Example 1 · level 1
"सिरॉको" किसका नाम है?
- उत्तरी अमेरिका में रॉकी पर्वत के पूर्वी ढलानों से नीचे उतरने वाली गर्म, शुष्क पवन
- ग्रीष्म ऋतु में पश्चिम बंगाल और असम में शाम को आने वाले प्रचंड तड़ित-झंझा
- यूरोप में आल्प्स के पवनविमुख ढलानों से नीचे उतरने वाली गर्म, शुष्क पवन
- सहारा से भूमध्य सागर पार करके दक्षिणी इटली पहुँचने वाली गर्म, धूलभरी पवन
Show solution
- सिरॉको: सहारा से भूमध्य सागर पार करके दक्षिणी इटली पहुँचने वाली गर्म, धूलभरी पवन।
- फ़ॉन: यूरोप में आल्प्स के पवनविमुख ढलानों से नीचे उतरने वाली गर्म, शुष्क पवन।
- चिनूक: उत्तरी अमेरिका में रॉकी पर्वत के पूर्वी ढलानों से नीचे उतरने वाली गर्म, शुष्क पवन (इसे हिम भक्षक कहते हैं)।
- काल बैसाखी (नॉरवेस्टर): ग्रीष्म ऋतु में पश्चिम बंगाल और असम में शाम को आने वाले प्रचंड तड़ित-झंझा (ये चाय, पटसन और चावल के लिए लाभदायक हैं)।
- स्रोत: https://ncert.nic.in/textbook.php
Answer: सहारा से भूमध्य सागर पार करके दक्षिणी इटली पहुँचने वाली गर्म, धूलभरी पवन