अब्राहम की सन्तान, दाऊद की सन्तान, यीशु मसीह की वंशावली।
World English Bible: The book of the genealogy of Jesus Christ, the son of David, the son of Abraham.
बाइबल · मत्ती · अध्याय 1
यीशु की वंशावली और जन्म
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
मत्ती रचित सुसमाचार नए नियम की पहली पुस्तक है, जो यीशु की वंशावली और जन्म से लेकर उसकी मृत्यु और पुनरुत्थान तक की कथा बताती है। आरम्भिक कलीसिया की परम्परा इसे मत्ती की रचना मानती है, जो चुंगी लेनेवाला था और बारह प्रेरितों में से एक बना; पाठ में लेखक का नाम नहीं है, और बहुत से विद्वान मानते हैं कि यह पहली सदी के उत्तरार्ध में मरकुस के सुसमाचार और अन्य स्रोतों के आधार पर लिखा गया। मत्ती अक्सर दिखाता है कि यीशु इब्रानी शास्त्रों को पूरा करता है, और उसकी शिक्षा को पाँच बड़े खण्डों में प्रस्तुत करता है, जिनमें पहाड़ी उपदेश भी है। इसके मुख्य विषय हैं स्वर्ग का राज्य, धार्मिकता, और यीशु मसीह और शिक्षक के रूप में।
मत्ती यीशु की वंशावली से शुरू करता है, जो अब्राहम से राजा दाऊद होते हुए मरियम के पति यूसुफ तक जाती है। यूसुफ और मरियम के साथ रहने से पहले ही मरियम पवित्र आत्मा से गर्भवती पाई जाती है, और एक स्वर्गदूत स्वप्न में यूसुफ से कहता है कि वह उसे अपनी पत्नी बनाए और बालक का नाम यीशु रखे। मत्ती इस जन्म को यशायाह के इम्मानुएल, अर्थात् 'परमेश्वर हमारे साथ', वाले वचन से जोड़ता है, और ईसाई यीशु के कुँवारी से जन्म में विश्वास करते हैं।
अब्राहम की सन्तान, दाऊद की सन्तान, यीशु मसीह की वंशावली।
World English Bible: The book of the genealogy of Jesus Christ, the son of David, the son of Abraham.
अब्राहम से इसहाक उत्पन्न हुआ, इसहाक से याकूब उत्पन्न हुआ, और याकूब से यहूदा और उसके भाई उत्पन्न हुए।
World English Bible: Abraham became the father of Isaac. Isaac became the father of Jacob. Jacob became the father of Judah and his brothers.
यहूदा और तामार से पेरेस व जेरह उत्पन्न हुए, और पेरेस से हेस्रोन उत्पन्न हुआ, और हेस्रोन से एराम उत्पन्न हुआ।
World English Bible: Judah became the father of Perez and Zerah by Tamar. Perez became the father of Hezron. Hezron became the father of Ram.
एराम से अम्मीनादाब उत्पन्न हुआ, और अम्मीनादाब से नहशोन, और नहशोन से सलमोन उत्पन्न हुआ।
World English Bible: Ram became the father of Amminadab. Amminadab became the father of Nahshon. Nahshon became the father of Salmon.
सलमोन और राहाब से बोअज उत्पन्न हुआ, और बोअज और रूत से ओबेद उत्पन्न हुआ, और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ।
World English Bible: Salmon became the father of Boaz by Rahab. Boaz became the father of Obed by Ruth. Obed became the father of Jesse.
और यिशै से दाऊद राजा उत्पन्न हुआ। और दाऊद से सुलैमान उस स्त्री से उत्पन्न हुआ जो पहले ऊरिय्याह की पत्नी थी।
World English Bible: Jesse became the father of King David. David the king became the father of Solomon by her who had been Uriah’s wife.
सुलैमान से रहबाम उत्पन्न हुआ, और रहबाम से अबिय्याह उत्पन्न हुआ, और अबिय्याह से आसा उत्पन्न हुआ।
World English Bible: Solomon became the father of Rehoboam. Rehoboam became the father of Abijah. Abijah became the father of Asa.
आसा से यहोशाफात उत्पन्न हुआ, और यहोशाफात से योराम उत्पन्न हुआ, और योराम से उज्जियाह उत्पन्न हुआ।
World English Bible: Asa became the father of Jehoshaphat. Jehoshaphat became the father of Joram. Joram became the father of Uzziah.
उज्जियाह से योताम उत्पन्न हुआ, योताम से आहाज उत्पन्न हुआ, और आहाज से हिजकिय्याह उत्पन्न हुआ।
World English Bible: Uzziah became the father of Jotham. Jotham became the father of Ahaz. Ahaz became the father of Hezekiah.
हिजकिय्याह से मनश्शे उत्पन्न हुआ, मनश्शे से आमोन उत्पन्न हुआ, और आमोन से योशिय्याह उत्पन्न हुआ।
World English Bible: Hezekiah became the father of Manasseh. Manasseh became the father of Amon. Amon became the father of Josiah.
और बन्दी होकर बाबेल जाने के समय में योशिय्याह से यकुन्याह, और उसके भाई उत्पन्न हुए।
World English Bible: Josiah became the father of Jechoniah and his brothers at the time of the exile to Babylon.
बन्दी होकर बाबेल पहुँचाए जाने के बाद यकुन्याह से शालतीएल उत्पन्न हुआ, और शालतीएल से जरुब्बाबेल उत्पन्न हुआ।
World English Bible: After the exile to Babylon, Jechoniah became the father of Shealtiel. Shealtiel became the father of Zerubbabel.
जरुब्बाबेल से अबीहूद उत्पन्न हुआ, अबीहूद से एलयाकीम उत्पन्न हुआ, और एलयाकीम से अजोर उत्पन्न हुआ।
World English Bible: Zerubbabel became the father of Abiud. Abiud became the father of Eliakim. Eliakim became the father of Azor.
अजोर से सादोक उत्पन्न हुआ, सादोक से अखीम उत्पन्न हुआ, और अखीम से एलीहूद उत्पन्न हुआ।
World English Bible: Azor became the father of Zadok. Zadok became the father of Achim. Achim became the father of Eliud.
एलीहूद से एलीआजर उत्पन्न हुआ, एलीआजर से मत्तान उत्पन्न हुआ, और मत्तान से याकूब उत्पन्न हुआ।
World English Bible: Eliud became the father of Eleazar. Eleazar became the father of Matthan. Matthan became the father of Jacob.
याकूब से यूसुफ उत्पन्न हुआ, जो मरियम का पति था, और मरियम से यीशु उत्पन्न हुआ जो मसीह कहलाता है।
World English Bible: Jacob became the father of Joseph, the husband of Mary, from whom was born Jesus, who is called Christ.
अब्राहम से दाऊद तक सब चौदह पीढ़ी हुई, और दाऊद से बाबेल को बन्दी होकर पहुँचाए जाने तक चौदह पीढ़ी, और बन्दी होकर बाबेल को पहुँचाए जाने के समय से लेकर मसीह तक चौदह पीढ़ी हुई।
World English Bible: So all the generations from Abraham to David are fourteen generations; from David to the exile to Babylon fourteen generations; and from the carrying away to Babylon to the Christ, fourteen generations.
अब यीशु मसीह का जन्म इस प्रकार से हुआ, कि जब उसकी माता मरियम की मंगनी यूसुफ के साथ हो गई, तो उनके इकट्ठे होने के पहले से वह पवित्र आत्मा की ओर से गर्भवती पाई गई।
World English Bible: Now the birth of Jesus Christ was like this: After his mother, Mary, was engaged to Joseph, before they came together, she was found pregnant by the Holy Spirit.
अतः उसके पति यूसुफ ने जो धर्मी था और उसे बदनाम करना नहीं चाहता था, उसे चुपके से त्याग देने की मनसा की।
World English Bible: Joseph, her husband, being a righteous man, and not willing to make her a public example, intended to put her away secretly.
जब वह इन बातों की सोच ही में था तो परमेश्वर का स्वर्गदूत उसे स्वप्न में दिखाई देकर कहने लगा, “हे यूसुफ! दाऊद की सन्तान, तू अपनी पत्नी मरियम को अपने यहाँ ले आने से मत डर, क्योंकि जो उसके गर्भ में है, वह पवित्र आत्मा की ओर से है।
World English Bible: But when he thought about these things, behold, an angel of the Lord appeared to him in a dream, saying, “Joseph, son of David, don’t be afraid to take to yourself Mary as your wife, for that which is conceived in her is of the Holy Spirit.
वह पुत्र जनेगी और तू उसका नाम यीशु रखना, क्योंकि वह अपने लोगों का उनके पापों से उद्धार करेगा।”
World English Bible: She shall give birth to a son. You shall name him Jesus, for it is he who shall save his people from their sins.”
यह सब कुछ इसलिए हुआ कि जो वचन प्रभु ने भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था, वह पूरा हो
World English Bible: Now all this has happened that it might be fulfilled which was spoken by the Lord through the prophet, saying,
“देखो, एक कुँवारी गर्भवती होगी और एक पुत्र जनेगी, और उसका नाम इम्मानुएल रखा जाएगा,” जिसका अर्थ है - परमेश्वर हमारे साथ।
World English Bible: “Behold, the virgin shall be with child, and shall give birth to a son. They shall call his name Immanuel,” which is, being interpreted, “God with us.”
तब यूसुफ नींद से जागकर परमेश्वर के दूत की आज्ञा अनुसार अपनी पत्नी को अपने यहाँ ले आया।
World English Bible: Joseph arose from his sleep, and did as the angel of the Lord commanded him, and took his wife to himself;
और जब तक वह पुत्र न जनी तब तक वह उसके पास न गया: और उसने उसका नाम यीशु रखा।
World English Bible: and didn’t know her sexually until she had given birth to her firstborn son. He named him Jesus.
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .