इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
यह अध्याय संक्षेप में
सप्ताह के पहले दिन बड़े भोर मरियम मगदलीनी, याकूब की माता मरियम और सलोमी देखती हैं कि पत्थर लुढ़का हुआ है, और श्वेत वस्त्र पहने एक जवान उनसे कहता है, 'वह जी उठा है, वह यहाँ नहीं है।' काँपती और चकित होकर वे भाग जाती हैं और किसी से कुछ नहीं कहतीं; मरकुस की सबसे पुरानी ज्ञात हस्तलिपियाँ यहीं (16:8) समाप्त होती हैं। पद 9 से 20, जो अधिकांश बाद की हस्तलिपियों में मिलते हैं, जी उठे यीशु के दर्शन देने और चेलों को भेजने का वर्णन करते हैं; बहुत सी बाइबलें इन्हें एक टिप्पणी के साथ छापती हैं, और कैथोलिक और ऑर्थोडॉक्स कलीसियाएँ, तथा बहुत से प्रोटेस्टेंट, इन्हें पवित्रशास्त्र मानते हैं।
जब सब्त का दिन बीत गया, तो मरियम मगदलीनी, और याकूब की माता मरियम, और सलोमी ने सुगन्धित वस्तुएँ मोल लीं, कि आकर उस पर मलें।
World English Bible: When the Sabbath was past, Mary Magdalene, and Mary the mother of James, and Salome bought spices, that they might come and anoint him.
उसने उनसे कहा, “चकित मत हो, तुम यीशु नासरी को, जो क्रूस पर चढ़ाया गया था, ढूँढ़ती हो। वह जी उठा है, यहाँ नहीं है; देखो, यही वह स्थान है, जहाँ उन्होंने उसे रखा था।
World English Bible: He said to them, “Don’t be amazed. You seek Jesus, the Nazarene, who has been crucified. He has risen! He is not here. See the place where they laid him!
और वे निकलकर कब्र से भाग गईं; क्योंकि कँपकँपी और घबराहट उन पर छा गई थी। और उन्होंने किसी से कुछ न कहा, क्योंकि डरती थीं।
World English Bible: They went out, and fled from the tomb, for trembling and astonishment had come on them. They said nothing to anyone; for they were afraid.
सप्ताह के पहले दिन भोर होते ही वह जी उठकर पहले-पहल मरियम मगदलीनी को जिसमें से उसने सात दुष्टात्माएँ निकाली थीं, दिखाई दिया।
World English Bible: Now when he had risen early on the first day of the week, he appeared first to Mary Magdalene, from whom he had cast out seven demons.
पीछे वह उन ग्यारह चेलों को भी, जब वे भोजन करने बैठे थे दिखाई दिया, और उनके अविश्वास और मन की कठोरता पर उलाहना दिया, क्योंकि जिन्होंने उसके जी उठने के बाद उसे देखा था, इन्होंने उसका विश्वास न किया था।
World English Bible: Afterward he was revealed to the eleven themselves as they sat at the table; and he rebuked them for their unbelief and hardness of heart, because they didn’t believe those who had seen him after he had risen.
साँपों को उठा लेंगे, और यदि वे प्राणनाशक वस्तु भी पी जाएँ तो भी उनकी कुछ हानि न होगी; वे बीमारों पर हाथ रखेंगे, और वे चंगे हो जाएँगे।”
World English Bible: they will take up serpents; and if they drink any deadly thing, it will in no way hurt them; they will lay hands on the sick, and they will recover.”
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।