Module 3 of 6 · 9 minमॉड्यूल 3 / 6 · 9 मिनट

Fake jobs, loan apps & “sure-shot” investmentsनक़ली नौकरी, लोन ऐप और “पक्के मुनाफ़े” वाले निवेश

When the offer is too good, you are the productजब ऑफ़र ज़रूरत से ज़्यादा अच्छा हो, तो निशाना आप हैं

Scene 1 / 4

How a task scam hooks you

The first payouts are real, so you trust the group. Every later step asks for a bigger deposit, and the “withdrawal fee” never ends.

Summaryसारांश

Task scams start with “part-time work from home”: like videos or rate hotels and get paid small amounts at first. Then come “prepaid tasks” where you deposit money to earn more, and finally a “tax” or “fee” to withdraw. Genuine employers never charge for a job, training, a laptop or an offer letter, and real interviews don’t happen only on Telegram chat.टास्क ठगी “घर बैठे पार्ट-टाइम काम” से शुरू होती है: वीडियो लाइक कीजिए या होटल रेट कीजिए, और शुरू में छोटी रक़म मिलती है। फिर आते हैं “प्रीपेड टास्क” जिनमें ज़्यादा कमाने के लिए पैसे जमा करने पड़ते हैं, और आख़िर में पैसे निकालने के लिए “टैक्स” या “फ़ीस”। असली नियोक्ता नौकरी, ट्रेनिंग, लैपटॉप या ऑफ़र लेटर के पैसे कभी नहीं लेते, और असली इंटरव्यू सिर्फ़ टेलीग्राम चैट पर नहीं होते।

Illegal instant-loan apps grab your contacts and photos, then harass and shame you. Borrow only from a bank or an RBI-registered NBFC that is named in the app, gives a Key Fact Statement with the total cost, and pays into your bank account. For investments, “guaranteed” high returns are a red flag; check that an adviser or broker is SEBI-registered on SEBI’s website before you pay anything.ग़ैर-क़ानूनी इंस्टेंट-लोन ऐप आपके कॉन्टैक्ट और फ़ोटो ले लेते हैं, फिर परेशान और बदनाम करते हैं। उधार सिर्फ़ बैंक या RBI में रजिस्टर्ड NBFC से लीजिए, जिसका नाम ऐप में लिखा हो, जो कुल ख़र्च के साथ की फ़ैक्ट स्टेटमेंट दे, और पैसा आपके बैंक खाते में डाले। निवेश में “गारंटीड” ऊँचा मुनाफ़ा ख़तरे का निशान है; कुछ भी देने से पहले SEBI की वेबसाइट पर जाँचिए कि सलाहकार या ब्रोकर SEBI में रजिस्टर्ड है।

Search by task, format or tool name.