बाइबल · लूका · अध्याय 20

लूका 20

अधिकार के बारे में प्रश्न

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

मन्दिर में प्रधान याजक, शास्त्री और पुरनिए यीशु के अधिकार पर प्रश्न करते हैं, और वह उन किसानों का दृष्टान्त सुनाता है जो दाख की बारी के स्वामी के पुत्र को मार डालते हैं, और उस पत्थर के बारे में भजन का वचन कहता है जिसे राजमिस्त्रियों ने निकम्मा ठहराया। कैसर को कर देने के प्रश्न पर वह कहता है कि जो कैसर का है वह कैसर को, और जो परमेश्वर का है वह परमेश्वर को दो। पुनरुत्थान के बारे में सदूकियों को उत्तर देते हुए वह कहता है कि परमेश्वर 'मुर्दों का नहीं परन्तु जीवितों का परमेश्वर है, क्योंकि उसके निकट सब जीवित हैं', और आदर चाहने और विधवाओं का लाभ उठाने के विरुद्ध चेतावनी देता है।

एक दिन ऐसा हुआ कि जब वह मन्दिर में लोगों को उपदेश देता और सुसमाचार सुना रहा था, तो प्रधान याजक और शास्त्री, प्राचीनों के साथ पास आकर खड़े हुए।

World English Bible: On one of those days, as he was teaching the people in the temple and preaching the Good News, the priests and scribes came to him with the elders.

और कहने लगे, “हमें बता, तू इन कामों को किस अधिकार से करता है, और वह कौन है, जिसने तुझे यह अधिकार दिया है?”

World English Bible: They asked him, “Tell us: by what authority do you do these things? Or who is giving you this authority?”

उसने उनको उत्तर दिया, “मैं भी तुम से एक बात पूछता हूँ; मुझे बताओ

World English Bible: He answered them, “I also will ask you one question. Tell me:

यूहन्ना का बपतिस्मा स्वर्ग की ओर से था या मनुष्यों की ओर से था?”

World English Bible: the baptism of John, was it from heaven, or from men?”

तब वे आपस में कहने लगे, “यदि हम कहें, ‘स्वर्ग की ओर से,’ तो वह कहेगा; ‘फिर तुम ने उस पर विश्वास क्यों नहीं किया?’

World English Bible: They reasoned with themselves, saying, “If we say, ‘From heaven,’ he will say, ‘Why didn’t you believe him?’

और यदि हम कहें, ‘मनुष्यों की ओर से,’ तो सब लोग हमें पथराव करेंगे, क्योंकि वे सचमुच जानते हैं, कि यूहन्ना भविष्यद्वक्ता था।”

World English Bible: But if we say, ‘From men,’ all the people will stone us, for they are persuaded that John was a prophet.”

अतः उन्होंने उत्तर दिया, “हम नहीं जानते, कि वह किसकी ओर से था।”

World English Bible: They answered that they didn’t know where it was from.

यीशु ने उनसे कहा, “तो मैं भी तुम्हें नहीं बताता कि मैं ये काम किस अधिकार से करता हूँ।”

World English Bible: Jesus said to them, “Neither will I tell you by what authority I do these things.”

तब वह लोगों से यह दृष्टान्त कहने लगा, “किसी मनुष्य ने दाख की बारी लगाई, और किसानों को उसका ठेका दे दिया और बहुत दिनों के लिये परदेश चला गया।

World English Bible: He began to tell the people this parable: “A man planted a vineyard and rented it out to some farmers, and went into another country for a long time.

नियुक्त समय पर उसने किसानों के पास एक दास को भेजा, कि वे दाख की बारी के कुछ फलों का भाग उसे दें, पर किसानों ने उसे पीटकर खाली हाथ लौटा दिया।

World English Bible: At the proper season, he sent a servant to the farmers to collect his share of the fruit of the vineyard. But the farmers beat him and sent him away empty.

फिर उसने एक और दास को भेजा, ओर उन्होंने उसे भी पीटकर और उसका अपमान करके खाली हाथ लौटा दिया।

World English Bible: He sent yet another servant, and they also beat him and treated him shamefully, and sent him away empty.

फिर उसने तीसरा भेजा, और उन्होंने उसे भी घायल करके निकाल दिया।

World English Bible: He sent yet a third, and they also wounded him and threw him out.

तब दाख की बारी के स्वामी ने कहा, ‘मैं क्या करूँ? मैं अपने प्रिय पुत्र को भेजूँगा, क्या जाने वे उसका आदर करें।’

World English Bible: The lord of the vineyard said, ‘What shall I do? I will send my beloved son. It may be that seeing him, they will respect him.’

जब किसानों ने उसे देखा तो आपस में विचार करने लगे, ‘यह तो वारिस है; आओ, हम उसे मार डालें, कि विरासत हमारी हो जाए।’

World English Bible: “But when the farmers saw him, they reasoned among themselves, saying, ‘This is the heir. Come, let’s kill him, that the inheritance may be ours.’

और उन्होंने उसे दाख की बारी से बाहर निकालकर मार डाला: इसलिए दाख की बारी का स्वामी उनके साथ क्या करेगा?

World English Bible: Then they threw him out of the vineyard and killed him. What therefore will the lord of the vineyard do to them?

“वह आकर उन किसानों को नाश करेगा, और दाख की बारी दूसरों को सौंपेगा।” यह सुनकर उन्होंने कहा, “परमेश्वर ऐसा न करे।”

World English Bible: He will come and destroy these farmers, and will give the vineyard to others.” When they heard that, they said, “May that never be!”

उसने उनकी ओर देखकर कहा, “फिर यह क्या लिखा है: ‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने निकम्मा ठहराया था, वही कोने का सिरा हो गया।’

World English Bible: But he looked at them and said, “Then what is this that is written, ‘The stone which the builders rejected was made the chief cornerstone’?

“जो कोई उस पत्थर पर गिरेगा वह चकनाचूर हो जाएगा, और जिस पर वह गिरेगा, उसको पीस डालेगा।”

World English Bible: Everyone who falls on that stone will be broken to pieces, but it will crush whomever it falls on to dust.”

उसी घड़ी शास्त्रियों और प्रधान याजकों ने उसे पकड़ना चाहा, क्योंकि समझ गए थे, कि उसने उनके विरुद्ध दृष्टान्त कहा, परन्तु वे लोगों से डरे।

World English Bible: The chief priests and the scribes sought to lay hands on him that very hour, but they feared the people—for they knew he had spoken this parable against them.

और वे उसकी ताक में लगे और भेदिए भेजे, कि धर्मी का भेष धरकर उसकी कोई न कोई बात पकड़ें, कि उसे राज्यपाल के हाथ और अधिकार में सौंप दें।

World English Bible: They watched him and sent out spies, who pretended to be righteous, that they might trap him in something he said, so as to deliver him up to the power and authority of the governor.

उन्होंने उससे यह पूछा, “हे गुरु, हम जानते हैं कि तू ठीक कहता, और सिखाता भी है, और किसी का पक्षपात नहीं करता; वरन् परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से बताता है।

World English Bible: They asked him, “Teacher, we know that you say and teach what is right, and aren’t partial to anyone, but truly teach the way of God.

क्या हमें कैसर को कर देना उचित है, कि नहीं?”

World English Bible: Is it lawful for us to pay taxes to Caesar, or not?”

उसने उनकी चतुराई को ताड़कर उनसे कहा,

World English Bible: But he perceived their craftiness, and said to them, “Why do you test me?

“एक दीनार मुझे दिखाओ। इस पर किसकी छाप और नाम है?” उन्होंने कहा, “कैसर का।”

World English Bible: Show me a denarius. Whose image and inscription are on it?” They answered, “Caesar’s.”

उसने उनसे कहा, “तो जो कैसर का है, वह कैसर को दो और जो परमेश्वर का है, वह परमेश्वर को दो।”

World English Bible: He said to them, “Then give to Caesar the things that are Caesar’s, and to God the things that are God’s.”

वे लोगों के सामने उस बात को पकड़ न सके, वरन् उसके उत्तर से अचम्भित होकर चुप रह गए।

World English Bible: They weren’t able to trap him in his words before the people. They marveled at his answer and were silent.

फिर सदूकी जो कहते हैं, कि मरे हुओं का जी उठना है ही नहीं, उनमें से कुछ ने उसके पास आकर पूछा।

World English Bible: Some of the Sadducees came to him, those who deny that there is a resurrection.

“हे गुरु, मूसा ने हमारे लिये यह लिखा है, ‘यदि किसी का भाई अपनी पत्नी के रहते हुए बिना सन्तान मर जाए, तो उसका भाई उसकी पत्नी से विवाह कर ले, और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे।’

World English Bible: They asked him, “Teacher, Moses wrote to us that if a man’s brother dies having a wife, and he is childless, his brother should take the wife and raise up children for his brother.

अतः सात भाई थे, पहला भाई विवाह करके बिना सन्तान मर गया।

World English Bible: There were therefore seven brothers. The first took a wife, and died childless.

फिर दूसरे,

World English Bible: The second took her as wife, and he died childless.

और तीसरे ने भी उस स्त्री से विवाह कर लिया। इसी रीति से सातों बिना सन्तान मर गए।

World English Bible: The third took her, and likewise the seven all left no children, and died.

सब के पीछे वह स्त्री भी मर गई।

World English Bible: Afterward the woman also died.

अतः जी उठने पर वह उनमें से किसकी पत्नी होगी, क्योंकि वह सातों की पत्नी रह चुकी थी।”

World English Bible: Therefore in the resurrection whose wife of them will she be? For the seven had her as a wife.”

यीशु ने उनसे कहा, “इस युग के सन्तानों में तो विवाह-शादी होती है,

World English Bible: Jesus said to them, “The children of this age marry and are given in marriage.

पर जो लोग इस योग्य ठहरेंगे, की उस युग को और मरे हुओं में से जी उठना प्राप्त करें, उनमें विवाह-शादी न होगी।

World English Bible: But those who are considered worthy to attain to that age and the resurrection from the dead neither marry nor are given in marriage.

वे फिर मरने के भी नहीं; क्योंकि वे स्वर्गदूतों के समान होंगे, और पुनरुत्थान की सन्तान होने से परमेश्वर के भी सन्तान होंगे।

World English Bible: For they can’t die any more, for they are like the angels and are children of God, being children of the resurrection.

परन्तु इस बात को कि मरे हुए जी उठते हैं, मूसा ने भी झाड़ी की कथा में प्रगट की है, वह प्रभु को ‘अब्राहम का परमेश्वर, और इसहाक का परमेश्वर, और याकूब का परमेश्वर’ कहता है।

World English Bible: But that the dead are raised, even Moses showed at the bush, when he called the Lord ‘The God of Abraham, the God of Isaac, and the God of Jacob.’

परमेश्वर तो मुर्दों का नहीं परन्तु जीवितों का परमेश्वर है: क्योंकि उसके निकट सब जीवित हैं।”

World English Bible: Now he is not the God of the dead, but of the living, for all are alive to him.”

तब यह सुनकर शास्त्रियों में से कितनों ने कहा, “हे गुरु, तूने अच्छा कहा।”

World English Bible: Some of the scribes answered, “Teacher, you speak well.”

और उन्हें फिर उससे कुछ और पूछने का साहस न हुआ।

World English Bible: They didn’t dare to ask him any more questions.

फिर उसने उनसे पूछा, “मसीह को दाऊद की सन्तान कैसे कहते हैं?

World English Bible: He said to them, “Why do they say that the Christ is David’s son?

दाऊद आप भजन संहिता की पुस्तक में कहता है: ‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा, मेरे दाहिने बैठ,

World English Bible: David himself says in the book of Psalms, ‘The Lord said to my Lord, “Sit at my right hand,

जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पाँवों तले की चौकी न कर दूँ।’

World English Bible: until I make your enemies the footstool of your feet.”’

दाऊद तो उसे प्रभु कहता है; तो फिर वह उसकी सन्तान कैसे ठहरा?”

World English Bible: “David therefore calls him Lord, so how is he his son?”

जब सब लोग सुन रहे थे, तो उसने अपने चेलों से कहा।

World English Bible: In the hearing of all the people, he said to his disciples,

“शास्त्रियों से सावधान रहो, जिनको लम्बे-लम्बे वस्त्र पहने हुए फिरना अच्छा लगता है, और जिन्हें बाजारों में नमस्कार, और आराधनालयों में मुख्य आसन और भोज में मुख्य स्थान प्रिय लगते हैं।

World English Bible: “Beware of those scribes who like to walk in long robes, and love greetings in the marketplaces, the best seats in the synagogues, and the best places at feasts;

वे विधवाओं के घर खा जाते हैं, और दिखाने के लिये बड़ी देर तक प्रार्थना करते रहते हैं, ये बहुत ही दण्ड पाएँगे।”

World English Bible: who devour widows’ houses, and for a pretense make long prayers. These will receive greater condemnation.”

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.