जो परमप्रधान के छाए हुए स्थान में बैठा रहे, वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा।
World English Bible: He who dwells in the secret place of the Most High will rest in the shadow of the Almighty.
बाइबल · भजन संहिता · अध्याय 91
परमेश्वर की शरण में
इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें
यह भजन उस व्यक्ति के बारे में है जो परमप्रधान के छाए हुए स्थान में रहता है और यहोवा को 'मेरा शरणस्थान और गढ़' कहता है। यह रात के भय, दिन में उड़नेवाले तीर और महामारी से रक्षा का वचन देता है, और कहता है कि परमेश्वर अपने दूतों को विश्वासयोग्य जन की रक्षा की आज्ञा देगा। बहुत से पाठक संकट या बीमारी में सांत्वना के लिए इसे पढ़ते हैं।
जो परमप्रधान के छाए हुए स्थान में बैठा रहे, वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा।
World English Bible: He who dwells in the secret place of the Most High will rest in the shadow of the Almighty.
मैं यहोवा के विषय कहूँगा, “वह मेरा शरणस्थान और गढ़ है; वह मेरा परमेश्वर है, जिस पर मैं भरोसा रखता हूँ”
World English Bible: I will say of the LORD, “He is my refuge and my fortress; my God, in whom I trust.”
वह तो तुझे बहेलिये के जाल से, और महामारी से बचाएगा;
World English Bible: For he will deliver you from the snare of the fowler, and from the deadly pestilence.
वह तुझे अपने पंखों की आड़ में ले लेगा, और तू उसके परों के नीचे शरण पाएगा; उसकी सच्चाई तेरे लिये ढाल और झिलम ठहरेगी।
World English Bible: He will cover you with his feathers. Under his wings you will take refuge. His faithfulness is your shield and rampart.
तू न रात के भय से डरेगा, और न उस तीर से जो दिन को उड़ता है,
World English Bible: You shall not be afraid of the terror by night, nor of the arrow that flies by day,
न उस मरी से जो अंधेरे में फैलती है, और न उस महारोग से जो दिन-दुपहरी में उजाड़ता है।
World English Bible: nor of the pestilence that walks in darkness, nor of the destruction that wastes at noonday.
तेरे निकट हजार, और तेरी दाहिनी ओर दस हजार गिरेंगे; परन्तु वह तेरे पास न आएगा।
World English Bible: A thousand may fall at your side, and ten thousand at your right hand; but it will not come near you.
परन्तु तू अपनी आँखों की दृष्टि करेगा और दुष्टों के अन्त को देखेगा।
World English Bible: You will only look with your eyes, and see the recompense of the wicked.
हे यहोवा, तू मेरा शरणस्थान ठहरा है। तूने जो परमप्रधान को अपना धाम मान लिया है,
World English Bible: Because you have made the LORD your refuge, and the Most High your dwelling place,
इसलिए कोई विपत्ति तुझ पर न पड़ेगी, न कोई दुःख तेरे डेरे के निकट आएगा।
World English Bible: no evil shall happen to you, neither shall any plague come near your dwelling.
क्योंकि वह अपने दूतों को तेरे निमित्त आज्ञा देगा, कि जहाँ कहीं तू जाए वे तेरी रक्षा करें।
World English Bible: For he will put his angels in charge of you, to guard you in all your ways.
वे तुझको हाथों हाथ उठा लेंगे, ऐसा न हो कि तेरे पाँवों में पत्थर से ठेस लगे।
World English Bible: They will bear you up in their hands, so that you won’t dash your foot against a stone.
तू सिंह और नाग को कुचलेगा, तू जवान सिंह और अजगर को लताड़ेगा।
World English Bible: You will tread on the lion and cobra. You will trample the young lion and the serpent underfoot.
उसने जो मुझसे स्नेह किया है, इसलिए मैं उसको छुड़ाऊँगा; मैं उसको ऊँचे स्थान पर रखूँगा, क्योंकि उसने मेरे नाम को जान लिया है।
World English Bible: “Because he has set his love on me, therefore I will deliver him. I will set him on high, because he has known my name.
जब वह मुझ को पुकारे, तब मैं उसकी सुनूँगा; संकट में मैं उसके संग रहूँगा, मैं उसको बचाकर उसकी महिमा बढ़ाऊँगा।
World English Bible: He will call on me, and I will answer him. I will be with him in trouble. I will deliver him, and honor him.
मैं उसको दीर्घायु से तृप्त करूँगा, और अपने किए हुए उद्धार का दर्शन दिखाऊँगा।
World English Bible: I will satisfy him with long life, and show him my salvation.”
Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।
हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .