धन्यवाद का भजन हे सारी पृथ्वी के लोगों, यहोवा का जयजयकार करो!
World English Bible: A Psalm of thanksgiving. Shout for joy to the LORD, all you lands!
बाइबल · भजन संहिता · अध्याय 100
धन्यवाद का भजन
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
धन्यवाद का यह छोटा भजन सारी पृथ्वी को यहोवा का जयजयकार करने और आनन्द से उसकी सेवा करने के लिए बुलाता है। यह आराधकों को याद दिलाता है कि यहोवा ने ही उन्हें बनाया है और वे उसकी प्रजा और उसकी चराई की भेड़ें हैं। यह उन्हें धन्यवाद के साथ उसके फाटकों में प्रवेश करने का निमन्त्रण देता है, क्योंकि यहोवा भला है और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।
धन्यवाद का भजन हे सारी पृथ्वी के लोगों, यहोवा का जयजयकार करो!
World English Bible: A Psalm of thanksgiving. Shout for joy to the LORD, all you lands!
आनन्द से यहोवा की आराधना करो! जयजयकार के साथ उसके सम्मुख आओ!
World English Bible: Serve the LORD with gladness. Come before his presence with singing.
निश्चय जानो कि यहोवा ही परमेश्वर है उसी ने हमको बनाया, और हम उसी के हैं; हम उसकी प्रजा, और उसकी चराई की भेड़ें हैं।
World English Bible: Know that the LORD, he is God. It is he who has made us, and we are his. We are his people, and the sheep of his pasture.
उसके फाटकों में धन्यवाद, और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसका धन्यवाद करो, और उसके नाम को धन्य कहो!
World English Bible: Enter into his gates with thanksgiving, and into his courts with praise. Give thanks to him, and bless his name.
क्योंकि यहोवा भला है, उसकी करुणा सदा के लिये, और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।
World English Bible: For the LORD is good. His loving kindness endures forever, his faithfulness to all generations.
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .