इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
यह अध्याय संक्षेप में
सुगन्धित वस्तुएँ लेकर कब्र पर आनेवाली स्त्रियाँ उसे खाली पाती हैं, और चमकते वस्त्र पहने दो पुरुष पूछते हैं, 'तुम जीविते को मरे हुओं में क्यों ढूँढ़ती हो? वह यहाँ नहीं, परन्तु जी उठा है।' उसी दिन जी उठा यीशु इम्माऊस के मार्ग पर दो चेलों के साथ चलता है और उन्हें पवित्रशास्त्र समझाता है, और जब वह रोटी तोड़ता है तो वे उसे पहचान लेते हैं और कहते हैं, 'क्या हमारे मन में उत्तेजना उत्पन्न न हुई?' वह इकट्ठे चेलों को दर्शन देता है, उनके साथ खाता है, और बैतनिय्याह के पास उन्हें आशीष देते हुए स्वर्ग पर उठा लिया जाता है; ईसाई इसे स्वर्गारोहण कहते हैं।
परन्तु सप्ताह के पहले दिन बड़े भोर को वे उन सुगन्धित वस्तुओं को जो उन्होंने तैयार की थी, लेकर कब्र पर आईं।
World English Bible: But on the first day of the week, at early dawn, they and some others came to the tomb, bringing the spices which they had prepared.
तब पतरस उठकर कब्र पर दौड़ा गया, और झुककर केवल कपड़े पड़े देखे, और जो हुआ था, उससे अचम्भा करता हुआ, अपने घर चला गया।
World English Bible: But Peter got up and ran to the tomb. Stooping and looking in, he saw the strips of linen lying by themselves, and he departed to his home, wondering what had happened.
यह सुनकर, उनमें से क्लियुपास नामक एक व्यक्ति ने कहा, “क्या तू यरूशलेम में अकेला परदेशी है; जो नहीं जानता, कि इन दिनों में उसमें क्या-क्या हुआ है?”
World English Bible: One of them, named Cleopas, answered him, “Are you the only stranger in Jerusalem who doesn’t know the things which have happened there in these days?”
उसने उनसे पूछा, “कौन सी बातें?” उन्होंने उससे कहा, “यीशु नासरी के विषय में जो परमेश्वर और सब लोगों के निकट काम और वचन में सामर्थी भविष्यद्वक्ता था।
World English Bible: He said to them, “What things?” They said to him, “The things concerning Jesus the Nazarene, who was a prophet mighty in deed and word before God and all the people;
परन्तु हमें आशा थी, कि यही इस्राएल को छुटकारा देगा, और इन सब बातों के सिवाय इस घटना को हुए तीसरा दिन है।
World English Bible: But we were hoping that it was he who would redeem Israel. Yes, and besides all this, it is now the third day since these things happened.
उन्होंने आपस में कहा, “जब वह मार्ग में हम से बातें करता था, और पवित्रशास्त्र का अर्थ हमें समझाता था, तो क्या हमारे मन में उत्तेजना न उत्पन्न हुई?”
World English Bible: They said to one another, “Weren’t our hearts burning within us while he spoke to us along the way, and while he opened the Scriptures to us?”
मेरे हाथ और मेरे पाँव को देखो, कि मैं वहीं हूँ; मुझे छूकर देखो; क्योंकि आत्मा के हड्डी माँस नहीं होता जैसा मुझ में देखते हो।”
World English Bible: See my hands and my feet, that it is truly me. Touch me and see, for a spirit doesn’t have flesh and bones, as you see that I have.”
फिर उसने उनसे कहा, “ये मेरी वे बातें हैं, जो मैंने तुम्हारे साथ रहते हुए, तुम से कही थीं, कि अवश्य है, कि जितनी बातें मूसा की व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं और भजनों की पुस्तकों में, मेरे विषय में लिखी हैं, सब पूरी हों।”
World English Bible: He said to them, “This is what I told you while I was still with you, that all things which are written in the law of Moses, the prophets, and the psalms concerning me must be fulfilled.”
और जिसकी प्रतिज्ञा मेरे पिता ने की है, मैं उसको तुम पर उतारूँगा और जब तक स्वर्ग से सामर्थ्य न पाओ, तब तक तुम इसी नगर में ठहरे रहो।”
World English Bible: Behold, I send out the promise of my Father on you. But wait in the city of Jerusalem until you are clothed with power from on high.”
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।