UPI QR कोड बनाएं
दुकान, ठेले या ट्यूशन के लिए अपना पेमेंट QR कोड मिनटों में बनाएं। UPI ID और नाम भरें, चाहें तो रक़म तय करें, और काउंटर पर लगाने लायक स्टैंडी डाउनलोड करें।
Enter your UPI ID to create the QR code.
QR कोड Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM और बैंक ऐप — सबसे स्कैन होता है। प्रिंट करने से पहले ख़ुद को ₹1 भेजकर ज़रूर जाँच लें।
कैसे करें
- अपनी UPI ID (जैसे name@okbank) और दुकान/नाम भरें।
- चाहें तो तय रक़म और नोट भरें (जैसे “फ़ीस अप्रैल”)।
- QR कोड या स्टैंडी डिज़ाइन डाउनलोड करें।
- किसी UPI ऐप से स्कैन करके ₹1 भेजें और जाँचें, फिर प्रिंट करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या यह QR सभी UPI ऐप में चलेगा?
हाँ। यह मानक upi://pay फ़ॉर्मेट में बनता है, जिसे Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM और बैंक ऐप स्कैन कर सकते हैं।
पैसा सीधे मेरे खाते में आएगा?
हाँ। QR सिर्फ़ आपकी UPI ID रखता है; पैसा सीधे उसी ID से जुड़े खाते में जाता है। IndiaDigital बीच में कहीं नहीं है।
क्या मेरी UPI ID कहीं सेव होती है?
नहीं। QR आपके ब्राउज़र में ही बनता है और आपकी UPI ID हमारे सर्वर पर नहीं जाती।
तय रक़म वाला QR कब बनाएं?
जब हर बार एक ही रक़म लेनी हो, जैसे मासिक फ़ीस या तय क़ीमत वाला सामान। दुकान के लिए बिना रक़म वाला QR बेहतर है, ताकि ग्राहक ख़ुद रक़म भरें।
सुंदर स्टैंडी डिज़ाइन चाहिए तो?
हमारे डिज़ाइन सेक्शन में UPI QR स्टैंडी के तैयार टेम्पलेट हैं जिनमें दुकान का नाम और लोगो जोड़ सकते हैं।