वह यरीहो में प्रवेश करके जा रहा था।
World English Bible: He entered and was passing through Jericho.
बाइबल · लूका · अध्याय 19
जक्कई और यरूशलेम में प्रवेश
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
यरीहो में चुंगी लेनेवालों का धनी सरदार जक्कई यीशु को देखने के लिए गूलर के पेड़ पर चढ़ता है, और यीशु स्वयं उसके घर आने की बात कहता है; जक्कई वचन देता है कि वह अपनी आधी सम्पत्ति कंगालों को देगा और जिससे अन्याय से कुछ लिया है उसे चौगुना लौटाएगा, और यीशु कहता है, 'मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूँढ़ने और उनका उद्धार करने आया है।' यीशु उन दासों का दृष्टान्त सुनाता है जिन्हें धन सौंपा गया था, फिर यरूशलेम में प्रवेश करता है जबकि उसके चेले परमेश्वर की स्तुति करते हैं। वह नगर पर रोता है और मन्दिर से बेचनेवालों को निकाल देता है।
वह यरीहो में प्रवेश करके जा रहा था।
World English Bible: He entered and was passing through Jericho.
वहाँ जक्कई नामक एक मनुष्य था, जो चुंगी लेनेवालों का सरदार और धनी था।
World English Bible: There was a man named Zacchaeus. He was a chief tax collector, and he was rich.
वह यीशु को देखना चाहता था कि वह कौन सा है? परन्तु भीड़ के कारण देख न सकता था। क्योंकि वह नाटा था।
World English Bible: He was trying to see who Jesus was, and couldn’t because of the crowd, because he was short.
तब उसको देखने के लिये वह आगे दौड़कर एक गूलर के पेड़ पर चढ़ गया, क्योंकि यीशु उसी मार्ग से जानेवाला था।
World English Bible: He ran on ahead and climbed up into a sycamore tree to see him, for he was going to pass that way.
जब यीशु उस जगह पहुँचा, तो ऊपर दृष्टि करके उससे कहा, “हे जक्कई, झट उतर आ; क्योंकि आज मुझे तेरे घर में रहना अवश्य है।”
World English Bible: When Jesus came to the place, he looked up and saw him, and said to him, “Zacchaeus, hurry and come down, for today I must stay at your house.”
वह तुरन्त उतरकर आनन्द से उसे अपने घर को ले गया।
World English Bible: He hurried, came down, and received him joyfully.
यह देखकर सब लोग कुड़कुड़ाकर कहने लगे, “वह तो एक पापी मनुष्य के यहाँ गया है।”
World English Bible: When they saw it, they all murmured, saying, “He has gone in to lodge with a man who is a sinner.”
जक्कई ने खड़े होकर प्रभु से कहा, “हे प्रभु, देख, मैं अपनी आधी सम्पत्ति कंगालों को देता हूँ, और यदि किसी का कुछ भी अन्याय करके ले लिया है तो उसे चौगुना फेर देता हूँ।”
World English Bible: Zacchaeus stood and said to the Lord, “Behold, Lord, half of my goods I give to the poor. If I have wrongfully exacted anything of anyone, I restore four times as much.”
तब यीशु ने उससे कहा, “आज इस घर में उद्धार आया है, इसलिए कि यह भी अब्राहम का एक पुत्र है।
World English Bible: Jesus said to him, “Today, salvation has come to this house, because he also is a son of Abraham.
क्योंकि मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूँढ़ने और उनका उद्धार करने आया है।”
World English Bible: For the Son of Man came to seek and to save that which was lost.”
जब वे ये बातें सुन रहे थे, तो उसने एक दृष्टान्त कहा, इसलिए कि वह यरूशलेम के निकट था, और वे समझते थे, कि परमेश्वर का राज्य अभी प्रगट होनेवाला है।
World English Bible: As they heard these things, he went on and told a parable, because he was near Jerusalem, and they supposed that God’s Kingdom would be revealed immediately.
अतः उसने कहा, “एक धनी मनुष्य दूर देश को चला ताकि राजपद पाकर लौट आए।
World English Bible: He said therefore, “A certain nobleman went into a far country to receive for himself a kingdom and to return.
और उसने अपने दासों में से दस को बुलाकर उन्हें दस मुहरें दीं, और उनसे कहा, ‘मेरे लौट आने तक लेन-देन करना।’
World English Bible: He called ten servants of his and gave them ten mina coins, and told them, ‘Conduct business until I come.’
परन्तु उसके नगर के रहनेवाले उससे बैर रखते थे, और उसके पीछे दूतों के द्वारा कहला भेजा, कि हम नहीं चाहते, कि यह हम पर राज्य करे।
World English Bible: But his citizens hated him, and sent an envoy after him, saying, ‘We don’t want this man to reign over us.’
“जब वह राजपद पाकर लौट आया, तो ऐसा हुआ कि उसने अपने दासों को जिन्हें रोकड़ दी थी, अपने पास बुलवाया ताकि मालूम करे कि उन्होंने लेन-देन से क्या-क्या कमाया।
World English Bible: “When he had come back again, having received the kingdom, he commanded these servants, to whom he had given the money, to be called to him, that he might know what they had gained by conducting business.
तब पहले ने आकर कहा, ‘हे स्वामी, तेरे मुहर से दस और मुहरें कमाई हैं।’
World English Bible: The first came before him, saying, ‘Lord, your mina has made ten more minas.’
उसने उससे कहा, ‘हे उत्तम दास, तू धन्य है, तू बहुत ही थोड़े में विश्वासयोग्य निकला अब दस नगरों का अधिकार रख।’
World English Bible: “He said to him, ‘Well done, you good servant! Because you were found faithful with very little, you shall have authority over ten cities.’
दूसरे ने आकर कहा, ‘हे स्वामी, तेरी मुहर से पाँच और मुहरें कमाई हैं।’
World English Bible: “The second came, saying, ‘Your mina, Lord, has made five minas.’
उसने उससे कहा, ‘तू भी पाँच नगरों पर अधिकार रख।’
World English Bible: “So he said to him, ‘And you are to be over five cities.’
तीसरे ने आकर कहा, ‘हे स्वामी, देख, तेरी मुहर यह है, जिसे मैंने अँगोछे में बाँध रखा था।
World English Bible: Another came, saying, ‘Lord, behold, your mina, which I kept laid away in a handkerchief,
क्योंकि मैं तुझ से डरता था, इसलिए कि तू कठोर मनुष्य है: जो तूने नहीं रखा उसे उठा लेता है, और जो तूने नहीं बोया, उसे काटता है।’
World English Bible: for I feared you, because you are an exacting man. You take up that which you didn’t lay down, and reap that which you didn’t sow.’
उसने उससे कहा, ‘हे दुष्ट दास, मैं तेरे ही मुँह से तुझे दोषी ठहराता हूँ। तू मुझे जानता था कि कठोर मनुष्य हूँ, जो मैंने नहीं रखा उसे उठा लेता, और जो मैंने नहीं बोया, उसे काटता हूँ;
World English Bible: “He said to him, ‘Out of your own mouth I will judge you, you wicked servant! You knew that I am an exacting man, taking up that which I didn’t lay down and reaping that which I didn’t sow.
तो तूने मेरे रुपये सर्राफों को क्यों नहीं रख दिए, कि मैं आकर ब्याज समेत ले लेता?’
World English Bible: Then why didn’t you deposit my money in the bank, and at my coming, I might have earned interest on it?’
और जो लोग निकट खड़े थे, उसने उनसे कहा, ‘वह मुहर उससे ले लो, और जिसके पास दस मुहरें हैं उसे दे दो।’
World English Bible: He said to those who stood by, ‘Take the mina away from him and give it to him who has the ten minas.’
उन्होंने उससे कहा, ‘हे स्वामी, उसके पास दस मुहरें तो हैं।’
World English Bible: “They said to him, ‘Lord, he has ten minas!’
‘मैं तुम से कहता हूँ, कि जिसके पास है, उसे और दिया जाएगा; और जिसके पास नहीं, उससे वह भी जो उसके पास है ले लिया जाएगा।
World English Bible: ‘For I tell you that to everyone who has, will more be given; but from him who doesn’t have, even that which he has will be taken away from him.
परन्तु मेरे उन बैरियों को जो नहीं चाहते थे कि मैं उन पर राज्य करूँ, उनको यहाँ लाकर मेरे सामने मार डालो।’”
World English Bible: But bring those enemies of mine who didn’t want me to reign over them here, and kill them before me.’”
ये बातें कहकर वह यरूशलेम की ओर उनके आगे-आगे चला।
World English Bible: Having said these things, he went on ahead, going up to Jerusalem.
और जब वह जैतून नाम पहाड़ पर बैतफगे और बैतनिय्याह के पास पहुँचा, तो उसने अपने चेलों में से दो को यह कहकर भेजा,
World English Bible: When he came near to Bethsphage and Bethany, at the mountain that is called Olivet, he sent two of his disciples,
“सामने के गाँव में जाओ, और उसमें पहुँचते ही एक गदही का बच्चा जिस पर कभी कोई सवार नहीं हुआ, बन्धा हुआ तुम्हें मिलेगा, उसे खोलकर लाओ।
World English Bible: saying, “Go your way into the village on the other side, in which, as you enter, you will find a colt tied, which no man has ever sat upon. Untie it and bring it.
और यदि कोई तुम से पूछे, कि क्यों खोलते हो, तो यह कह देना, कि प्रभु को इसकी जरूरत है।”
World English Bible: If anyone asks you, ‘Why are you untying it?’ say to him: ‘The Lord needs it.’”
जो भेजे गए थे, उन्होंने जाकर जैसा उसने उनसे कहा था, वैसा ही पाया।
World English Bible: Those who were sent went away and found things just as he had told them.
जब वे गदहे के बच्चे को खोल रहे थे, तो उसके मालिकों ने उनसे पूछा, “इस बच्चे को क्यों खोलते हो?”
World English Bible: As they were untying the colt, its owners said to them, “Why are you untying the colt?”
उन्होंने कहा, “प्रभु को इसकी जरूरत है।”
World English Bible: They said, “The Lord needs it.”
वे उसको यीशु के पास ले आए और अपने कपड़े उस बच्चे पर डालकर यीशु को उस पर बैठा दिया।
World English Bible: Then they brought it to Jesus. They threw their cloaks on the colt and sat Jesus on them.
जब वह जा रहा था, तो वे अपने कपड़े मार्ग में बिछाते जाते थे।
World English Bible: As he went, they spread their cloaks on the road.
और निकट आते हुए जब वह जैतून पहाड़ की ढलान पर पहुँचा, तो चेलों की सारी मण्डली उन सब सामर्थ्य के कामों के कारण जो उन्होंने देखे थे, आनन्दित होकर बड़े शब्द से परमेश्वर की स्तुति करने लगी:
World English Bible: As he was now getting near, at the descent of the Mount of Olives, the whole multitude of the disciples began to rejoice and praise God with a loud voice for all the mighty works which they had seen,
“धन्य है वह राजा, जो प्रभु के नाम से आता है! स्वर्ग में शान्ति और आकाश में महिमा हो!”
World English Bible: saying, “Blessed is the King who comes in the name of the Lord! Peace in heaven, and glory in the highest!”
तब भीड़ में से कितने फरीसी उससे कहने लगे, “हे गुरु, अपने चेलों को डाँट।”
World English Bible: Some of the Pharisees from the multitude said to him, “Teacher, rebuke your disciples!”
उसने उत्तर दिया, “मैं तुम में से कहता हूँ, यदि ये चुप रहें, तो पत्थर चिल्ला उठेंगे।”
World English Bible: He answered them, “I tell you that if these were silent, the stones would cry out.”
जब वह निकट आया तो नगर को देखकर उस पर रोया।
World English Bible: When he came near, he saw the city and wept over it,
और कहा, “क्या ही भला होता, कि तू; हाँ, तू ही, इसी दिन में कुशल की बातें जानता, परन्तु अब वे तेरी आँखों से छिप गई हैं।
World English Bible: saying, “If you, even you, had known today the things which belong to your peace! But now, they are hidden from your eyes.
क्योंकि वे दिन तुझ पर आएँगे कि तेरे बैरी मोर्चा बाँधकर तुझे घेर लेंगे, और चारों ओर से तुझे दबाएँगे।
World English Bible: For the days will come on you when your enemies will throw up a barricade against you, surround you, hem you in on every side,
और तुझे और तेरे साथ तेरे बालकों को, मिट्टी में मिलाएँगे, और तुझ में पत्थर पर पत्थर भी न छोड़ेंगे; क्योंकि तूने वह अवसर जब तुझ पर कृपादृष्टि की गई न पहचाना।”
World English Bible: and will dash you and your children within you to the ground. They will not leave in you one stone on another, because you didn’t know the time of your visitation.”
तब वह मन्दिर में जाकर बेचनेवालों को बाहर निकालने लगा।
World English Bible: He entered into the temple and began to drive out those who bought and sold in it,
और उनसे कहा, “लिखा है; ‘मेरा घर प्रार्थना का घर होगा,’ परन्तु तुम ने उसे डाकुओं की खोह बना दिया है।”
World English Bible: saying to them, “It is written, ‘My house is a house of prayer,’ but you have made it a ‘den of robbers’!”
और वह प्रतिदिन मन्दिर में उपदेश देता था: और प्रधान याजक और शास्त्री और लोगों के प्रमुख उसे मार डालने का अवसर ढूँढ़ते थे।
World English Bible: He was teaching daily in the temple, but the chief priests, the scribes, and the leading men among the people sought to destroy him.
परन्तु कोई उपाय न निकाल सके; कि यह किस प्रकार करें, क्योंकि सब लोग बड़ी चाह से उसकी सुनते थे।
World English Bible: They couldn’t find what they might do, for all the people hung on to every word that he said.
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .