बाइबल · मत्ती · अध्याय 28

मत्ती 28

पुनरुत्थान और आदेश

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

सप्ताह के पहले दिन भोर होते ही मरियम मगदलीनी और दूसरी मरियम कब्र पर जाती हैं, और एक स्वर्गदूत उनसे कहता है, 'वह यहाँ नहीं है, परन्तु जी उठा है।' यीशु मार्ग में उनसे मिलता है, जबकि पहरेदारों को यह कहने के लिए पैसे दिए जाते हैं कि चेले शव चुरा ले गए। गलील के एक पहाड़ पर वह ग्यारह चेलों से कहता है कि सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो, और वचन देता है, 'मैं सदैव तुम्हारे संग हूँ'; ईसाई इसे महान आदेश कहते हैं।

सब्त के दिन के बाद सप्ताह के पहले दिन पौ फटते ही मरियम मगदलीनी और दूसरी मरियम कब्र को देखने आईं।

World English Bible: Now after the Sabbath, as it began to dawn on the first day of the week, Mary Magdalene and the other Mary came to see the tomb.

तब एक बड़ा भूकम्प हुआ, क्योंकि परमेश्वर का एक दूत स्वर्ग से उतरा, और पास आकर उसने पत्थर को लुढ़का दिया, और उस पर बैठ गया।

World English Bible: Behold, there was a great earthquake, for an angel of the Lord descended from the sky and came and rolled away the stone from the door and sat on it.

उसका रूप बिजली के समान और उसका वस्त्र हिम के समान उज्‍ज्वल था।

World English Bible: His appearance was like lightning, and his clothing white as snow.

उसके भय से पहरेदार काँप उठे, और मृतक समान हो गए।

World English Bible: For fear of him, the guards shook, and became like dead men.

स्वर्गदूत ने स्त्रियों से कहा, “मत डरो, मैं जानता हूँ कि तुम यीशु को जो क्रूस पर चढ़ाया गया था ढूँढ़ती हो।

World English Bible: The angel answered the women, “Don’t be afraid, for I know that you seek Jesus, who has been crucified.

वह यहाँ नहीं है, परन्तु अपने वचन के अनुसार जी उठा है; आओ, यह स्थान देखो, जहाँ प्रभु रखा गया था।

World English Bible: He is not here, for he has risen, just like he said. Come, see the place where the Lord was lying.

और शीघ्र जाकर उसके चेलों से कहो, कि वह मृतकों में से जी उठा है; और देखो वह तुम से पहले गलील को जाता है, वहाँ उसका दर्शन पाओगे, देखो, मैंने तुम से कह दिया।”

World English Bible: Go quickly and tell his disciples, ‘He has risen from the dead, and behold, he goes before you into Galilee; there you will see him.’ Behold, I have told you.”

और वे भय और बड़े आनन्द के साथ कब्र से शीघ्र लौटकर उसके चेलों को समाचार देने के लिये दौड़ गईं।

World English Bible: They departed quickly from the tomb with fear and great joy, and ran to bring his disciples word.

तब, यीशु उन्हें मिला और कहा; “सुखी रहो” और उन्होंने पास आकर और उसके पाँव पकड़कर उसको दण्डवत् किया।

World English Bible: As they went to tell his disciples, behold, Jesus met them, saying, “Rejoice!” They came and took hold of his feet, and worshiped him.

तब यीशु ने उनसे कहा, “मत डरो; मेरे भाइयों से जाकर कहो, कि गलील को चले जाएँ वहाँ मुझे देखेंगे।”

World English Bible: Then Jesus said to them, “Don’t be afraid. Go tell my brothers that they should go into Galilee, and there they will see me.”

वे जा ही रही थी, कि पहरेदारों में से कितनों ने नगर में आकर पूरा हाल प्रधान याजकों से कह सुनाया।

World English Bible: Now while they were going, behold, some of the guards came into the city and told the chief priests all the things that had happened.

तब उन्होंने प्राचीनों के साथ इकट्ठे होकर सम्मति की, और सिपाहियों को बहुत चाँदी देकर कहा।

World English Bible: When they were assembled with the elders and had taken counsel, they gave a large amount of silver to the soldiers,

“यह कहना कि रात को जब हम सो रहे थे, तो उसके चेले आकर उसे चुरा ले गए।

World English Bible: saying, “Say that his disciples came by night and stole him away while we slept.

और यदि यह बात राज्यपाल के कान तक पहुँचेगी, तो हम उसे समझा लेंगे और तुम्हें जोखिम से बचा लेंगे।”

World English Bible: If this comes to the governor’s ears, we will persuade him and make you free of worry.”

अतः उन्होंने रुपये लेकर जैसा सिखाए गए थे, वैसा ही किया; और यह बात आज तक यहूदियों में प्रचलित है।

World English Bible: So they took the money and did as they were told. This saying was spread abroad among the Jews, and continues until today.

और ग्यारह चेले गलील में उस पहाड़ पर गए, जिसे यीशु ने उन्हें बताया था।

World English Bible: But the eleven disciples went into Galilee, to the mountain where Jesus had sent them.

और उन्होंने उसके दर्शन पाकर उसे प्रणाम किया, पर किसी किसी को सन्देह हुआ।

World English Bible: When they saw him, they bowed down to him; but some doubted.

यीशु ने उनके पास आकर कहा, “स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है।

World English Bible: Jesus came to them and spoke to them, saying, “All authority has been given to me in heaven and on earth.

इसलिए तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ; और उन्हें पिता, और पुत्र, और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो,

World English Bible: Go and make disciples of all nations, baptizing them in the name of the Father and of the Son and of the Holy Spirit,

और उन्हें सब बातें जो मैंने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूँ।”

World English Bible: teaching them to observe all things that I commanded you. Behold, I am with you always, even to the end of the age.” Amen.

मत्ती पर क्विज़

  1. मत्ती के अनुसार यीशु का जन्म किस नगर में हुआ?

  2. ज्योतिषियों ने बालक को कौन सी भेंटें दीं?

  3. पाँच हज़ार को खिलाने से पहले चेलों के पास कितनी रोटियाँ थीं?

  4. किसने कहा, 'तू जीवित परमेश्वर का पुत्र मसीह है'?

  5. मत्ती 28:19 में चेलों को किसके नाम से बपतिस्मा देने को कहा गया है?

आपका स्कोर: 0 / 5

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.