बाइबल · यूहन्ना · अध्याय 7

यूहन्ना 7

झोपड़ियों के पर्व में

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

यीशु झोपड़ियों के पर्व के लिए चुपचाप यरूशलेम जाता है और मन्दिर में उपदेश देता है, जबकि लोग इस पर विवाद करते हैं कि क्या वह मसीह है, और कुछ अगुवे उसे पकड़ना चाहते हैं। पर्व के अन्तिम बड़े दिन वह पुकारकर कहता है, 'यदि कोई प्यासा हो तो मेरे पास आकर पीए', जिसे यूहन्ना दिए जानेवाले आत्मा से जोड़ता है। उसे पकड़ने भेजे गए सिपाही लौटकर कहते हैं, 'किसी मनुष्य ने कभी ऐसी बातें न कीं', और नीकुदेमुस कहता है कि व्यवस्था के अनुसार पहले उचित सुनवाई होनी चाहिए।

इन बातों के बाद यीशु गलील में फिरता रहा, क्योंकि यहूदी उसे मार डालने का यत्न कर रहे थे, इसलिए वह यहूदिया में फिरना न चाहता था।

World English Bible: After these things, Jesus was walking in Galilee, for he wouldn’t walk in Judea, because the Jews sought to kill him.

और यहूदियों का झोपड़ियों का पर्व निकट था।

World English Bible: Now the feast of the Jews, the Feast of Booths, was at hand.

इसलिए उसके भाइयों ने उससे कहा, “यहाँ से कूच करके यहूदिया में चला जा, कि जो काम तू करता है, उन्हें तेरे चेले भी देखें।

World English Bible: His brothers therefore said to him, “Depart from here and go into Judea, that your disciples also may see your works which you do.

क्योंकि ऐसा कोई न होगा जो प्रसिद्ध होना चाहे, और छिपकर काम करे: यदि तू यह काम करता है, तो अपने आपको जगत पर प्रगट कर।”

World English Bible: For no one does anything in secret while he seeks to be known openly. If you do these things, reveal yourself to the world.”

क्योंकि उसके भाई भी उस पर विश्वास नहीं करते थे।

World English Bible: For even his brothers didn’t believe in him.

तब यीशु ने उनसे कहा, “मेरा समय अभी नहीं आया; परन्तु तुम्हारे लिये सब समय है।

World English Bible: Jesus therefore said to them, “My time has not yet come, but your time is always ready.

जगत तुम से बैर नहीं कर सकता, परन्तु वह मुझसे बैर करता है, क्योंकि मैं उसके विरोध में यह गवाही देता हूँ, कि उसके काम बुरे हैं।

World English Bible: The world can’t hate you, but it hates me, because I testify about it, that its works are evil.

तुम पर्व में जाओ; मैं अभी इस पर्व में नहीं जाता, क्योंकि अभी तक मेरा समय पूरा नहीं हुआ।”

World English Bible: You go up to the feast. I am not yet going up to this feast, because my time is not yet fulfilled.”

वह उनसे ये बातें कहकर गलील ही में रह गया।

World English Bible: Having said these things to them, he stayed in Galilee.

परन्तु जब उसके भाई पर्व में चले गए, तो वह आप ही प्रगट में नहीं, परन्तु मानो गुप्त होकर गया।

World English Bible: But when his brothers had gone up to the feast, then he also went up, not publicly, but as it were in secret.

यहूदी पर्व में उसे यह कहकर ढूँढ़ने लगे कि “वह कहाँ है?”

World English Bible: The Jews therefore sought him at the feast, and said, “Where is he?”

और लोगों में उसके विषय चुपके-चुपके बहुत सी बातें हुईं: कितने कहते थे, “वह भला मनुष्य है।” और कितने कहते थे, “नहीं, वह लोगों को भरमाता है।”

World English Bible: There was much murmuring among the multitudes concerning him. Some said, “He is a good man.” Others said, “Not so, but he leads the multitude astray.”

तो भी यहूदियों के भय के मारे कोई व्यक्ति उसके विषय में खुलकर नहीं बोलता था।

World English Bible: Yet no one spoke openly of him for fear of the Jews.

और जब पर्व के आधे दिन बीत गए; तो यीशु मन्दिर में जाकर उपदेश करने लगा।

World English Bible: But when it was now the middle of the feast, Jesus went up into the temple and taught.

तब यहूदियों ने अचम्भा करके कहा, “इसे बिन पढ़े विद्या कैसे आ गई?”

World English Bible: The Jews therefore marveled, saying, “How does this man know letters, having never been educated?”

यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मेरा उपदेश मेरा नहीं, परन्तु मेरे भेजनेवाले का है।

World English Bible: Jesus therefore answered them, “My teaching is not mine, but his who sent me.

यदि कोई उसकी इच्छा पर चलना चाहे, तो वह इस उपदेश के विषय में जान जाएगा कि वह परमेश्वर की ओर से है, या मैं अपनी ओर से कहता हूँ।

World English Bible: If anyone desires to do his will, he will know about the teaching, whether it is from God or if I am speaking from myself.

जो अपनी ओर से कुछ कहता है, वह अपनी ही बढ़ाई चाहता है; परन्तु जो अपने भेजनेवाले की बड़ाई चाहता है वही सच्चा है, और उसमें अधर्म नहीं।

World English Bible: He who speaks from himself seeks his own glory, but he who seeks the glory of him who sent him is true, and no unrighteousness is in him.

क्या मूसा ने तुम्हें व्यवस्था नहीं दी? तो भी तुम में से कोई व्यवस्था पर नहीं चलता। तुम क्यों मुझे मार डालना चाहते हो?”

World English Bible: Didn’t Moses give you the law, and yet none of you keeps the law? Why do you seek to kill me?”

लोगों ने उत्तर दिया; “तुझ में दुष्टात्मा है! कौन तुझे मार डालना चाहता है?”

World English Bible: The multitude answered, “You have a demon! Who seeks to kill you?”

यीशु ने उनको उत्तर दिया, “मैंने एक काम किया, और तुम सब अचम्भा करते हो।

World English Bible: Jesus answered them, “I did one work and you all marvel because of it.

इसी कारण मूसा ने तुम्हें खतने की आज्ञा दी है, यह नहीं कि वह मूसा की ओर से है परन्तु पूर्वजों से चली आई है, और तुम सब्त के दिन को मनुष्य का खतना करते हो।

World English Bible: Moses has given you circumcision (not that it is of Moses, but of the fathers), and on the Sabbath you circumcise a boy.

जब सब्त के दिन मनुष्य का खतना किया जाता है ताकि मूसा की व्यवस्था की आज्ञा टल न जाए, तो तुम मुझ पर क्यों इसलिए क्रोध करते हो, कि मैंने सब्त के दिन एक मनुष्य को पूरी रीति से चंगा किया।

World English Bible: If a boy receives circumcision on the Sabbath, that the law of Moses may not be broken, are you angry with me because I made a man completely healthy on the Sabbath?

मुँह देखकर न्याय न करो, परन्तु ठीक-ठीक न्याय करो।”

World English Bible: Don’t judge according to appearance, but judge righteous judgment.”

तब कितने यरूशलेमवासी कहने लगे, “क्या यह वह नहीं, जिसके मार डालने का प्रयत्न किया जा रहा है?

World English Bible: Therefore some of them of Jerusalem said, “Isn’t this he whom they seek to kill?

परन्तु देखो, वह तो खुल्लमखुल्ला बातें करता है और कोई उससे कुछ नहीं कहता; क्या सम्भव है कि सरदारों ने सच-सच जान लिया है; कि यही मसीह है?

World English Bible: Behold, he speaks openly, and they say nothing to him. Can it be that the rulers indeed know that this is truly the Christ?

इसको तो हम जानते हैं, कि यह कहाँ का है; परन्तु मसीह जब आएगा, तो कोई न जानेगा कि वह कहाँ का है।”

World English Bible: However, we know where this man comes from, but when the Christ comes, no one will know where he comes from.”

तब यीशु ने मन्दिर में उपदेश देते हुए पुकारके कहा, “तुम मुझे जानते हो और यह भी जानते हो कि मैं कहाँ का हूँ। मैं तो आप से नहीं आया परन्तु मेरा भेजनेवाला सच्चा है, उसको तुम नहीं जानते।

World English Bible: Jesus therefore cried out in the temple, teaching and saying, “You both know me, and know where I am from. I have not come of myself, but he who sent me is true, whom you don’t know.

मैं उसे जानता हूँ; क्योंकि मैं उसकी ओर से हूँ और उसी ने मुझे भेजा है।”

World English Bible: I know him, because I am from him, and he sent me.”

इस पर उन्होंने उसे पकड़ना चाहा तो भी किसी ने उस पर हाथ न डाला, क्योंकि उसका समय अब तक न आया था।

World English Bible: They sought therefore to take him; but no one laid a hand on him, because his hour had not yet come.

और भीड़ में से बहुतों ने उस पर विश्वास किया, और कहने लगे, “मसीह जब आएगा, तो क्या इससे अधिक चिन्हों को दिखाएगा जो इसने दिखाए?”

World English Bible: But of the multitude, many believed in him. They said, “When the Christ comes, he won’t do more signs than those which this man has done, will he?”

फरीसियों ने लोगों को उसके विषय में ये बातें चुपके-चुपके करते सुना; और प्रधान याजकों और फरीसियों ने उसे पकड़ने को सिपाही भेजे।

World English Bible: The Pharisees heard the multitude murmuring these things concerning him, and the chief priests and the Pharisees sent officers to arrest him.

इस पर यीशु ने कहा, “मैं थोड़ी देर तक और तुम्हारे साथ हूँ; तब अपने भेजनेवाले के पास चला जाऊँगा।

World English Bible: Then Jesus said, “I will be with you a little while longer, then I go to him who sent me.

तुम मुझे ढूँढ़ोगे, परन्तु नहीं पाओगे; और जहाँ मैं हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते।”

World English Bible: You will seek me and won’t find me. You can’t come where I am.”

यहूदियों ने आपस में कहा, “यह कहाँ जाएगा कि हम इसे न पाएँगे? क्या वह उन यहूदियों के पास जाएगा जो यूनानियों में तितर-बितर होकर रहते हैं, और यूनानियों को भी उपदेश देगा?

World English Bible: The Jews therefore said among themselves, “Where will this man go that we won’t find him? Will he go to the Dispersion among the Greeks and teach the Greeks?

यह क्या बात है जो उसने कही, कि ‘तुम मुझे ढूँढ़ोगे, परन्तु न पाओगे: और जहाँ मैं हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते’?”

World English Bible: What is this word that he said, ‘You will seek me, and won’t find me;’ and ‘Where I am, you can’t come’?”

फिर पर्व के अन्तिम दिन, जो मुख्य दिन है, यीशु खड़ा हुआ और पुकारकर कहा, “यदि कोई प्यासा हो तो मेरे पास आए और पीए।

World English Bible: Now on the last and greatest day of the feast, Jesus stood and cried out, “If anyone is thirsty, let him come to me and drink!

जो मुझ पर विश्वास करेगा, जैसा पवित्रशास्त्र में आया है, ‘उसके हृदय में से जीवन के जल की नदियाँ बह निकलेंगी।’”

World English Bible: He who believes in me, as the Scripture has said, from within him will flow rivers of living water.”

उसने यह वचन उस आत्मा के विषय में कहा, जिसे उस पर विश्वास करनेवाले पाने पर थे; क्योंकि आत्मा अब तक न उतरा था, क्योंकि यीशु अब तक अपनी महिमा को न पहुँचा था।

World English Bible: But he said this about the Spirit, which those believing in him were to receive. For the Holy Spirit was not yet given, because Jesus wasn’t yet glorified.

तब भीड़ में से किसी किसी ने ये बातें सुनकर कहा, “सचमुच यही वह भविष्यद्वक्ता है।”

World English Bible: Many of the multitude therefore, when they heard these words, said, “This is truly the prophet.”

औरों ने कहा, “यह मसीह है,” परन्तु किसी ने कहा, “क्यों? क्या मसीह गलील से आएगा?

World English Bible: Others said, “This is the Christ.” But some said, “What, does the Christ come out of Galilee?

क्या पवित्रशास्त्र में नहीं लिखा कि मसीह दाऊद के वंश से और बैतलहम गाँव से आएगा, जहाँ दाऊद रहता था?”

World English Bible: Hasn’t the Scripture said that the Christ comes of the offspring of David, and from Bethlehem, the village where David was?”

अतः उसके कारण लोगों में फूट पड़ी।

World English Bible: So a division arose in the multitude because of him.

उनमें से कितने उसे पकड़ना चाहते थे, परन्तु किसी ने उस पर हाथ न डाला।

World English Bible: Some of them would have arrested him, but no one laid hands on him.

तब सिपाही प्रधान याजकों और फरीसियों के पास आए, और उन्होंने उनसे कहा, “तुम उसे क्यों नहीं लाए?”

World English Bible: The officers therefore came to the chief priests and Pharisees; and they said to them, “Why didn’t you bring him?”

सिपाहियों ने उत्तर दिया, “किसी मनुष्य ने कभी ऐसी बातें न की।”

World English Bible: The officers answered, “No man ever spoke like this man!”

फरीसियों ने उनको उत्तर दिया, “क्या तुम भी भरमाए गए हो?

World English Bible: The Pharisees therefore answered them, “You aren’t also led astray, are you?

क्या शासकों या फरीसियों में से किसी ने भी उस पर विश्वास किया है?

World English Bible: Have any of the rulers or any of the Pharisees believed in him?

परन्तु ये लोग जो व्यवस्था नहीं जानते, श्रापित हैं।”

World English Bible: But this multitude that doesn’t know the law is cursed.”

नीकुदेमुस ने, (जो पहले उसके पास आया था और उनमें से एक था), उनसे कहा,

World English Bible: Nicodemus (he who came to him by night, being one of them) said to them,

“क्या हमारी व्यवस्था किसी व्यक्ति को जब तक पहले उसकी सुनकर जान न ले कि वह क्या करता है; दोषी ठहराती है?”

World English Bible: “Does our law judge a man unless it first hears from him personally and knows what he does?”

उन्होंने उसे उत्तर दिया, “क्या तू भी गलील का है? ढूँढ़ और देख, कि गलील से कोई भविष्यद्वक्ता प्रगट नहीं होने का।”

World English Bible: They answered him, “Are you also from Galilee? Search and see that no prophet has arisen out of Galilee.”

तब सब कोई अपने-अपने घर चले गए।

World English Bible: Everyone went to his own house,

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.