बाइबल · उत्पत्ति · अध्याय 9

उत्पत्ति 9

वाचा और धनुष

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

परमेश्वर नूह और उसके पुत्रों को आशीष देता है, बताता है कि मनुष्य का जीवन अनमोल है क्योंकि वह परमेश्वर के स्वरूप में बना है, और वाचा बाँधता है कि फिर कभी जलप्रलय से पृथ्वी का नाश न करेगा, जिसका चिन्ह मेघधनुष है। फिर अध्याय नूह के नशे और हाम के पुत्र कनान पर दिए गए शाप का वर्णन करता है। पिछली सदियों में इस शाप का दुरुपयोग दासप्रथा और नस्लीय भेदभाव को सही ठहराने के लिए किया गया, जिसे आज कलीसियाएँ अस्वीकार करती हैं।

फिर परमेश्वर ने नूह और उसके पुत्रों को आशीष दी और उनसे कहा, “फूलो-फलो और बढ़ो और पृथ्वी में भर जाओ।

World English Bible: God blessed Noah and his sons, and said to them, “Be fruitful, multiply, and replenish the earth.

तुम्हारा डर और भय पृथ्वी के सब पशुओं, और आकाश के सब पक्षियों, और भूमि पर के सब रेंगनेवाले जन्तुओं, और समुद्र की सब मछलियों पर बना रहेगा वे सब तुम्हारे वश में कर दिए जाते हैं।

World English Bible: The fear of you and the dread of you will be on every animal of the earth, and on every bird of the sky. Everything that moves along the ground, and all the fish of the sea, are delivered into your hand.

सब चलनेवाले जन्तु तुम्हारा आहार होंगे; जैसे तुम को हरे-हरे छोटे पेड़ दिए थे, वैसे ही तुम्हें सब कुछ देता हूँ।

World English Bible: Every moving thing that lives will be food for you. As I gave you the green herb, I have given everything to you.

पर माँस को प्राण समेत अर्थात् लहू समेत तुम न खाना।

World English Bible: But flesh with its life, that is, its blood, you shall not eat.

और निश्चय मैं तुम्हारा लहू अर्थात् प्राण का बदला लूँगा: सब पशुओं, और मनुष्यों, दोनों से मैं उसे लूँगा; मनुष्य के प्राण का बदला मैं एक-एक के भाई-बन्धु से लूँगा।

World English Bible: I will surely require accounting for your life’s blood. At the hand of every animal I will require it. At the hand of man, even at the hand of every man’s brother, I will require the life of man.

जो कोई मनुष्य का लहू बहाएगा उसका लहू मनुष्य ही से बहाया जाएगा क्योंकि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप के अनुसार बनाया है।

World English Bible: Whoever sheds man’s blood, his blood will be shed by man, for God made man in his own image.

और तुम तो फूलो-फलो और बढ़ो और पृथ्वी पर बहुतायत से सन्तान उत्पन्न करके उसमें भर जाओ।”

World English Bible: Be fruitful and multiply. Increase abundantly on the earth, and multiply in it.”

फिर परमेश्वर ने नूह और उसके पुत्रों से कहा,

World English Bible: God spoke to Noah and to his sons with him, saying,

“सुनो, मैं तुम्हारे साथ और तुम्हारे पश्चात् जो तुम्हारा वंश होगा, उसके साथ भी वाचा बाँधता हूँ;

World English Bible: “As for me, behold, I establish my covenant with you, and with your offspring after you,

और सब जीवित प्राणियों से भी जो तुम्हारे संग हैं, क्या पक्षी क्या घरेलू पशु, क्या पृथ्वी के सब जंगली पशु, पृथ्वी के जितने जीवजन्तु जहाज से निकले हैं।

World English Bible: and with every living creature that is with you: the birds, the livestock, and every animal of the earth with you, of all that go out of the ship, even every animal of the earth.

और मैं तुम्हारे साथ अपनी यह वाचा बाँधता हूँ कि सब प्राणी फिर जल-प्रलय से नाश न होंगे और पृथ्वी का नाश करने के लिये फिर जल-प्रलय न होगा।”

World English Bible: I will establish my covenant with you: All flesh will not be cut off any more by the waters of the flood. There will never again be a flood to destroy the earth.”

फिर परमेश्वर ने कहा, “जो वाचा मैं तुम्हारे साथ, और जितने जीवित प्राणी तुम्हारे संग हैं उन सब के साथ भी युग-युग की पीढ़ियों के लिये बाँधता हूँ; उसका यह चिन्ह है:

World English Bible: God said, “This is the token of the covenant which I make between me and you and every living creature that is with you, for perpetual generations:

कि मैंने बादल में अपना धनुष रखा है, वह मेरे और पृथ्वी के बीच में वाचा का चिन्ह होगा।

World English Bible: I set my rainbow in the cloud, and it will be a sign of a covenant between me and the earth.

और जब मैं पृथ्वी पर बादल फैलाऊं तब बादल में धनुष दिखाई देगा।

World English Bible: When I bring a cloud over the earth, that the rainbow will be seen in the cloud,

तब मेरी जो वाचा तुम्हारे और सब जीवित शरीरधारी प्राणियों के साथ बंधी है; उसको मैं स्मरण करूँगा, तब ऐसा जल-प्रलय फिर न होगा जिससे सब प्राणियों का विनाश हो।

World English Bible: I will remember my covenant, which is between me and you and every living creature of all flesh, and the waters will no more become a flood to destroy all flesh.

बादल में जो धनुष होगा मैं उसे देखकर यह सदा की वाचा स्मरण करूँगा, जो परमेश्वर के और पृथ्वी पर के सब जीवित शरीरधारी प्राणियों के बीच बंधी है।”

World English Bible: The rainbow will be in the cloud. I will look at it, that I may remember the everlasting covenant between God and every living creature of all flesh that is on the earth.”

फिर परमेश्वर ने नूह से कहा, “जो वाचा मैंने पृथ्वी भर के सब प्राणियों के साथ बाँधी है, उसका चिन्ह यही है।”

World English Bible: God said to Noah, “This is the token of the covenant which I have established between me and all flesh that is on the earth.”

नूह के जो पुत्र जहाज में से निकले, वे शेम, हाम और येपेत थे; और हाम कनान का पिता हुआ।

World English Bible: The sons of Noah who went out from the ship were Shem, Ham, and Japheth. Ham is the father of Canaan.

नूह के तीन पुत्र ये ही हैं, और इनका वंश सारी पृथ्वी पर फैल गया।

World English Bible: These three were the sons of Noah, and from these the whole earth was populated.

नूह किसानी करने लगा: और उसने दाख की बारी लगाई।

World English Bible: Noah began to be a farmer, and planted a vineyard.

और वह दाखमधु पीकर मतवाला हुआ; और अपने तम्बू के भीतर नंगा हो गया।

World English Bible: He drank of the wine and got drunk. He was uncovered within his tent.

तब कनान के पिता हाम ने, अपने पिता को नंगा देखा, और बाहर आकर अपने दोनों भाइयों को बता दिया।

World English Bible: Ham, the father of Canaan, saw the nakedness of his father, and told his two brothers outside.

तब शेम और येपेत दोनों ने कपड़ा लेकर अपने कंधों पर रखा और पीछे की ओर उलटा चलकर अपने पिता के नंगे तन को ढाँप दिया और वे अपना मुख पीछे किए हुए थे इसलिए उन्होंने अपने पिता को नंगा न देखा।

World English Bible: Shem and Japheth took a garment, and laid it on both their shoulders, went in backwards, and covered the nakedness of their father. Their faces were backwards, and they didn’t see their father’s nakedness.

जब नूह का नशा उतर गया, तब उसने जान लिया कि उसके छोटे पुत्र ने उसके साथ क्या किया है।

World English Bible: Noah awoke from his wine, and knew what his youngest son had done to him.

इसलिए उसने कहा, “कनान श्रापित हो: वह अपने भाई-बन्धुओं के दासों का दास हो।”

World English Bible: He said, “Canaan is cursed. He will be a servant of servants to his brothers.”

फिर उसने कहा, “शेम का परमेश्वर यहोवा धन्य है, और कनान शेम का दास हो।

World English Bible: He said, “Blessed be the LORD, the God of Shem. Let Canaan be his servant.

परमेश्वर येपेत के वंश को फैलाए; और वह शेम के तम्बुओं में बसे, और कनान उसका दास हो।”

World English Bible: May God enlarge Japheth. Let him dwell in the tents of Shem. Let Canaan be his servant.”

जल-प्रलय के पश्चात् नूह साढ़े तीन सौ वर्ष जीवित रहा।

World English Bible: Noah lived three hundred fifty years after the flood.

इस प्रकार नूह की कुल आयु साढ़े नौ सौ वर्ष की हुई; तत्पश्चात् वह मर गया।

World English Bible: All the days of Noah were nine hundred fifty years, and then he died.

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.