आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था।
World English Bible: In the beginning was the Word, and the Word was with God, and the Word was God.
बाइबल · यूहन्ना · अध्याय 1
वचन देहधारी हुआ
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
यूहन्ना रचित सुसमाचार शैली में अन्य तीन सुसमाचारों से भिन्न है, और यीशु को सात 'चिन्हों' और लम्बे चिन्तनशील प्रवचनों के माध्यम से प्रस्तुत करता है, जिनमें 'मैं हूँ' वाले वचन हैं, जैसे 'जीवन की रोटी मैं हूँ' और 'अच्छा चरवाहा मैं हूँ'। कलीसिया की परम्परा इसके लेखक को प्रेरित यूहन्ना, 'वह चेला जिससे यीशु प्रेम रखता था', मानती है; बहुत से विद्वान मानते हैं कि इसे उस चेले से जुड़े एक समुदाय में लगभग 90 से 100 ईस्वी में अन्तिम रूप मिला। यह यीशु को उस अनन्त वचन के रूप में प्रस्तुत करके शुरू होता है जो देहधारी हुआ। यह अपना उद्देश्य स्वयं बताता है कि पाठक विश्वास करें कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है, और उसके नाम से जीवन पाएँ।
यूहन्ना आरम्भ करता है, 'आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था', और कहता है कि वह वचन, जिसके द्वारा सब कुछ उत्पन्न हुआ, 'देहधारी हुआ और हमारे बीच में डेरा किया'; ईसाई इस वचन को यीशु, परमेश्वर का अनन्त पुत्र, मानते हैं। यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला गवाही देता है कि वह मसीह नहीं है, और यीशु को 'परमेश्वर का मेम्ना जो जगत का पाप उठा ले जाता है' कहता है। अन्द्रियास, शमौन पतरस, फिलिप्पुस और नतनएल पहले चेले बनते हैं।
आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था।
World English Bible: In the beginning was the Word, and the Word was with God, and the Word was God.
यही आदि में परमेश्वर के साथ था।
World English Bible: The same was in the beginning with God.
सब कुछ उसी के द्वारा उत्पन्न हुआ और जो कुछ उत्पन्न हुआ है, उसमें से कोई भी वस्तु उसके बिना उत्पन्न न हुई।
World English Bible: All things were made through him. Without him, nothing was made that has been made.
उसमें जीवन था; और वह जीवन मनुष्यों की ज्योति था।
World English Bible: In him was life, and the life was the light of men.
और ज्योति अंधकार में चमकती है; और अंधकार ने उसे ग्रहण न किया।
World English Bible: The light shines in the darkness, and the darkness hasn’t overcome it.
एक मनुष्य परमेश्वर की ओर से भेजा हुआ, जिसका नाम यूहन्ना था।
World English Bible: There came a man sent from God, whose name was John.
यह गवाही देने आया, कि ज्योति की गवाही दे, ताकि सब उसके द्वारा विश्वास लाएँ।
World English Bible: The same came as a witness, that he might testify about the light, that all might believe through him.
वह आप तो वह ज्योति न था, परन्तु उस ज्योति की गवाही देने के लिये आया था।
World English Bible: He was not the light, but was sent that he might testify about the light.
सच्ची ज्योति जो हर एक मनुष्य को प्रकाशित करती है, जगत में आनेवाली थी।
World English Bible: The true light that enlightens everyone was coming into the world.
वह जगत में था, और जगत उसके द्वारा उत्पन्न हुआ, और जगत ने उसे नहीं पहचाना।
World English Bible: He was in the world, and the world was made through him, and the world didn’t recognize him.
वह अपने घर में आया और उसके अपनों ने उसे ग्रहण नहीं किया।
World English Bible: He came to his own, and those who were his own didn’t receive him.
परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात् उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं
World English Bible: But as many as received him, to them he gave the right to become God’s children, to those who believe in his name:
वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं।
World English Bible: who were born, not of blood, nor of the will of the flesh, nor of the will of man, but of God.
और वचन देहधारी हुआ; और अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण होकर हमारे बीच में डेरा किया, और हमने उसकी ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा।
World English Bible: The Word became flesh and lived among us. We saw his glory, such glory as of the only born Son of the Father, full of grace and truth.
यूहन्ना ने उसके विषय में गवाही दी, और पुकारकर कहा, “यह वही है, जिसका मैंने वर्णन किया, कि जो मेरे बाद आ रहा है, वह मुझसे बढ़कर है, क्योंकि वह मुझसे पहले था।”
World English Bible: John testified about him. He cried out, saying, “This was he of whom I said, ‘He who comes after me has surpassed me, for he was before me.’”
क्योंकि उसकी परिपूर्णता से हम सब ने प्राप्त किया अर्थात् अनुग्रह पर अनुग्रह।
World English Bible: From his fullness we all received grace upon grace.
इसलिए कि व्यवस्था तो मूसा के द्वारा दी गई, परन्तु अनुग्रह और सच्चाई यीशु मसीह के द्वारा पहुँची।
World English Bible: For the law was given through Moses. Grace and truth were realized through Jesus Christ.
परमेश्वर को किसी ने कभी नहीं देखा, एकलौता पुत्र जो पिता की गोद में हैं, उसी ने उसे प्रगट किया।
World English Bible: No one has seen God at any time. The only born Son, who is in the bosom of the Father, has declared him.
यूहन्ना की गवाही यह है, कि जब यहूदियों ने यरूशलेम से याजकों और लेवियों को उससे यह पूछने के लिये भेजा, “तू कौन है?”
World English Bible: This is John’s testimony, when the Jews sent priests and Levites from Jerusalem to ask him, “Who are you?”
तो उसने यह मान लिया, और इन्कार नहीं किया, परन्तु मान लिया “मैं मसीह नहीं हूँ।”
World English Bible: He declared, and didn’t deny, but he declared, “I am not the Christ.”
तब उन्होंने उससे पूछा, “तो फिर कौन है? क्या तू एलिय्याह है?” उसने कहा, “मैं नहीं हूँ।” “तो क्या तू वह भविष्यद्वक्ता है?” उसने उत्तर दिया, “नहीं।”
World English Bible: They asked him, “What then? Are you Elijah?” He said, “I am not.” “Are you the prophet?” He answered, “No.”
तब उन्होंने उससे पूछा, “फिर तू है कौन? ताकि हम अपने भेजनेवालों को उत्तर दें। तू अपने विषय में क्या कहता है?”
World English Bible: They said therefore to him, “Who are you? Give us an answer to take back to those who sent us. What do you say about yourself?”
उसने कहा, “जैसा यशायाह भविष्यद्वक्ता ने कहा है, ‘मैं जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हूँ कि तुम प्रभु का मार्ग सीधा करो।’”
World English Bible: He said, “I am the voice of one crying in the wilderness, ‘Make straight the way of the Lord,’ as Isaiah the prophet said.”
ये फरीसियों की ओर से भेजे गए थे।
World English Bible: The ones who had been sent were from the Pharisees.
उन्होंने उससे यह प्रश्न पूछा, “यदि तू न मसीह है, और न एलिय्याह, और न वह भविष्यद्वक्ता है, तो फिर बपतिस्मा क्यों देता है?”
World English Bible: They asked him, “Why then do you baptize if you are not the Christ, nor Elijah, nor the prophet?”
यूहन्ना ने उनको उत्तर दिया, “मैं तो जल से बपतिस्मा देता हूँ, परन्तु तुम्हारे बीच में एक व्यक्ति खड़ा है, जिसे तुम नहीं जानते।
World English Bible: John answered them, “I baptize in water, but among you stands one whom you don’t know.
अर्थात् मेरे बाद आनेवाला है, जिसकी जूती का फीता मैं खोलने के योग्य नहीं।”
World English Bible: He is the one who comes after me, who is preferred before me, whose sandal strap I’m not worthy to loosen.”
ये बातें यरदन के पार बैतनिय्याह में हुईं, जहाँ यूहन्ना बपतिस्मा देता था।
World English Bible: These things were done in Bethany beyond the Jordan, where John was baptizing.
दूसरे दिन उसने यीशु को अपनी ओर आते देखकर कहा, “देखो, यह परमेश्वर का मेम्ना है, जो जगत के पाप हरता है।
World English Bible: The next day, he saw Jesus coming to him, and said, “Behold, the Lamb of God, who takes away the sin of the world!
यह वही है, जिसके विषय में मैंने कहा था, कि एक पुरुष मेरे पीछे आता है, जो मुझसे श्रेष्ठ है, क्योंकि वह मुझसे पहले था।
World English Bible: This is he of whom I said, ‘After me comes a man who is preferred before me, for he was before me.’
और मैं तो उसे पहचानता न था, परन्तु इसलिए मैं जल से बपतिस्मा देता हुआ आया, कि वह इस्राएल पर प्रगट हो जाए।”
World English Bible: I didn’t know him, but for this reason I came baptizing in water, that he would be revealed to Israel.”
और यूहन्ना ने यह गवाही दी, “मैंने आत्मा को कबूतर के रूप में आकाश से उतरते देखा है, और वह उस पर ठहर गया।
World English Bible: John testified, saying, “I have seen the Spirit descending like a dove out of heaven, and it remained on him.
और मैं तो उसे पहचानता नहीं था, परन्तु जिसने मुझे जल से बपतिस्मा देने को भेजा, उसी ने मुझसे कहा, ‘जिस पर तू आत्मा को उतरते और ठहरते देखे; वही पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देनेवाला है।’
World English Bible: I didn’t recognize him, but he who sent me to baptize in water said to me, ‘On whomever you will see the Spirit descending and remaining on him is he who baptizes in the Holy Spirit.’
और मैंने देखा, और गवाही दी है कि यही परमेश्वर का पुत्र है।”
World English Bible: I have seen and have testified that this is the Son of God.”
दूसरे दिन फिर यूहन्ना और उसके चेलों में से दो जन खड़े हुए थे।
World English Bible: Again, the next day, John was standing with two of his disciples,
और उसने यीशु पर जो जा रहा था, दृष्टि करके कहा, “देखो, यह परमेश्वर का मेम्ना है।”
World English Bible: and he looked at Jesus as he walked, and said, “Behold, the Lamb of God!”
तब वे दोनों चेले उसकी सुनकर यीशु के पीछे हो लिए।
World English Bible: The two disciples heard him speak, and they followed Jesus.
यीशु ने मुड़कर और उनको पीछे आते देखकर उनसे कहा, “तुम किसकी खोज में हो?” उन्होंने उससे कहा, “हे रब्बी, (अर्थात् हे गुरु), तू कहाँ रहता है?”
World English Bible: Jesus turned and saw them following, and said to them, “What are you looking for?” They said to him, “Rabbi” (which is to say, being interpreted, Teacher), “where are you staying?”
उसने उनसे कहा, “चलो, तो देख लोगे।” तब उन्होंने आकर उसके रहने का स्थान देखा, और उस दिन उसी के साथ रहे; और यह दसवें घंटे के लगभग था।
World English Bible: He said to them, “Come and see.” They came and saw where he was staying, and they stayed with him that day. It was about the tenth hour.
उन दोनों में से, जो यूहन्ना की बात सुनकर यीशु के पीछे हो लिए थे, एक शमौन पतरस का भाई अन्द्रियास था।
World English Bible: One of the two who heard John and followed him was Andrew, Simon Peter’s brother.
उसने पहले अपने सगे भाई शमौन से मिलकर उससे कहा, “हमको ख्रिस्त अर्थात् मसीह मिल गया।”
World English Bible: He first found his own brother, Simon, and said to him, “We have found the Messiah!” (which is, being interpreted, Christ).
वह उसे यीशु के पास लाया: यीशु ने उस पर दृष्टि करके कहा, “तू यूहन्ना का पुत्र शमौन है, तू कैफा अर्थात् पतरस कहलाएगा।”
World English Bible: He brought him to Jesus. Jesus looked at him and said, “You are Simon the son of Jonah. You shall be called Cephas” (which is by interpretation, Peter).
दूसरे दिन यीशु ने गलील को जाना चाहा, और फिलिप्पुस से मिलकर कहा, “मेरे पीछे हो ले।”
World English Bible: On the next day, he was determined to go out into Galilee, and he found Philip. Jesus said to him, “Follow me.”
फिलिप्पुस तो अन्द्रियास और पतरस के नगर बैतसैदा का निवासी था।
World English Bible: Now Philip was from Bethsaida, the city of Andrew and Peter.
फिलिप्पुस ने नतनएल से मिलकर उससे कहा, “जिसका वर्णन मूसा ने व्यवस्था में और भविष्यद्वक्ताओं ने किया है, वह हमको मिल गया; वह यूसुफ का पुत्र, यीशु नासरी है।”
World English Bible: Philip found Nathanael, and said to him, “We have found him of whom Moses in the law and also the prophets, wrote: Jesus of Nazareth, the son of Joseph.”
नतनएल ने उससे कहा, “क्या कोई अच्छी वस्तु भी नासरत से निकल सकती है?” फिलिप्पुस ने उससे कहा, “चलकर देख ले।”
World English Bible: Nathanael said to him, “Can any good thing come out of Nazareth?” Philip said to him, “Come and see.”
यीशु ने नतनएल को अपनी ओर आते देखकर उसके विषय में कहा, “देखो, यह सचमुच इस्राएली है: इसमें कपट नहीं।”
World English Bible: Jesus saw Nathanael coming to him, and said about him, “Behold, an Israelite indeed, in whom is no deceit!”
नतनएल ने उससे कहा, “तू मुझे कैसे जानता है?” यीशु ने उसको उत्तर दिया, “इससे पहले कि फिलिप्पुस ने तुझे बुलाया, जब तू अंजीर के पेड़ के तले था, तब मैंने तुझे देखा था।”
World English Bible: Nathanael said to him, “How do you know me?” Jesus answered him, “Before Philip called you, when you were under the fig tree, I saw you.”
नतनएल ने उसको उत्तर दिया, “हे रब्बी, तू परमेश्वर का पुत्र हे; तू इस्राएल का महाराजा है।”
World English Bible: Nathanael answered him, “Rabbi, you are the Son of God! You are King of Israel!”
यीशु ने उसको उत्तर दिया, “मैंने जो तुझ से कहा, कि मैंने तुझे अंजीर के पेड़ के तले देखा, क्या तू इसलिए विश्वास करता है? तू इससे भी बड़े-बड़े काम देखेगा।”
World English Bible: Jesus answered him, “Because I told you, ‘I saw you underneath the fig tree,’ do you believe? You will see greater things than these!”
फिर उससे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ कि तुम स्वर्ग को खुला हुआ, और परमेश्वर के स्वर्गदूतों को ऊपर जाते और मनुष्य के पुत्र के ऊपर उतरते देखोगे।”
World English Bible: He said to him, “Most certainly, I tell you all, hereafter you will see heaven opened, and the angels of God ascending and descending on the Son of Man.”
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .