DigiLocker & UMANG: documents and services on your phoneडिजिलॉकर और उमंग: दस्तावेज़ और सेवाएँ आपके फ़ोन पर
Fetch verified documents and stop carrying photocopiesसत्यापित दस्तावेज़ मँगाइए और फ़ोटोकॉपी ढोना छोड़िए
Your documents, fetched from the source
Instead of scanning papers, DigiLocker pulls verified copies from the department that issued them.
Summaryसारांश
DigiLocker (digilocker.gov.in and its official app) is the Government of India’s document wallet. You sign up with your mobile number, verify with Aadhaar and set a security PIN. Under “Issued Documents” you can fetch verified copies directly from the issuing body, such as school boards for marksheets, the transport department for your driving licence and vehicle RC, and more. Issued documents are treated as valid equivalents of the originals under the IT rules, and many offices accept them; some may still ask for originals.डिजिलॉकर (digilocker.gov.in और उसका आधिकारिक ऐप) भारत सरकार का दस्तावेज़ बटुआ है। आप मोबाइल नंबर से साइन-अप करते हैं, आधार से सत्यापन करते हैं और सुरक्षा PIN लगाते हैं। “Issued Documents” में आप जारी करने वाली संस्था से सीधे सत्यापित प्रतियाँ मँगा सकते हैं, जैसे बोर्ड से मार्कशीट, परिवहन विभाग से ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी की RC, और भी बहुत कुछ। IT नियमों के तहत जारी दस्तावेज़ मूल दस्तावेज़ों के बराबर माने जाते हैं, और कई दफ़्तर इन्हें स्वीकार करते हैं; कुछ अब भी मूल माँग सकते हैं।
“Uploaded documents” are just your own scans and are not verified. UMANG (umang.gov.in and its app) brings many central and state services into one app, such as checking an EPF passbook, booking appointments or applying for some certificates. Install these apps only through links on the official websites or the official app stores, and never share your DigiLocker PIN or OTP with anyone, including people “helping” you.“Uploaded documents” सिर्फ़ आपकी अपनी स्कैन की हुई प्रतियाँ हैं और सत्यापित नहीं होतीं। उमंग (umang.gov.in और उसका ऐप) कई केंद्रीय और राज्य सेवाओं को एक ऐप में लाता है, जैसे EPF पासबुक देखना, अपॉइंटमेंट बुक करना या कुछ प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन। ये ऐप सिर्फ़ आधिकारिक वेबसाइटों के लिंक या आधिकारिक ऐप स्टोर से इंस्टॉल कीजिए, और अपना डिजिलॉकर PIN या OTP किसी को मत बताइए, “मदद” करने वालों को भी नहीं।