हे मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना; अपने हृदय में मेरी आज्ञाओं को रखे रहना;
World English Bible: My son, don’t forget my teaching, but let your heart keep my commandments,
बाइबल · नीतिवचन · अध्याय 3
भरोसा और बुद्धि
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
नीतिवचन अच्छे जीवन के बारे में बुद्धि की कहावतों और शिक्षाओं का संग्रह है, जो इब्रानी बाइबल के बुद्धि-साहित्य का भाग है। परम्परा इसे राजा सुलैमान से जोड़ती है, और कुछ खण्डों में उसका नाम है, पर पुस्तक में दूसरे बुद्धिमानों के नाम भी हैं, और विद्वान इसे लम्बे समय में संकलित मानते हैं। यह सिखाती है कि 'यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है', और ईमानदारी, परिश्रम, वाणी, परिवार, धन और कंगालों पर दया के बारे में व्यावहारिक मार्गदर्शन देती है।
एक पिता अपने पुत्र से आग्रह करता है कि वह उसकी शिक्षा को थामे रहे, कृपा और सच्चाई न छोड़े, और अपनी समझ के बजाय पूरे मन से यहोवा पर भरोसा रखे। अध्याय अपनी सम्पत्ति से परमेश्वर का आदर करने, यहोवा की ताड़ना को प्रेम का चिन्ह मानकर स्वीकार करने, और बुद्धि को चाँदी, सोने और रत्नों से अधिक मूल्यवान समझने की प्रेरणा देता है। यह पड़ोसियों के प्रति उदारता और न्याय की व्यावहारिक सलाह के साथ समाप्त होता है।
हे मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना; अपने हृदय में मेरी आज्ञाओं को रखे रहना;
World English Bible: My son, don’t forget my teaching, but let your heart keep my commandments,
क्योंकि ऐसा करने से तेरी आयु बढ़ेगी, और तू अधिक कुशल से रहेगा।
World English Bible: for they will add to you length of days, years of life, and peace.
कृपा और सच्चाई तुझ से अलग न होने पाएँ; वरन् उनको अपने गले का हार बनाना, और अपनी हृदयरूपी पटिया पर लिखना।
World English Bible: Don’t let kindness and truth forsake you. Bind them around your neck. Write them on the tablet of your heart.
तब तू परमेश्वर और मनुष्य दोनों का अनुग्रह पाएगा, तू अति प्रतिष्ठित होगा।
World English Bible: So you will find favor, and good understanding in the sight of God and man.
तू अपनी समझ का सहारा न लेना, वरन् सम्पूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना।
World English Bible: Trust in the LORD with all your heart, and don’t lean on your own understanding.
उसी को स्मरण करके सब काम करना, तब वह तेरे लिये सीधा मार्ग निकालेगा।
World English Bible: In all your ways acknowledge him, and he will make your paths straight.
अपनी दृष्टि में बुद्धिमान न होना; यहोवा का भय मानना, और बुराई से अलग रहना।
World English Bible: Don’t be wise in your own eyes. Fear the LORD, and depart from evil.
ऐसा करने से तेरा शरीर भला चंगा, और तेरी हड्डियाँ पुष्ट रहेंगी।
World English Bible: It will be health to your body, and nourishment to your bones.
अपनी सम्पत्ति के द्वारा और अपनी भूमि की सारी पहली उपज देकर यहोवा की प्रतिष्ठा करना;
World English Bible: Honor the LORD with your substance, with the first fruits of all your increase;
इस प्रकार तेरे खत्ते भरे और पूरे रहेंगे, और तेरे रसकुण्डों से नया दाखमधु उमड़ता रहेगा।
World English Bible: so your barns will be filled with plenty, and your vats will overflow with new wine.
हे मेरे पुत्र, यहोवा की शिक्षा से मुँह न मोड़ना, और जब वह तुझे डाँटे, तब तू बुरा न मानना,
World English Bible: My son, don’t despise the LORD’s discipline, neither be weary of his correction;
जैसे पिता अपने प्रिय पुत्र को डाँटता है, वैसे ही यहोवा जिससे प्रेम रखता है उसको डाँटता है।
World English Bible: for whom the LORD loves, he corrects, even as a father reproves the son in whom he delights.
क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो बुद्धि पाए, और वह मनुष्य जो समझ प्राप्त करे,
World English Bible: Happy is the man who finds wisdom, the man who gets understanding.
जो उपलब्धि बुद्धि से प्राप्त होती है, वह चाँदी की प्राप्ति से बड़ी, और उसका लाभ शुद्ध सोने के लाभ से भी उत्तम है।
World English Bible: For her good profit is better than getting silver, and her return is better than fine gold.
वह बहुमूल्य रत्नों से अधिक मूल्यवान है, और जितनी वस्तुओं की तू लालसा करता है, उनमें से कोई भी उसके तुल्य न ठहरेगी।
World English Bible: She is more precious than rubies. None of the things you can desire are to be compared to her.
उसके दाहिने हाथ में दीर्घायु, और उसके बाएँ हाथ में धन और महिमा हैं।
World English Bible: Length of days is in her right hand. In her left hand are riches and honor.
उसके मार्ग आनन्ददायक हैं, और उसके सब मार्ग कुशल के हैं।
World English Bible: Her ways are ways of pleasantness. All her paths are peace.
जो बुद्धि को ग्रहण कर लेते हैं, उनके लिये वह जीवन का वृक्ष बनती है; और जो उसको पकड़े रहते हैं, वह धन्य हैं।
World English Bible: She is a tree of life to those who lay hold of her. Happy is everyone who retains her.
यहोवा ने पृथ्वी की नींव बुद्धि ही से डाली; और स्वर्ग को समझ ही के द्वारा स्थिर किया।
World English Bible: By wisdom the LORD founded the earth. By understanding, he established the heavens.
उसी के ज्ञान के द्वारा गहरे सागर फूट निकले, और आकाशमण्डल से ओस टपकती है।
World English Bible: By his knowledge, the depths were broken up, and the skies drop down the dew.
हे मेरे पुत्र, ये बातें तेरी दृष्टि की ओट न होने पाए; तू खरी बुद्धि और विवेक की रक्षा कर,
World English Bible: My son, let them not depart from your eyes. Keep sound wisdom and discretion,
तब इनसे तुझे जीवन मिलेगा, और ये तेरे गले का हार बनेंगे।
World English Bible: so they will be life to your soul, and grace for your neck.
तब तू अपने मार्ग पर निडर चलेगा, और तेरे पाँव में ठेस न लगेगी।
World English Bible: Then you shall walk in your way securely. Your foot won’t stumble.
जब तू लेटेगा, तब भय न खाएगा, जब तू लेटेगा, तब सुख की नींद आएगी।
World English Bible: When you lie down, you will not be afraid. Yes, you will lie down, and your sleep will be sweet.
अचानक आनेवाले भय से न डरना, और जब दुष्टों पर विपत्ति आ पड़े, तब न घबराना;
World English Bible: Don’t be afraid of sudden fear, neither of the desolation of the wicked, when it comes;
क्योंकि यहोवा तुझे सहारा दिया करेगा, और तेरे पाँव को फंदे में फँसने न देगा।
World English Bible: for the LORD will be your confidence, and will keep your foot from being taken.
जो भलाई के योग्य है उनका भला अवश्य करना, यदि ऐसा करना तेरी शक्ति में है।
World English Bible: Don’t withhold good from those to whom it is due, when it is in the power of your hand to do it.
यदि तेरे पास देने को कुछ हो, तो अपने पड़ोसी से न कहना कि जा कल फिर आना, कल मैं तुझे दूँगा।
World English Bible: Don’t say to your neighbor, “Go, and come again; tomorrow I will give it to you,” when you have it by you.
जब तेरा पड़ोसी तेरे पास निश्चिन्त रहता है, तब उसके विरुद्ध बुरी युक्ति न बाँधना।
World English Bible: Don’t devise evil against your neighbor, since he dwells securely by you.
जिस मनुष्य ने तुझ से बुरा व्यवहार न किया हो, उससे अकारण मुकद्दमा खड़ा न करना।
World English Bible: Don’t strive with a man without cause, if he has done you no harm.
उपद्रवी पुरुष के विषय में डाह न करना, न उसकी सी चाल चलना;
World English Bible: Don’t envy the man of violence. Choose none of his ways.
क्योंकि यहोवा कुटिल मनुष्य से घृणा करता है, परन्तु वह अपना भेद सीधे लोगों पर प्रगट करता है।
World English Bible: For the perverse is an abomination to the LORD, but his friendship is with the upright.
दुष्ट के घर पर यहोवा का श्राप और धर्मियों के वासस्थान पर उसकी आशीष होती है।
World English Bible: The LORD’s curse is in the house of the wicked, but he blesses the habitation of the righteous.
ठट्ठा करनेवालों का वह निश्चय ठट्ठा करता है; परन्तु दीनों पर अनुग्रह करता है।
World English Bible: Surely he mocks the mockers, but he gives grace to the humble.
बुद्धिमान महिमा को पाएँगे, परन्तु मूर्खों की बढ़ती अपमान ही की होगी।
World English Bible: The wise will inherit glory, but shame will be the promotion of fools.
नीतिवचन 3:5 कहता है कि पूरे मन से यहोवा पर भरोसा रखो और किसका सहारा न लो?
नीतिवचन 3:12 में यहोवा अपने प्रिय जनों को किसके समान डाँटता है?
नीतिवचन 3:15 के अनुसार बुद्धि किससे अधिक मूल्यवान है?
आपका स्कोर: 0 / 3
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .