इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
यह अध्याय संक्षेप में
यीशु अपने बारह प्रेरितों के नाम बताता है और उन्हें बीमारों को चंगा करने और अशुद्ध आत्माओं को निकालने का अधिकार देता है। वह उन्हें यह प्रचार करने भेजता है कि स्वर्ग का राज्य निकट है, और कहता है, 'तुम ने सेंतमेंत पाया है, सेंतमेंत दो', और 'साँपों के समान बुद्धिमान और कबूतरों के समान भोले बनो।' वह उन्हें कठिनाइयों और विरोध की चेतावनी देता है, पर कहता है कि डरो मत, क्योंकि परमेश्वर गौरैयों की भी चिन्ता करता है।
फिर उसने अपने बारह चेलों को पास बुलाकर, उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया, कि उन्हें निकालें और सब प्रकार की बीमारियों और सब प्रकार की दुर्बलताओं को दूर करें।
World English Bible: He called to himself his twelve disciples, and gave them authority over unclean spirits, to cast them out, and to heal every disease and every sickness.
इन बारह प्रेरितों के नाम ये हैं: पहला शमौन, जो पतरस कहलाता है, और उसका भाई अन्द्रियास; जब्दी का पुत्र याकूब, और उसका भाई यूहन्ना;
World English Bible: Now the names of the twelve apostles are these. The first, Simon, who is called Peter; Andrew, his brother; James the son of Zebedee; John, his brother;
इन बारहों को यीशु ने यह निर्देश देकर भेजा, “अन्यजातियों की ओर न जाना, और सामरियों के किसी नगर में प्रवेश न करना।
World English Bible: Jesus sent these twelve out and commanded them, saying, “Don’t go among the Gentiles, and don’t enter into any city of the Samaritans.
मैं तुम से सच कहता हूँ, कि न्याय के दिन उस नगर की दशा से सदोम और गमोरा के नगरों की दशा अधिक सहने योग्य होगी।
World English Bible: Most certainly I tell you, it will be more tolerable for the land of Sodom and Gomorrah in the day of judgment than for that city.
“भाई अपने भाई को और पिता अपने पुत्र को, मरने के लिये सौंपेंगे, और बच्चे माता-पिता के विरोध में उठकर उन्हें मरवा डालेंगे।
World English Bible: “Brother will deliver up brother to death, and the father his child. Children will rise up against parents and cause them to be put to death.
जब वे तुम्हें एक नगर में सताएँ, तो दूसरे को भाग जाना। मैं तुम से सच कहता हूँ, तुम मनुष्य के पुत्र के आने से पहले इस्राएल के सब नगरों में से गए भी न होंगे।
World English Bible: But when they persecute you in this city, flee into the next, for most certainly I tell you, you will not have gone through the cities of Israel until the Son of Man has come.
चेले का गुरु के, और दास का स्वामी के बराबर होना ही बहुत है; जब उन्होंने घर के स्वामी को शैतान कहा तो उसके घरवालों को क्यों न कहेंगे?
World English Bible: It is enough for the disciple that he be like his teacher, and the servant like his lord. If they have called the master of the house Beelzebul, how much more those of his household!
जो शरीर को मार सकते हैं, पर आत्मा को मार नहीं सकते, उनसे मत डरना; पर उसी से डरो, जो आत्मा और शरीर दोनों को नरक में नाश कर सकता है।
World English Bible: Don’t be afraid of those who kill the body, but are not able to kill the soul. Rather, fear him who is able to destroy both soul and body in Gehenna.
मैं तो आया हूँ, कि मनुष्य को उसके पिता से, और बेटी को उसकी माँ से, और बहू को उसकी सास से अलग कर दूँ।
World English Bible: For I came to set a man at odds against his father, and a daughter against her mother, and a daughter-in-law against her mother-in-law.
जो भविष्यद्वक्ता को भविष्यद्वक्ता जानकर ग्रहण करे, वह भविष्यद्वक्ता का बदला पाएगा; और जो धर्मी जानकर धर्मी को ग्रहण करे, वह धर्मी का बदला पाएगा।
World English Bible: He who receives a prophet in the name of a prophet will receive a prophet’s reward. He who receives a righteous man in the name of a righteous man will receive a righteous man’s reward.
जो कोई इन छोटों में से एक को चेला जानकर केवल एक कटोरा ठंडा पानी पिलाए, मैं तुम से सच कहता हूँ, वह अपना पुरस्कार कभी नहीं खोएगा।”
World English Bible: Whoever gives one of these little ones just a cup of cold water to drink in the name of a disciple, most certainly I tell you, he will in no way lose his reward.”
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।