और फरीसियों और सदूकियों ने यीशु के पास आकर उसे परखने के लिये उससे कहा, “हमें स्वर्ग का कोई चिन्ह दिखा।”
World English Bible: The Pharisees and Sadducees came, and testing him, asked him to show them a sign from heaven.
बाइबल · मत्ती · अध्याय 16
पतरस का अंगीकार
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
जब यीशु पूछता है, 'तुम मुझे क्या कहते हो?', तो पतरस उत्तर देता है, 'तू जीवित परमेश्वर का पुत्र मसीह है।' यीशु उसे धन्य कहता है और कहता है, 'तू पतरस है, और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊँगा'; कैथोलिक इसमें पोप पद की नींव देखते हैं, जबकि ऑर्थोडॉक्स और प्रोटेस्टेंट ईसाई इस 'पत्थर' का अर्थ अन्य ढंग से समझते हैं। फिर यीशु अपने चेलों को बताने लगता है कि उसे दुःख उठाना, मारा जाना और जी उठना अवश्य है, और कहता है कि जो कोई उसके पीछे आना चाहे वह अपना क्रूस उठाए।
और फरीसियों और सदूकियों ने यीशु के पास आकर उसे परखने के लिये उससे कहा, “हमें स्वर्ग का कोई चिन्ह दिखा।”
World English Bible: The Pharisees and Sadducees came, and testing him, asked him to show them a sign from heaven.
उसने उनको उत्तर दिया, “साँझ को तुम कहते हो, कि मौसम अच्छा रहेगा, क्योंकि आकाश लाल है।
World English Bible: But he answered them, “When it is evening, you say, ‘It will be fair weather, for the sky is red.’
और भोर को कहते हो, कि आज आँधी आएगी क्योंकि आकाश लाल और धुमला है; तुम आकाश का लक्षण देखकर भेद बता सकते हो, पर समय के चिन्हों का भेद क्यों नहीं बता सकते?
World English Bible: In the morning, ‘It will be foul weather today, for the sky is red and threatening.’ Hypocrites! You know how to discern the appearance of the sky, but you can’t discern the signs of the times!
इस युग के बुरे और व्यभिचारी लोग चिन्ह ढूँढ़ते हैं पर योना के चिन्ह को छोड़ कोई और चिन्ह उन्हें न दिया जाएगा।” और वह उन्हें छोड़कर चला गया।
World English Bible: An evil and adulterous generation seeks after a sign, and there will be no sign given to it, except the sign of the prophet Jonah.” He left them and departed.
और चेले झील के उस पार जाते समय रोटी लेना भूल गए थे।
World English Bible: The disciples came to the other side and had forgotten to take bread.
यीशु ने उनसे कहा, “देखो, फरीसियों और सदूकियों के ख़मीर से सावधान रहना।”
World English Bible: Jesus said to them, “Take heed and beware of the yeast of the Pharisees and Sadducees.”
वे आपस में विचार करने लगे, “हम तो रोटी नहीं लाए। इसलिए वह ऐसा कहता है।”
World English Bible: They reasoned among themselves, saying, “We brought no bread.”
यह जानकर, यीशु ने उनसे कहा, “हे अल्पविश्वासियों, तुम आपस में क्यों विचार करते हो कि हमारे पास रोटी नहीं?
World English Bible: Jesus, perceiving it, said, “Why do you reason among yourselves, you of little faith, because you have brought no bread?
क्या तुम अब तक नहीं समझे? और उन पाँच हजार की पाँच रोटी स्मरण नहीं करते, और न यह कि कितनी टोकरियाँ उठाई थीं?
World English Bible: Don’t you yet perceive or remember the five loaves for the five thousand, and how many baskets you took up,
और न उन चार हजार की सात रोटियाँ, और न यह कि कितने टोकरे उठाए गए थे?
World English Bible: or the seven loaves for the four thousand, and how many baskets you took up?
तुम क्यों नहीं समझते कि मैंने तुम से रोटियों के विषय में नहीं कहा? परन्तु फरीसियों और सदूकियों के ख़मीर से सावधान रहना।”
World English Bible: How is it that you don’t perceive that I didn’t speak to you concerning bread? But beware of the yeast of the Pharisees and Sadducees.”
तब उनको समझ में आया, कि उसने रोटी के ख़मीर से नहीं, पर फरीसियों और सदूकियों की शिक्षा से सावधान रहने को कहा था।
World English Bible: Then they understood that he didn’t tell them to beware of the yeast of bread, but of the teaching of the Pharisees and Sadducees.
यीशु कैसरिया फिलिप्पी के प्रदेश में आकर अपने चेलों से पूछने लगा, “लोग मनुष्य के पुत्र को क्या कहते हैं?”
World English Bible: Now when Jesus came into the parts of Caesarea Philippi, he asked his disciples, saying, “Who do men say that I, the Son of Man, am?”
उन्होंने कहा, “कुछ तो यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला कहते हैं और कुछ एलिय्याह, और कुछ यिर्मयाह या भविष्यद्वक्ताओं में से कोई एक कहते हैं।”
World English Bible: They said, “Some say John the Baptizer, some, Elijah, and others, Jeremiah or one of the prophets.”
उसने उनसे कहा, “परन्तु तुम मुझे क्या कहते हो?”
World English Bible: He said to them, “But who do you say that I am?”
शमौन पतरस ने उत्तर दिया, “तू जीविते परमेश्वर का पुत्र मसीह है।”
World English Bible: Simon Peter answered, “You are the Christ, the Son of the living God.”
यीशु ने उसको उत्तर दिया, “हे शमौन, योना के पुत्र, तू धन्य है; क्योंकि माँस और लहू ने नहीं, परन्तु मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है, यह बात तुझ पर प्रगट की है।
World English Bible: Jesus answered him, “Blessed are you, Simon Bar Jonah, for flesh and blood has not revealed this to you, but my Father who is in heaven.
और मैं भी तुझ से कहता हूँ, कि तू पतरस है, और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊँगा, और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे।
World English Bible: I also tell you that you are Peter, and on this rock I will build my assembly, and the gates of Hades will not prevail against it.
मैं तुझे स्वर्ग के राज्य की कुँजियाँ दूँगा: और जो कुछ तू पृथ्वी पर बाँधेगा, वह स्वर्ग में बँधेगा; और जो कुछ तू पृथ्वी पर खोलेगा, वह स्वर्ग में खुलेगा।”
World English Bible: I will give to you the keys of the Kingdom of Heaven, and whatever you bind on earth will have been bound in heaven; and whatever you release on earth will have been released in heaven.”
तब उसने चेलों को चेतावनी दी, “किसी से न कहना! कि मैं मसीह हूँ।”
World English Bible: Then he commanded the disciples that they should tell no one that he was Jesus the Christ.
उस समय से यीशु अपने चेलों को बताने लगा, “मुझे अवश्य है, कि यरूशलेम को जाऊँ, और प्राचीनों और प्रधान याजकों और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दुःख उठाऊँ; और मार डाला जाऊँ; और तीसरे दिन जी उठूँ।”
World English Bible: From that time, Jesus began to show his disciples that he must go to Jerusalem and suffer many things from the elders, chief priests, and scribes, and be killed, and the third day be raised up.
इस पर पतरस उसे अलग ले जाकर डाँटने लगा, “हे प्रभु, परमेश्वर न करे! तुझ पर ऐसा कभी न होगा।”
World English Bible: Peter took him aside and began to rebuke him, saying, “Far be it from you, Lord! This will never be done to you.”
उसने फिरकर पतरस से कहा, “हे शैतान, मेरे सामने से दूर हो! तू मेरे लिये ठोकर का कारण है; क्योंकि तू परमेश्वर की बातें नहीं, पर मनुष्यों की बातों पर मन लगाता है।”
World English Bible: But he turned and said to Peter, “Get behind me, Satan! You are a stumbling block to me, for you are not setting your mind on the things of God, but on the things of men.”
तब यीशु ने अपने चेलों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आपका इन्कार करे और अपना क्रूस उठाए, और मेरे पीछे हो ले।
World English Bible: Then Jesus said to his disciples, “If anyone desires to come after me, let him deny himself, take up his cross, and follow me.
क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहे, वह उसे खोएगा; और जो कोई मेरे लिये अपना प्राण खोएगा, वह उसे पाएगा।
World English Bible: For whoever desires to save his life will lose it, and whoever will lose his life for my sake will find it.
यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे, और अपने प्राण की हानि उठाए, तो उसे क्या लाभ होगा? या मनुष्य अपने प्राण के बदले में क्या देगा?
World English Bible: For what will it profit a man if he gains the whole world and forfeits his life? Or what will a man give in exchange for his life?
मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों के साथ अपने पिता की महिमा में आएगा, और उस समय ‘वह हर एक को उसके कामों के अनुसार प्रतिफल देगा।’
World English Bible: For the Son of Man will come in the glory of his Father with his angels, and then he will give to everyone according to his deeds.
मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो यहाँ खड़े हैं, उनमें से कितने ऐसे हैं, कि जब तक मनुष्य के पुत्र को उसके राज्य में आते हुए न देख लेंगे, तब तक मृत्यु का स्वाद कभी न चखेंगे।”
World English Bible: Most certainly I tell you, there are some standing here who will in no way taste of death until they see the Son of Man coming in his Kingdom.”
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .