इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
यह अध्याय संक्षेप में
प्रधान याजक यीशु को रोमी राज्यपाल पिलातुस के पास ले जाते हैं, जो बरअब्बा को छोड़ देता है और भीड़ को प्रसन्न करने के लिए यीशु को कोड़े लगवाकर क्रूस पर चढ़ाने के लिए सौंप देता है; क्रूस की मृत्यु रोमी दण्ड था। सिपाही उसका ठट्ठा करते हैं, कुरेनी शमौन से उसका क्रूस उठवाया जाता है, और गुलगुता पर यीशु पुकारता है, 'इलोई, इलोई, लमा शबक्तनी?', अर्थात् 'हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?' उसकी मृत्यु पर मन्दिर का परदा फट जाता है, एक सूबेदार कहता है, 'सचमुच यह मनुष्य परमेश्वर का पुत्र था!', उसके साथ चलनेवाली स्त्रियाँ दूर से देखती हैं, और अरिमतिया का यूसुफ उसे चट्टान में खोदी गई कब्र में रखता है।
और भोर होते ही तुरन्त प्रधान याजकों, प्राचीनों, और शास्त्रियों ने वरन् सारी महासभा ने सलाह करके यीशु को बन्धवाया, और उसे ले जाकर पिलातुस के हाथ सौंप दिया।
World English Bible: Immediately in the morning the chief priests, with the elders, scribes, and the whole council, held a consultation, bound Jesus, carried him away, and delivered him up to Pilate.
तब पिलातुस ने भीड़ को प्रसन्न करने की इच्छा से, बरअब्बा को उनके लिये छोड़ दिया, और यीशु को कोड़े लगवाकर सौंप दिया, कि क्रूस पर चढ़ाया जाए।
World English Bible: Pilate, wishing to please the multitude, released Barabbas to them, and handed over Jesus, when he had flogged him, to be crucified.
सिकन्दर और रूफुस का पिता शमौन नामक एक कुरेनी मनुष्य, जो गाँव से आ रहा था उधर से निकला; उन्होंने उसे बेगार में पकड़ा कि उसका क्रूस उठा ले चले।
World English Bible: They compelled one passing by, coming from the country, Simon of Cyrene, the father of Alexander and Rufus, to go with them that he might bear his cross.
इस्राएल का राजा, मसीह, अब क्रूस पर से उतर आए कि हम देखकर विश्वास करें।” और जो उसके साथ क्रूसों पर चढ़ाए गए थे, वे भी उसकी निन्दा करते थे।
World English Bible: Let the Christ, the King of Israel, now come down from the cross, that we may see and believe him.” Those who were crucified with him also insulted him.
तीसरे पहर यीशु ने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “इलोई, इलोई, लमा शबक्तनी?” जिसका अर्थ है, “हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?”
World English Bible: At the ninth hour Jesus cried with a loud voice, saying, “Eloi, Eloi, lama sabachthani?” which is, being interpreted, “My God, my God, why have you forsaken me?”
और एक ने दौड़कर पनसोख्ता को सिरके में डुबोया, और सरकण्डे पर रखकर उसे चुसाया, और कहा, “ठहर जाओ; देखें, एलिय्याह उसे उतारने के लिये आता है कि नहीं।”
World English Bible: One ran, and filling a sponge full of vinegar, put it on a reed and gave it to him to drink, saying, “Let him be. Let’s see whether Elijah comes to take him down.”
जो सूबेदार उसके सामने खड़ा था, जब उसे यूँ चिल्लाकर प्राण छोड़ते हुए देखा, तो उसने कहा, “सचमुच यह मनुष्य, परमेश्वर का पुत्र था!”
World English Bible: When the centurion, who stood by opposite him, saw that he cried out like this and breathed his last, he said, “Truly this man was the Son of God!”
कई स्त्रियाँ भी दूर से देख रही थीं: उनमें मरियम मगदलीनी, और छोटे याकूब और योसेस की माता मरियम, और सलोमी थीं।
World English Bible: There were also women watching from afar, among whom were both Mary Magdalene and Mary the mother of James the less and of Joses, and Salome;
अरिमतियाह का रहनेवाला यूसुफ आया, जो प्रतिष्ठित मंत्री और आप भी परमेश्वर के राज्य की प्रतीक्षा में था। वह साहस करके पिलातुस के पास गया और यीशु का शव माँगा।
World English Bible: Joseph of Arimathaea, a prominent council member who also himself was looking for God’s Kingdom, came. He boldly went in to Pilate, and asked for Jesus’ body.
तब उसने एक मलमल की चादर मोल ली, और शव को उतारकर उस चादर में लपेटा, और एक कब्र में जो चट्टान में खोदी गई थी रखा, और कब्र के द्वार पर एक पत्थर लुढ़का दिया।
World English Bible: He bought a linen cloth, and taking him down, wound him in the linen cloth and laid him in a tomb which had been cut out of a rock. He rolled a stone against the door of the tomb.
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।