाषा भी उन सब की एक ही है, और उन्होंने ऐसा ही काम भी आरम्भ किया; और अब जो कुछ वे करने का यत्न करेंगे, उसमें से कुछ भी उनके लिये अनहोना न होगा।

World English Bible: The LORD said, “Behold, they are one people, and they all have one language, and this is what they begin to do. Now nothing will be withheld from them, which they intend to do.

इसलिए आओ, हम उतरकर उनकी भाषा में बड़ी गड़बड़ी डालें, कि वे एक दूसरे की बोली को न समझ सकें।”

World English Bible: Come, let’s go down, and there confuse their language, that they may not understand one another’s speech.”

इस प्रकार यहोवा ने उनको वहाँ से सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया; और उन्होंने उस नगर का बनाना छोड़ दिया।

World English Bible: So the LORD scattered them abroad from there on the surface of all the earth. They stopped building the city.

इस कारण उस नगर का नाम बाबेल पड़ा; क्योंकि सारी पृथ्वी की भाषा में जो गड़बड़ी है, वह यहोवा ने वहीं डाली, और वहीं से यहोवा ने मनुष्यों को सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया।

World English Bible: Therefore its name was called Babel, because there the LORD confused the language of all the earth. From there, the LORD scattered them abroad on the surface of all the earth.

शेम की वंशावली यह है। जल-प्रलय के दो वर्ष पश्चात् जब शेम एक सौ वर्ष का हुआ, तब उसने अर्पक्षद को जन्म दिया।

World English Bible: This is the history of the generations of Shem: Shem was one hundred years old when he became the father of Arpachshad two years after the flood.

और अर्पक्षद के जन्म के पश्चात् शेम पाँच सौ वर्ष जीवित रहा; और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Shem lived five hundred years after he became the father of Arpachshad, and became the father of more sons and daughters.

जब अर्पक्षद पैंतीस वर्ष का हुआ, तब उसने शेलह को जन्म दिया।

World English Bible: Arpachshad lived thirty-five years and became the father of Shelah.

और शेलह के जन्म के पश्चात् अर्पक्षद चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Arpachshad lived four hundred three years after he became the father of Shelah, and became the father of more sons and daughters.

जब शेलह तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा एबेर का जन्म हुआ।

World English Bible: Shelah lived thirty years, and became the father of Eber.

और एबेर के जन्म के पश्चात् शेलह चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Shelah lived four hundred three years after he became the father of Eber, and became the father of more sons and daughters.

जब एबेर चौंतीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा पेलेग का जन्म हुआ।

World English Bible: Eber lived thirty-four years, and became the father of Peleg.

और पेलेग के जन्म के पश्चात् एबेर चार सौ तीस वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Eber lived four hundred thirty years after he became the father of Peleg, and became the father of more sons and daughters.

जब पेलेग तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा रू का जन्म हुआ।

World English Bible: Peleg lived thirty years, and became the father of Reu.

और रू के जन्म के पश्चात् पेलेग दो सौ नौ वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Peleg lived two hundred nine years after he became the father of Reu, and became the father of more sons and daughters.

जब रू बत्तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा सरूग का जन्म हुआ।

World English Bible: Reu lived thirty-two years, and became the father of Serug.

और सरूग के जन्म के पश्चात् रू दो सौ सात वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Reu lived two hundred seven years after he became the father of Serug, and became the father of more sons and daughters.

जब सरूग तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा नाहोर का जन्म हुआ।

World English Bible: Serug lived thirty years, and became the father of Nahor.

और नाहोर के जन्म के पश्चात् सरूग दो सौ वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Serug lived two hundred years after he became the father of Nahor, and became the father of more sons and daughters.

जब नाहोर उनतीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा तेरह का जन्म हुआ;

World English Bible: Nahor lived twenty-nine years, and became the father of Terah.

और तेरह के जन्म के पश्चात् नाहोर एक सौ उन्नीस वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Nahor lived one hundred nineteen years after he became the father of Terah, and became the father of more sons and daughters.

जब तक तेरह सत्तर वर्ष का हुआ, तब तक उसके द्वारा अब्राम, और नाहोर, और हारान उत्पन्न हुए।

World English Bible: Terah lived seventy years, and became the father of Abram, Nahor, and Haran.

तेरह की वंशावली यह है: तेरह ने अब्राम, और नाहोर, और हारान को जन्म दिया; और हारान ने लूत को जन्म दिया।

World English Bible: Now this is the history of the generations of Terah. Terah became the father of Abram, Nahor, and Haran. Haran became the father of Lot.

और हारान अपने पिता के सामने ही, कसदियों के ऊर नाम नगर में, जो उसकी जन्म-भूमि थी, मर गया।

World English Bible: Haran died in the land of his birth, in Ur of the Chaldees, while his father Terah was still alive.

अब्राम और नाहोर दोनों ने विवाह किया। अब्राम की पत्नी का नाम सारै, और नाहोर की पत्नी का नाम मिल्का था। यह उस हारान की बेटी थी, जो मिल्का और यिस्का दोनों का पिता था।

World English Bible: Abram and Nahor married wives. The name of Abram’s wife was Sarai, and the name of Nahor’s wife was Milcah, the daughter of Haran, who was also the father of Iscah.

सारै तो बाँझ थी; उसके सन्तान न हुई।

World English Bible: Sarai was barren. She had no child.

और तेरह अपने पुत्र अब्राम, और अपने पोते लूत, जो हारान का पुत्र था, और अपनी बहू सारै, जो उसके पुत्र अब्राम की पत्नी थी, इन सभी को लेकर कसदियों के ऊर नगर से निकल कनान देश जाने को चला; पर हारान नामक देश में पहुँचकर वहीं रहने लगा।

World English Bible: Terah took Abram his son, Lot the son of Haran, his son’s son, and Sarai his daughter-in-law, his son Abram’s wife. They went from Ur of the Chaldees, to go into the land of Canaan. They came to Haran and lived there.

जब तेरह दो सौ पाँच वर्ष का हुआ, तब वह हारान देश में मर गया।

World English Bible: The days of Terah were two hundred five years. Terah died in Haran.

उत्पत्ति पर क्विज़

  1. उत्पत्ति 1 के अनुसार परमेश्वर ने मनुष्य को किस दिन बनाया?

  2. किसे उसके भाई कैन ने मार डाला?

  3. उत्पत्ति 5 के अनुसार मतूशेलह कितने वर्ष जीवित रहा?

  4. जलप्रलय के बाद परमेश्वर ने अपनी वाचा के चिन्ह के रूप में बादल में क्या रखा?

  5. उत्पत्ति 11 में उस नगर का नाम बाबेल क्यों पड़ा?

आपका स्कोर: 0 / 5

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.