बाइबल · भजन संहिता · अध्याय 51

भजन संहिता 51

दया के लिए प्रार्थना

इस परंपरा के विद्वान की समीक्षा बाक़ी है। मूल ग्रंथ सार्वजनिक (पब्लिक डोमेन) हैं; सरल अर्थ और टिप्पणियाँ IndiaDigital ने लिखी हैं और उनकी जाँच चल रही है। हम हर परंपरा की शिक्षा उसी के शब्दों में बताते हैं और किसी धर्म को ऊँचा-नीचा नहीं बताते। सुधार भेजें

यह अध्याय संक्षेप में

शीर्षक इस भजन को राजा दाऊद से जोड़ता है, जब बतशेबा के साथ उसके पाप के बाद नातान नबी उसके पास आया। बोलनेवाला अपने पाप मान लेता है, परमेश्वर से उसे धोकर शुद्ध करने की विनती करता है, और प्रार्थना करता है, 'हे परमेश्वर, मेरे अन्दर शुद्ध मन उत्पन्न कर।' यह सिखाता है कि परमेश्वर बलिदानों से अधिक टूटे और दीन मन को मूल्य देता है, और यह पश्चाताप की प्रार्थनाओं में, विशेषकर चालीसे के दिनों में, बहुत प्रयोग होता है।

प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन जब नातान नबी उसके पास इसलिए आया कि वह बतशेबा के पास गया था हे परमेश्वर, अपनी करुणा के अनुसार मुझ पर अनुग्रह कर; अपनी बड़ी दया के अनुसार मेरे अपराधों को मिटा दे।

World English Bible: For the Chief Musician. A Psalm by David, when Nathan the prophet came to him, after he had gone in to Bathsheba. Have mercy on me, God, according to your loving kindness. According to the multitude of your tender mercies, blot out my transgressions.

मुझे भली भाँति धोकर मेरा अधर्म दूर कर, और मेरा पाप छुड़ाकर मुझे शुद्ध कर!

World English Bible: Wash me thoroughly from my iniquity. Cleanse me from my sin.

मैं तो अपने अपराधों को जानता हूँ, और मेरा पाप निरन्तर मेरी दृष्टि में रहता है।

World English Bible: For I know my transgressions. My sin is constantly before me.

मैंने केवल तेरे ही विरुद्ध पाप किया, और जो तेरी दृष्टि में बुरा है, वही किया है, ताकि तू बोलने में धर्मी और न्याय करने में निष्कलंक ठहरे।

World English Bible: Against you, and you only, I have sinned, and done that which is evil in your sight, so you may be proved right when you speak, and justified when you judge.

देख, मैं अधर्म के साथ उत्पन्न हुआ, और पाप के साथ अपनी माता के गर्भ में पड़ा।

World English Bible: Behold, I was born in iniquity. My mother conceived me in sin.

देख, तू हृदय की सच्चाई से प्रसन्न होता है; और मेरे मन ही में ज्ञान सिखाएगा।

World English Bible: Behold, you desire truth in the inward parts. You teach me wisdom in the inmost place.

जूफा से मुझे शुद्ध कर, तो मैं पवित्र हो जाऊँगा; मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूँगा।

World English Bible: Purify me with hyssop, and I will be clean. Wash me, and I will be whiter than snow.

मुझे हर्ष और आनन्द की बातें सुना, जिससे जो हड्डियाँ तूने तोड़ डाली हैं, वे मगन हो जाएँ।

World English Bible: Let me hear joy and gladness, that the bones which you have broken may rejoice.

अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले, और मेरे सारे अधर्म के कामों को मिटा डाल।

World English Bible: Hide your face from my sins, and blot out all of my iniquities.

हे परमेश्वर, मेरे अन्दर शुद्ध मन उत्पन्न कर, और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नये सिरे से उत्पन्न कर।

World English Bible: Create in me a clean heart, O God. Renew a right spirit within me.

मुझे अपने सामने से निकाल न दे, और अपने पवित्र आत्मा को मुझसे अलग न कर।

World English Bible: Don’t throw me from your presence, and don’t take your Holy Spirit from me.

अपने किए हुए उद्धार का हर्ष मुझे फिर से दे, और उदार आत्मा देकर मुझे सम्भाल।

World English Bible: Restore to me the joy of your salvation. Uphold me with a willing spirit.

जब मैं अपराधी को तेरा मार्ग सिखाऊँगा, और पापी तेरी ओर फिरेंगे।

World English Bible: Then I will teach transgressors your ways. Sinners will be converted to you.

हे परमेश्वर, हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर, मुझे हत्या के अपराध से छुड़ा ले, तब मैं तेरी धार्मिकता का जयजयकार करने पाऊँगा।

World English Bible: Deliver me from the guilt of bloodshed, O God, the God of my salvation. My tongue will sing aloud of your righteousness.

हे प्रभु, मेरा मुँह खोल दे तब मैं तेरा गुणानुवाद कर सकूँगा।

World English Bible: Lord, open my lips. My mouth will declare your praise.

क्योंकि तू बलि से प्रसन्न नहीं होता, नहीं तो मैं देता; होमबलि से भी तू प्रसन्न नहीं होता।

World English Bible: For you don’t delight in sacrifice, or else I would give it. You have no pleasure in burnt offering.

टूटा मन परमेश्वर के योग्य बलिदान है; हे परमेश्वर, तू टूटे और पिसे हुए मन को तुच्छ नहीं जानता।

World English Bible: The sacrifices of God are a broken spirit. O God, you will not despise a broken and contrite heart.

प्रसन्न होकर सिय्योन की भलाई कर, यरूशलेम की शहरपनाह को तू बना,

World English Bible: Do well in your good pleasure to Zion. Build the walls of Jerusalem.

तब तू धार्मिकता के बलिदानों से अर्थात् सर्वांग पशुओं के होमबलि से प्रसन्न होगा; तब लोग तेरी वेदी पर पवित्र बलिदान चढ़ाएँगे।

World English Bible: Then you will delight in the sacrifices of righteousness, in burnt offerings and in whole burnt offerings. Then they will offer bulls on your altar.

Indian Revised Version (IRV) Hindi 2019, Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0, eBible.org; cross-references in brackets removed. English: World English Bible (public domain), eBible.org. eBible.org (CC BY-SA 4.0: this page may be shared under the same licence). अध्याय सारांश: IndiaDigital, समीक्षा बाक़ी।

हर परंपरा के लोगों के सुधार का स्वागत है: support@indiadigital.org. आख़िरी जाँच: .

Search by task, life event, format or tool name, in English, हिंदी or Hinglish.