बाइबल · मत्ती · अध्याय 17

मत्ती 17

रूपान्तर

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

एक ऊँचे पहाड़ पर यीशु का पतरस, याकूब और यूहन्ना के सामने रूपान्तर होता है: उसका मुँह सूर्य के समान चमकता है, और मूसा और एलिय्याह उससे बातें करते दिखाई देते हैं। एक उजले बादल से वाणी आती है, 'यह मेरा प्रिय पुत्र है; इसकी सुनो।' नीचे आकर यीशु एक लड़के को चंगा करता है जिसकी सहायता उसके चेले नहीं कर पाए थे, और कहता है कि राई के दाने के बराबर विश्वास भी पहाड़ हटा सकता है; वह फिर से अपनी मृत्यु की बात बताता है और मछली के मुँह से मिले सिक्के से मन्दिर का कर चुकाता है।

छः दिन के बाद यीशु ने पतरस और याकूब और उसके भाई यूहन्ना को साथ लिया, और उन्हें एकान्त में किसी ऊँचे पहाड़ पर ले गया।

World English Bible: After six days, Jesus took with him Peter, James, and John his brother, and brought them up into a high mountain by themselves.

और वहाँ उनके सामने उसका रूपान्तरण हुआ और उसका मुँह सूर्य के समान चमका और उसका वस्त्र ज्योति के समान उजला हो गया।

World English Bible: He was changed before them. His face shone like the sun, and his garments became as white as the light.

और मूसा और एलिय्याह उसके साथ बातें करते हुए उन्हें दिखाई दिए।

World English Bible: Behold, Moses and Elijah appeared to them talking with him.

इस पर पतरस ने यीशु से कहा, “हे प्रभु, हमारा यहाँ रहना अच्छा है; यदि तेरी इच्छा हो तो मैं यहाँ तीन तम्बू बनाऊँ; एक तेरे लिये, एक मूसा के लिये, और एक एलिय्याह के लिये।”

World English Bible: Peter answered and said to Jesus, “Lord, it is good for us to be here. If you want, let’s make three tents here: one for you, one for Moses, and one for Elijah.”

वह बोल ही रहा था, कि एक उजले बादल ने उन्हें छा लिया, और उस बादल में से यह शब्द निकला, “यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिससे मैं प्रसन्न हूँ: इसकी सुनो।”

World English Bible: While he was still speaking, behold, a bright cloud overshadowed them. Behold, a voice came out of the cloud, saying, “This is my beloved Son, in whom I am well pleased. Listen to him.”

चेले यह सुनकर मुँह के बल गिर गए और अत्यन्त डर गए।

World English Bible: When the disciples heard it, they fell on their faces, and were very afraid.

यीशु ने पास आकर उन्हें छुआ, और कहा, “उठो, डरो मत।”

World English Bible: Jesus came and touched them and said, “Get up, and don’t be afraid.”

तब उन्होंने अपनी आँखें उठाकर यीशु को छोड़ और किसी को न देखा।

World English Bible: Lifting up their eyes, they saw no one, except Jesus alone.

जब वे पहाड़ से उतर रहे थे तब यीशु ने उन्हें यह निर्देश दिया, “जब तक मनुष्य का पुत्र मरे हुओं में से न जी उठे, तब तक जो कुछ तुम ने देखा है किसी से न कहना।”

World English Bible: As they were coming down from the mountain, Jesus commanded them, saying, “Don’t tell anyone what you saw, until the Son of Man has risen from the dead.”

और उसके चेलों ने उससे पूछा, “फिर शास्त्री क्यों कहते हैं, कि एलिय्याह का पहले आना अवश्य है?”

World English Bible: His disciples asked him, saying, “Then why do the scribes say that Elijah must come first?”

उसने उत्तर दिया, “एलिय्याह तो अवश्य आएगा और सब कुछ सुधारेगा।

World English Bible: Jesus answered them, “Elijah indeed comes first, and will restore all things;

परन्तु मैं तुम से कहता हूँ, कि एलिय्याह आ चुका; और उन्होंने उसे नहीं पहचाना; परन्तु जैसा चाहा वैसा ही उसके साथ किया। इसी प्रकार से मनुष्य का पुत्र भी उनके हाथ से दुःख उठाएगा।”

World English Bible: but I tell you that Elijah has come already, and they didn’t recognize him, but did to him whatever they wanted to. Even so the Son of Man will also suffer by them.”

तब चेलों ने समझा कि उसने हम से यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले के विषय में कहा है।

World English Bible: Then the disciples understood that he spoke to them of John the Baptizer.

जब वे भीड़ के पास पहुँचे, तो एक मनुष्य उसके पास आया, और घुटने टेककर कहने लगा।

World English Bible: When they came to the multitude, a man came to him, kneeling down to him and saying,

“हे प्रभु, मेरे पुत्र पर दया कर! क्योंकि उसको मिर्गी आती है, और वह बहुत दुःख उठाता है; और बार बार आग में और बार बार पानी में गिर पड़ता है।

World English Bible: “Lord, have mercy on my son, for he is epileptic and suffers grievously; for he often falls into the fire, and often into the water.

और मैं उसको तेरे चेलों के पास लाया था, पर वे उसे अच्छा नहीं कर सके।”

World English Bible: So I brought him to your disciples, and they could not cure him.”

यीशु ने उत्तर दिया, “हे अविश्वासी और हठीले लोगों, मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँगा? कब तक तुम्हारी सहूँगा? उसे यहाँ मेरे पास लाओ।”

World English Bible: Jesus answered, “Faithless and perverse generation! How long will I be with you? How long will I bear with you? Bring him here to me.”

तब यीशु ने उसे डाँटा, और दुष्टात्मा उसमें से निकला; और लड़का उसी समय अच्छा हो गया।

World English Bible: Jesus rebuked the demon, and it went out of him, and the boy was cured from that hour.

तब चेलों ने एकान्त में यीशु के पास आकर कहा, “हम इसे क्यों नहीं निकाल सके?”

World English Bible: Then the disciples came to Jesus privately, and said, “Why weren’t we able to cast it out?”

उसने उनसे कहा, “अपने विश्वास की कमी के कारण: क्योंकि मैं तुम से सच कहता हूँ, यदि तुम्हारा विश्वास राई के दाने के बराबर भी हो, तो इस पहाड़ से कह सकोगे, ‘यहाँ से सरककर वहाँ चला जा’, तो वह चला जाएगा; और कोई बात तुम्हारे लिये अनहोनी न होगी।

World English Bible: He said to them, “Because of your unbelief. For most certainly I tell you, if you have faith as a grain of mustard seed, you will tell this mountain, ‘Move from here to there,’ and it will move; and nothing will be impossible for you.

[पर यह जाति बिना प्रार्थना और उपवास के नहीं निकलती।]”

World English Bible: But this kind doesn’t go out except by prayer and fasting.”

जब वे गलील में थे, तो यीशु ने उनसे कहा, “मनुष्य का पुत्र मनुष्यों के हाथ में पकड़वाया जाएगा।

World English Bible: While they were staying in Galilee, Jesus said to them, “The Son of Man is about to be delivered up into the hands of men,

और वे उसे मार डालेंगे, और वह तीसरे दिन जी उठेगा।” इस पर वे बहुत उदास हुए।

World English Bible: and they will kill him, and the third day he will be raised up.” They were exceedingly sorry.

जब वे कफरनहूम में पहुँचे, तो मन्दिर के लिये कर लेनेवालों ने पतरस के पास आकर पूछा, “क्या तुम्हारा गुरु मन्दिर का कर नहीं देता?”

World English Bible: When they had come to Capernaum, those who collected the didrachma coins came to Peter, and said, “Doesn’t your teacher pay the didrachma?”

उसने कहा, “हाँ, देता है।” जब वह घर में आया, तो यीशु ने उसके पूछने से पहले उससे कहा, “हे शमौन तू क्या समझता है? पृथ्वी के राजा चुंगी या कर किन से लेते हैं? अपने पुत्रों से या परायों से?”

World English Bible: He said, “Yes.” When he came into the house, Jesus anticipated him, saying, “What do you think, Simon? From whom do the kings of the earth receive toll or tribute? From their children, or from strangers?”

पतरस ने उनसे कहा, “परायों से।” यीशु ने उससे कहा, “तो पुत्र बच गए।

World English Bible: Peter said to him, “From strangers.” Jesus said to him, “Therefore the children are exempt.

फिर भी हम उन्हें ठोकर न खिलाएँ, तू झील के किनारे जाकर बंसी डाल, और जो मछली पहले निकले, उसे ले; तो तुझे उसका मुँह खोलने पर एक सिक्का मिलेगा, उसी को लेकर मेरे और अपने बदले उन्हें दे देना।”

World English Bible: But, lest we cause them to stumble, go to the sea, cast a hook, and take up the first fish that comes up. When you have opened its mouth, you will find a stater coin. Take that, and give it to them for me and you.”

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.