बाइबल · उत्पत्ति · अध्याय 5

उत्पत्ति 5

आदम से नूह तक

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

यह वंशावली आदम से नूह तक दस पीढ़ियों का वर्णन करती है और हर पूर्वज की बहुत लम्बी आयु बताती है। इसमें लिखा है कि हनोक परमेश्वर के साथ-साथ चलता था और परमेश्वर ने उसे उठा लिया, और मतूशेलह 969 वर्ष जीवित रहा, जो बाइबल में दर्ज सबसे लम्बी आयु है। पाठक इन आयुओं को अलग-अलग ढंग से समझते हैं, कुछ शाब्दिक रूप में और कुछ प्रतीकात्मक या सम्मानसूचक रूप में।

आदम की वंशावली यह है। जब परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की तब अपने ही स्वरूप में उसको बनाया।

World English Bible: This is the book of the generations of Adam. In the day that God created man, he made him in God’s likeness.

उसने नर और नारी करके मनुष्यों की सृष्टि की और उन्हें आशीष दी, और उनकी सृष्टि के दिन उनका नाम आदम रखा।

World English Bible: He created them male and female, and blessed them. On the day they were created, he named them Adam.

जब आदम एक सौ तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा उसकी समानता में उस ही के स्वरूप के अनुसार एक पुत्र उत्पन्न हुआ। उसने उसका नाम शेत रखा।

World English Bible: Adam lived one hundred thirty years, and became the father of a son in his own likeness, after his image, and named him Seth.

और शेत के जन्म के पश्चात् आदम आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: The days of Adam after he became the father of Seth were eight hundred years, and he became the father of other sons and daughters.

इस प्रकार आदम की कुल आयु नौ सौ तीस वर्ष की हुई, तत्पश्चात् वह मर गया।

World English Bible: All the days that Adam lived were nine hundred thirty years, then he died.

जब शेत एक सौ पाँच वर्ष का हुआ, उससे एनोश उत्पन्न हुआ।

World English Bible: Seth lived one hundred five years, then became the father of Enosh.

एनोश के जन्म के पश्चात् शेत आठ सौ सात वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Seth lived after he became the father of Enosh eight hundred seven years, and became the father of other sons and daughters.

इस प्रकार शेत की कुल आयु नौ सौ बारह वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

World English Bible: All of the days of Seth were nine hundred twelve years, then he died.

जब एनोश नब्बे वर्ष का हुआ, तब उसने केनान को जन्म दिया।

World English Bible: Enosh lived ninety years, and became the father of Kenan.

केनान के जन्म के पश्चात् एनोश आठ सौ पन्द्रह वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Enosh lived after he became the father of Kenan eight hundred fifteen years, and became the father of other sons and daughters.

इस प्रकार एनोश की कुल आयु नौ सौ पाँच वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

World English Bible: All of the days of Enosh were nine hundred five years, then he died.

जब केनान सत्तर वर्ष का हुआ, तब उसने महललेल को जन्म दिया।

World English Bible: Kenan lived seventy years, then became the father of Mahalalel.

महललेल के जन्म के पश्चात् केनान आठ सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Kenan lived after he became the father of Mahalalel eight hundred forty years, and became the father of other sons and daughters

इस प्रकार केनान की कुल आयु नौ सौ दस वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

World English Bible: and all of the days of Kenan were nine hundred ten years, then he died.

जब महललेल पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने येरेद को जन्म दिया।

World English Bible: Mahalalel lived sixty-five years, then became the father of Jared.

येरेद के जन्म के पश्चात् महललेल आठ सौ तीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Mahalalel lived after he became the father of Jared eight hundred thirty years, and became the father of other sons and daughters.

इस प्रकार महललेल की कुल आयु आठ सौ पंचानबे वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

World English Bible: All of the days of Mahalalel were eight hundred ninety-five years, then he died.

जब येरेद एक सौ बासठ वर्ष का हुआ, तब उसने हनोक को जन्म दिया।

World English Bible: Jared lived one hundred sixty-two years, then became the father of Enoch.

हनोक के जन्म के पश्चात् येरेद आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Jared lived after he became the father of Enoch eight hundred years, and became the father of other sons and daughters.

इस प्रकार येरेद की कुल आयु नौ सौ बासठ वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

World English Bible: All of the days of Jared were nine hundred sixty-two years, then he died.

जब हनोक पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने मतूशेलह को जन्म दिया।

World English Bible: Enoch lived sixty-five years, then became the father of Methuselah.

मतूशेलह के जन्म के पश्चात् हनोक तीन सौ वर्ष तक परमेश्वर के साथ-साथ चलता रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: After Methuselah’s birth, Enoch walked with God for three hundred years, and became the father of more sons and daughters.

इस प्रकार हनोक की कुल आयु तीन सौ पैंसठ वर्ष की हुई।

World English Bible: All the days of Enoch were three hundred sixty-five years.

हनोक परमेश्वर के साथ-साथ चलता था; फिर वह लोप हो गया क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया।

World English Bible: Enoch walked with God, and he was not found, for God took him.

जब मतूशेलह एक सौ सत्तासी वर्ष का हुआ, तब उसने लेमेक को जन्म दिया।

World English Bible: Methuselah lived one hundred eighty-seven years, then became the father of Lamech.

लेमेक के जन्म के पश्चात् मतूशेलह सात सौ बयासी वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Methuselah lived after he became the father of Lamech seven hundred eighty-two years, and became the father of other sons and daughters.

इस प्रकार मतूशेलह की कुल आयु नौ सौ उनहत्तर वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

World English Bible: All the days of Methuselah were nine hundred sixty-nine years, then he died.

जब लेमेक एक सौ बयासी वर्ष का हुआ, तब उससे एक पुत्र का जन्म हुआ।

World English Bible: Lamech lived one hundred eighty-two years, then became the father of a son.

उसने यह कहकर उसका नाम नूह रखा, कि “यहोवा ने जो पृथ्वी को श्राप दिया है, उसके विषय यह लड़का हमारे काम में, और उस कठिन परिश्रम में जो हम करते हैं, हमें शान्ति देगा।”

World English Bible: He named him Noah, saying, “This one will comfort us in our work and in the toil of our hands, caused by the ground which the LORD has cursed.”

नूह के जन्म के पश्चात् लेमेक पाँच सौ पंचानबे वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे-बेटियाँ उत्पन्न हुईं।

World English Bible: Lamech lived after he became the father of Noah five hundred ninety-five years, and became the father of other sons and daughters.

इस प्रकार लेमेक की कुल आयु सात सौ सतहत्तर वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

World English Bible: All the days of Lamech were seven hundred seventy-seven years, then he died.

और नूह पाँच सौ वर्ष का हुआ; और नूह से शेम, और हाम और येपेत का जन्म हुआ।

World English Bible: Noah was five hundred years old, then Noah became the father of Shem, Ham, and Japheth.

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.