बाइबल · मत्ती · अध्याय 11

मत्ती 11

यूहन्ना का प्रश्न और 'मेरे पास आओ'

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

बन्दीगृह से यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला पुछवाता है कि क्या यीशु ही वह है जो आनेवाला था, और यीशु चंगाई के कामों और कंगालों को सुनाए गए सुसमाचार की ओर संकेत करता है। यीशु यूहन्ना को भविष्यद्वक्ता से भी बढ़कर बताता है और उन नगरों को डाँटता है जिन्होंने उसके सामर्थ्य के काम देखकर भी मन नहीं फिराया। वह इस निमन्त्रण के साथ समाप्त करता है: 'हे सब परिश्रम करनेवालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।'

जब यीशु अपने बारह चेलों को निर्देश दे चुका, तो वह उनके नगरों में उपदेश और प्रचार करने को वहाँ से चला गया।

World English Bible: When Jesus had finished directing his twelve disciples, he departed from there to teach and preach in their cities.

यूहन्ना ने बन्दीगृह में मसीह के कामों का समाचार सुनकर अपने चेलों को उससे यह पूछने भेजा,

World English Bible: Now when John heard in the prison the works of Christ, he sent two of his disciples

“क्या आनेवाला तू ही है, या हम दूसरे की प्रतीक्षा करें?”

World English Bible: and said to him, “Are you he who comes, or should we look for another?”

यीशु ने उत्तर दिया, “जो कुछ तुम सुनते हो और देखते हो, वह सब जाकर यूहन्ना से कह दो।

World English Bible: Jesus answered them, “Go and tell John the things which you hear and see:

कि अंधे देखते हैं और लँगड़े चलते फिरते हैं, कोढ़ी शुद्ध किए जाते हैं और बहरे सुनते हैं, मुर्दे जिलाए जाते हैं, और गरीबों को सुसमाचार सुनाया जाता है।

World English Bible: the blind receive their sight, the lame walk, the lepers are cleansed, the deaf hear, the dead are raised up, and the poor have good news preached to them.

और धन्य है वह, जो मेरे कारण ठोकर न खाए।”

World English Bible: Blessed is he who finds no occasion for stumbling in me.”

जब वे वहाँ से चल दिए, तो यीशु यूहन्ना के विषय में लोगों से कहने लगा, “तुम जंगल में क्या देखने गए थे? क्या हवा से हिलते हुए सरकण्डे को?

World English Bible: As these went their way, Jesus began to say to the multitudes concerning John, “What did you go out into the wilderness to see? A reed shaken by the wind?

फिर तुम क्या देखने गए थे? जो कोमल वस्त्र पहनते हैं, वे राजभवनों में रहते हैं।

World English Bible: But what did you go out to see? A man in soft clothing? Behold, those who wear soft clothing are in kings’ houses.

तो फिर क्यों गए थे? क्या किसी भविष्यद्वक्ता को देखने को? हाँ, मैं तुम से कहता हूँ, वरन् भविष्यद्वक्ता से भी बड़े को।

World English Bible: But why did you go out? To see a prophet? Yes, I tell you, and much more than a prophet.

यह वही है, जिसके विषय में लिखा है, कि ‘देख, मैं अपने दूत को तेरे आगे भेजता हूँ, जो तेरे आगे तेरा मार्ग तैयार करेगा।’

World English Bible: For this is he, of whom it is written, ‘Behold, I send my messenger before your face, who will prepare your way before you.’

“मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो स्त्रियों से जन्मे हैं, उनमें से यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले से कोई बड़ा नहीं हुआ; पर जो स्वर्ग के राज्य में छोटे से छोटा है वह उससे बड़ा है।

World English Bible: Most certainly I tell you, among those who are born of women there has not arisen anyone greater than John the Baptizer; yet he who is least in the Kingdom of Heaven is greater than he.

यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले के दिनों से अब तक स्वर्ग के राज्य में बलपूर्वक प्रवेश होता रहा है, और बलवान उसे छीन लेते हैं।

World English Bible: From the days of John the Baptizer until now, the Kingdom of Heaven suffers violence, and the violent take it by force.

यूहन्ना तक सारे भविष्यद्वक्ता और व्यवस्था भविष्यद्वाणी करते रहे।

World English Bible: For all the prophets and the law prophesied until John.

और चाहो तो मानो, एलिय्याह जो आनेवाला था, वह यही है।

World English Bible: If you are willing to receive it, this is Elijah, who is to come.

जिसके सुनने के कान हों, वह सुन ले।

World English Bible: He who has ears to hear, let him hear.

“मैं इस समय के लोगों की उपमा किस से दूँ? वे उन बालकों के समान हैं, जो बाजारों में बैठे हुए एक दूसरे से पुकारकर कहते हैं,

World English Bible: “But to what shall I compare this generation? It is like children sitting in the marketplaces, who call to their companions

कि हमने तुम्हारे लिये बाँसुरी बजाई, और तुम न नाचे; हमने विलाप किया, और तुम ने छाती नहीं पीटी।

World English Bible: and say, ‘We played the flute for you, and you didn’t dance. We mourned for you, and you didn’t lament.’

क्योंकि यूहन्ना न खाता आया और न ही पीता, और वे कहते हैं कि उसमें दुष्टात्मा है।

World English Bible: For John came neither eating nor drinking, and they say, ‘He has a demon.’

मनुष्य का पुत्र खाता-पीता आया, और वे कहते हैं कि देखो, पेटू और पियक्कड़ मनुष्य, चुंगी लेनेवालों और पापियों का मित्र! पर ज्ञान अपने कामों में सच्चा ठहराया गया है।”

World English Bible: The Son of Man came eating and drinking, and they say, ‘Behold, a gluttonous man and a drunkard, a friend of tax collectors and sinners!’ But wisdom is justified by her children.”

तब वह उन नगरों को उलाहना देने लगा, जिनमें उसने बहुत सारे सामर्थ्य के काम किए थे; क्योंकि उन्होंने अपना मन नहीं फिराया था।

World English Bible: Then he began to denounce the cities in which most of his mighty works had been done, because they didn’t repent.

“हाय, खुराजीन! हाय, बैतसैदा! जो सामर्थ्य के काम तुम में किए गए, यदि वे सोर और सीदोन में किए जाते, तो टाट ओढ़कर, और राख में बैठकर, वे कब के मन फिरा लेते।

World English Bible: “Woe to you, Chorazin! Woe to you, Bethsaida! For if the mighty works had been done in Tyre and Sidon which were done in you, they would have repented long ago in sackcloth and ashes.

परन्तु मैं तुम से कहता हूँ; कि न्याय के दिन तुम्हारी दशा से सोर और सीदोन की दशा अधिक सहने योग्य होगी।

World English Bible: But I tell you, it will be more tolerable for Tyre and Sidon on the day of judgment than for you.

और हे कफरनहूम, क्या तू स्वर्ग तक ऊँचा किया जाएगा? तू तो अधोलोक तक नीचे जाएगा; जो सामर्थ्य के काम तुझ में किए गए है, यदि सदोम में किए जाते, तो वह आज तक बना रहता।

World English Bible: You, Capernaum, who are exalted to heaven, you will go down to Hades. For if the mighty works had been done in Sodom which were done in you, it would have remained until today.

पर मैं तुम से कहता हूँ, कि न्याय के दिन तेरी दशा से सदोम के नगर की दशा अधिक सहने योग्य होगी।”

World English Bible: But I tell you that it will be more tolerable for the land of Sodom on the day of judgment, than for you.”

उसी समय यीशु ने कहा, “हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ, कि तूने इन बातों को ज्ञानियों और समझदारों से छिपा रखा, और बालकों पर प्रगट किया है।

World English Bible: At that time, Jesus answered, “I thank you, Father, Lord of heaven and earth, that you hid these things from the wise and understanding, and revealed them to infants.

हाँ, हे पिता, क्योंकि तुझे यही अच्छा लगा।

World English Bible: Yes, Father, for so it was well-pleasing in your sight.

“मेरे पिता ने मुझे सब कुछ सौंपा है, और कोई पुत्र को नहीं जानता, केवल पिता; और कोई पिता को नहीं जानता, केवल पुत्र और वह जिस पर पुत्र उसे प्रगट करना चाहे।

World English Bible: All things have been delivered to me by my Father. No one knows the Son, except the Father; neither does anyone know the Father, except the Son and he to whom the Son desires to reveal him.

“हे सब परिश्रम करनेवालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।

World English Bible: “Come to me, all you who labor and are heavily burdened, and I will give you rest.

मेरा जूआ अपने ऊपर उठा लो; और मुझसे सीखो; क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूँ: और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे।

World English Bible: Take my yoke upon you and learn from me, for I am gentle and humble in heart; and you will find rest for your souls.

क्योंकि मेरा जूआ सहज और मेरा बोझ हलका है।”

World English Bible: For my yoke is easy, and my burden is light.”

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.